दीपिका पादुकोण से लेकर ऐश्वर्या राय तक… पतियों से ज्यादा अमीर हैं ये एक्ट्रेसेस

These Actresses Are Richer Than Their Husbands: दीपिका पादुकोण से लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन तक बॉलीवुड में ऐसी काफी सारी हसीनाएं हैं, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के चलते इंडस्ट्री में अपना एक नया मुकाम हासिल किया है। लेकिन आज के वक्त में यह हसीनाएं अपने पतियों से भी अच्छा खास मुकाम हासिल कर चुकी है तो चलिए आज हम जानते हैं कि ऐसी कौन सी एक्ट्रेसेस है।

ऐश्वर्या राय बच्चन

अगर हम ऐश्वर्या राय बच्चन की बात करें तो आपको बता दें कि वह बॉलीवुड की सबसे अमीर हसीनाओं में से एक मानी जाती है। वह करोड़ों की संपत्ति के मालकिन है और उनकी नेटवर्थ टाइम्स आफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार 900 करोड़ की बताई जाती है। लेकिन टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक और रिपोर्ट की माने तो उनके पति अभिषेक बच्चन की कुल संपत्ति 280 करोड़ के आसपास की है।

आलिया भट्ट

अब बात करते हैं बॉलीवुड की यंग अभिनेत्री आलिया भट्ट की और इन्होंने बहुत ही कम उम्र में एक अच्छा खास मुकाम हासिल किया है। बहुत ही कम उम्र में उन्होंने बॉलीवुड की मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर के साथ में शादी कर ली। लेकिन अगर हम दोनों की नेटवर्थ की बात करें तो आलिया भट्ट की कुल संपत्ति तकरीबन 550 करोड़ की है। लेकिन रणबीर कपूर की कुल संपत्ति तकरीबन 345 करोड़ की बताई जाती है।

दीपिका पादुकोण

अब बात करते हैं बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री में से गिनी जाने वाली दीपिका पादुकोण की। जिन्होंने अपने करियर में काफी सारी बेहतरीन फिल्में दी है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट की माने तो वह 500 करोड़ तक की मालकिन है। लेकिन उनके पति रणवीर सिंह की कुल संपत्ति तकरीबन 400 करोड़ की बताई जाती है।

Read More: जेल की हवा खा चुके हैं ये एक्टर्स, नहीं मिला था कोई स्पेशल ट्रीटमेंट

कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि इस समय वह अपने मदरहुड पीरियड को इंजॉय कर रही हैं। उन्होंने विक्की कौशल के साथ में शादी की। कुछ समय पहले दोनों का एक बेटा हुआ है। लेकिन टाइम्स आफ इंडिया की एक रिपोर्ट की माने तो कैटरीना कैफ की कुल संपत्ति 224 करोड़ से लेकर 263 करोड़ तक की बताई जाती है। लेकिन उनके पति विक्की की कुल संपत्ति 41 करोड़ की बताई जाती है।

सोनाक्षी सिन्हा

अब बात करते हैं सोनाक्षी सिन्हा की तो आपको बता दें कि अभी तक उन्होंने भले ही अपने करियर में बहुत कम फिल्में दी है लेकिन बहुत बेहतरीन फिल्में दी है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट की माने तो वह तकरीबन 100 करोड़ की मालकिन है। लेकिन उनके पति जहीर इकबाल की कुल संपत्ति तकरीबन 1 से 2 करोड़ की है।

Leave a Comment