These Actresses Lose Huge Weight: मोटापे को एक बीमारी माना गया है और इस बीमारी से टीवी से लेकर बॉलीवुड की कई सारी अभिनेत्रियां जूझ चुकी हैं। लेकिन उन्होंने खूब मेहनत की और अपने मोटापे को खत्म करके एक ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन किया जिसको देखकर हर कोई हैरान हो गया। आज हम आपको कुछ ऐसी ही हसीनाओं के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने अपना वजन कम कर लोगों को हैरान कर दिया था।
सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha)
सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और बॉलीवुड डेब्यू करने से पहले उनका वजन काफी ज्यादा था। लेकिन जब उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा तो उससे पहले 30 किलो वजन कम किया।
सारा खान (Sara Ali Khan)
सारा अली खान को आज कौन नहीं जानता है और आपको बता दे कि उन्होंने भी बॉलीवुड डेब्यू करने से पहले तकरीबन 45 किलो वजन कम किया है। पहले उनका वजन 96 किलो था और बाद में 51 किलो उन्होंने कर लिया।
भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar)
भूमि पेडनेकर ने जब बॉलीवुड फिल्मों में कदम रखा था तो उनकी पहली फिल्म दम लगा के हईशा में उनका वजन काफी ज्यादा था। हालांकि इस फिल्म के लिए उनको वजन बढ़ाना पड़ा था। लेकिन इसके बाद में उन्होंने 35 किलो वजन कम किया है।
अविका गोर (Avika Gor)
अविका गौर टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने भी 4 महीने के अंदर 13 किलो वजन कम किया। उन्होंने अपनी डाइट और लाइफस्टाइल सुधारी और बहुत ही बेहतरीन ट्रांसफॉर्मेशन किया।
शहनाज गिल (Shehnaaz Gill)
शहनाज गिल ने लॉकडाउन के वक्त अपना वजन कम कर लिया था और उन्होंने तकरीबन 12 किलो वजन घटा लिया था। अभी के वक्त में वह बहुत ही ज्यादा फिट हो चुकी है।
Read More: बॉलीवुड के सुपरस्टार कहे जाने वाले ये एक्टर्स बच्चों को नहीं दे पाए सफल करियर, देखें पूरी लिस्ट
शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar)
शिल्पा शिरोडकर टीवी से लेकर बॉलीवुड में अपना जादू चला चुकी है। उन्होंने सिर्फ 3 महीने के अंदर 13 से 14 किलो वजन कम किया और जो उनका लुक निखर कर आया वह काफी लाजवाब था।