Paan Ke Upay: पान के पत्ते के ये असरदार उपाय हर काम में दिलाएंगे सफलता, सारी इच्छाएं होंगी पूरी

Paan Ke Upay: सनातन धर्म के अंदर पान के पत्ते को बहुत ही ज्यादा पवित्र माना जाता है। पूजा पाठ से लेकर और भी अन्य शुभ कार्यों में इसका उपयोग होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि यह बहुत ही साधारण सा दिखने वाला पान का पता आपके जीवन में कई समस्याओं को हल कर सकता है।

पान के पत्ते से आपको कुछ ऐसे उपाय कर सकते हैं जिससे की नजर दोष से लेकर आर्थिक तंगी भी खत्म हो सकती है। तो चलिए आज हम जानेंगे कि पान के पत्ते से जुड़े हुए कुछ ऐसे उपाय जो कि आपके बहुत काम के हैं।

नेगेटिविटी होगी दूर

अगर आपके घर में हमेशा झगड़ा होता रहता है तो पान के पत्ते का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आप एक पान का पत्ता ले और एक तेज पत्ता उसके ऊपर रखें। इसको जला देना चाहिए और इसका धुआं पूरे घर में कर देना चाहिए। ऐसा करने पर नेगेटिविटी खत्म हो जाती है और पॉजिटिविटी घर में आती है। कुछ दिन लगातार करने पर आपको जरूर असर देखने को मिलेगा।

सोमवार को करें खास उपाय

सोमवार को विधि विधान के साथ में महादेव की पूजा करें। इस दौरान एक पान का पत्ता उनको अर्पित करना चाहिए। जिसमें गुलकंद, सुपारी का बुरादा और सौंफ रखी हो। मान्यता के अनुसार शिवजी को मीठा पान चढ़ाने पर व्यक्ति की सभी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं।

घर से निकलने से पहले जरूर करें ये काम

अगर आप लगातार मेहनत कर रहे हैं और फिर भी आपको बिजनेस में सफलता प्राप्त नहीं हो रही है तो पान के पत्ते का उपाय जरूर कर सकते हैं। इसीलिए घर से निकलने से पहले जेब या फिर पर्स में एक साफ पान का पत्ता रख लेना चाहिए। ऐसा करने पर कार्य में सफलता प्राप्त होती है।

Read More: मोटापे को मात देकर इन हसीनाओं ने कुछ ही दिनों में दिखाया कमाल, आज दिखती हैं बेहद खूबसूरत

सुख समृद्धि की होगी प्राप्ति

एक पान का पत्ता लेना है और उसमें 7 गुलाब की पंखुड़ियां रखनी है। अब इस पत्ते को माता लक्ष्मी के चरणों में अर्पित कर देना है। इस उपाय को लगातार चार शुक्रवार तक करते रहना है। इस बात का ध्यान रखना है कि कोई भी उपाय पूर्ण श्रद्धा और विश्वास के साथ ही करना चाहिए।

Leave a Comment