टीवी के इन सितारों ने इश्क की सारी हदें की पार, मोहब्बत में शरीर पर बनवाया पार्टनर के नाम का टैटू

These TV Stars Inked Tattoo For Their Partners: कहते हैं कि प्यार में लोग सारी हदों को पार कर देते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे टीवी के सितारों के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने अपने पार्टनर्स को अपने प्यार का यकीन दिलाने के लिए अपने शरीर पर टैटू बनवा लिया। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही टीवी के मशहूर कलाकारों के बारे में बताने वाले हैं।

करण कुंद्रा (Karan Kundrra)

टीवी के मशहूर अभिनेता करण कुंद्रा हाल ही में अपने टैटू को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में आए थे। उन्होंने अपनी चेस्ट पर अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश का चेहरा गुदवा लिया। इसके बाद वह इसको फ्लॉन्ट करते हुए भी नजर आए।

भारती सिंह-हर्ष लिम्बाचिया (Bharti Singh-Harsh Limbachiyaa)

टीवी की जानी-मानी कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने पति का नाम अपनी कलाई पर टैटू के तौर पर गुदवाया हुआ है। लेकिन उनके पति हर्ष ने भी भारती का नाम अपने सीने पर गुदवा रखा है। दोनों की शादी साल 2016 में हो गई थी और दोनों के दो बच्चे भी है।

रोहित पुरोहित (Rohit Purohit)

यह रिश्ता क्या कहलाता है में अरमान पोद्दार का किरदार निभाने वाले अभिनेता रोहित पुरोहित ने भी अपनी पत्नी शीना बजाज का नाम कलाई पर गुदवा रखा है। उनकी पत्नी ने भी रोहित का पहला अक्षर कलाई पर टैटू बनवा रखा है।

पराग त्यागी (Parag Tyagi)

पराग त्यागी ने अपनी पत्नी शेफाली जरीवाला के निधन के बाद में उनका चेहरा अपने दिल के बहुत करीब टैटू के तौर पर गुदवा लिया। उनका कहना है कि इस टैटू के जरिए शेफाली उनके साथ में हमेशा रहती हैं।

अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani)

टीवी की मशहूर अभिनेत्री अनीता हसनंदानी ने भी अपने पति के लिए टैटू बनवा रखा है। उन्होंने अपनी कलाई पर रोहित रेड्डी का नाम का पहला अक्षर गुदवा रखा है।

Read More: पैसा और पापुलैरिटी मिलते ही इन टीवी हसीनाओं ने बढ़े भाव, सेट पर दिखाने लगीं थीं रौब

दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar)

टीवी की मशहूर अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने अपने पति शोएब इब्राहिम का नाम अपने हाथ पर गुदवा रखा है। उन्होंने Shoaika नाम का टैटू बनवा रखा है जो उनके और शोएब इब्राहिम के नाम का हैशटैग है।

Leave a Comment