इन फिल्मों को रिजेक्ट कर पछताई थीं Sridevi, जानें पूरी लिस्ट!

Sridevi Rejected Films: दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी को बॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार कहा जाता था। उन्होंने अपने करियर में काफी शानदार फिल्में की। बहुत ही छोटी सी उम्र में उन्होंने अपने करियर में एक अच्छा खास मुकाम हासिल किया था। लेकिन आज हम आपको उनकी उन फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं जिनको उन्होंने रिजेक्ट कर दिया था और बाद में इसका उनको पछतावा भी हुआ था।

‘बाहुबली’

खबरों के अनुसार श्रीदेवी को फिल्म बाहुबली में शिवगामी के रोल के लिए ऑफर किया गया था। लेकिन उन्होंने इसको रिजेक्ट कर दिया। बाद में इस किरदार को राम्या कृष्णन ने निभाया।

‘मोहब्बतें’

इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अपोजिट में श्रीदेवी को लिया जाने वाला था। लेकिन बाद में श्रीदेवी ने खुद इसके लिए इंकार कर दिया। हालांकि बाद में इस किरदार को ही फिल्म से हटा दिया गया।

‘बाजीगर’

बाजीगर फिल्म में श्रीदेवी को डबल रोल ऑफर किया गया था। लेकिन बाद में उन्होंने इसके लिए मना कर दिया और फिर इस फिल्म की कहानी में फेरबदल किया गया।

‘बागबान’

अमिताभ बच्चन की इस फिल्म में उनके ऑन स्क्रीन पत्नी के लिए श्रीदेवी को चुना गया था। लेकिन बाद में इस किरदार को हेमा मालिनी ने निभाया।

‘दिल तो पागल है’

शाहरुख खान की फिल्म दिल तो पागल है में पूजा का किरदार श्रीदेवी को ऑफर किया गया था। लेकिन जब एक्ट्रेस ने इस किरदार को ठुकरा दिया तो माधुरी दीक्षित को फिल्म का हिस्सा बना दिया गया।

Read More: टीवी के इन सितारों ने इश्क की सारी हदें की पार, मोहब्बत में शरीर पर बनवाया पार्टनर के नाम का टैटू

‘डर’

शाहरुख खान और सनी देओल की फिल्म डर में जूही चावला ने किरण का किरदार निभाया था। लेकिन इससे पहले श्रीदेवी को यह किरदार ऑफर किया गया था।

‘बेटा’

बेटा फिल्म मेकर्स श्रीदेवी को लेना चाहते थे लेकिन जब उन्होंने इसके लिए इंकार कर दिया तो माधुरी दीक्षित को कास्ट किया गया। माधुरी दीक्षित के साथ में अनिल कपूर की जोड़ी बहुत ही ज्यादा हिट साबित हुई थी।

Leave a Comment