Shahid Kapoor Affairs: शाहिद कपूर बॉलीवुड के एक मशहूर एक्टर होने के साथ-साथ टैलेंट से भरपूर भी है। वह अपनी फिल्मों से लेकर अपनी एक्टिंग की वजह से काफी ज्यादा चर्चा में रहते हैं। लेकिन इससे भी ज्यादा शाहिद कपूर अपने निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में बने रहे हैं। मीरा राजपूत के साथ शादी करने से पहले शाहिद कपूर का नाम कई सारी हसीनाओं के साथ में जोड़ा जा चुका है। आज हम आपको इसकी पूरी लिस्ट बताने वाले हैं।
करीना कपूर
खबरों के अनुसार शाहिद कपूर और करीना कपूर ने तकरीबन एक दूसरे को 5 साल तक डेट किया। काफी सारे लोगों का तो यह भी दावा था कि दोनों शादी कर लेंगे। लेकिन अचानक से फिल्म फिदा की शूटिंग के वक्त दोनों का ब्रेकअप हो गया था। बाद में करीना ने सैफ अली खान से और शाहिद ने मीरा राजपूत से शादी कर ली थी।
अमृता राव
इश्क विश्क और विवाह जैसी हिट फिल्में शाहिद कपूर के साथ अमृता राव दे चुकी हैं। बता दे कि दोनों एक दूसरे को काफी ज्यादा पसंद भी करने लगे थे। लेकिन अब दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं।
प्रियंका चोपड़ा
शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा का नाम भी लिस्ट में शामिल है। लेकिन कभी भी दोनों ने अपनी अफेयर की खबर पर पुष्टि नहीं की। खबरों के अनुसार 2 साल तक एक दूसरे को दोनों ने डेट किया था। बाद में ब्रेकअप हो गया था।
विद्या बालन
खबरों के अनुसार प्रियंका चोपड़ा के साथ ब्रेकअप हो जाने के बाद में शाहिद कपूर की जिंदगी में विद्या बालन की एंट्री हुई थी। बताया जाता है कि फिल्म किस्मत कनेक्शन की शूटिंग के वक्त दोनों काफी नजदीक आ गए थे।
सोनाक्षी सिन्हा
साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म आर राजकुमार के दौरान शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा भी काफी ज्यादा करीब आ गए थे। दोनों की अफेयर की खबर भी सामने आई थी लेकिन दोनों में से किसी ने भी इस पर पुष्टि नहीं की।
अनुष्का शर्मा
साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म बदमाश कंपनी में शाहिद कपूर और अनुष्का कपूर के साथ काम करने के बाद में दोनों की अफेयर की खबर सामने आई थी। लेकिन कभी भी इन खबरों पर दोनों ने खुलकर बात नहीं की।
Read More: इन फिल्मों को रिजेक्ट कर पछताई थीं Sridevi, जानें पूरी लिस्ट!
मीरा राजपूत
बाद में शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत के साथ में अरेंज मैरिज कर ली थी। अभी के वक्त में दोनों के दो बच्चे हैं और अपनी शादीशुदा जिंदगी में दोनों काफी खुश भी हैं।