Bhooth Bangla Box Office: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का कैसा हो सकता है बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस? जानें पूरी डिटेल

Bhooth Bangla Box Office: अक्षय कुमार को बॉलीवुड का खिलाड़ी कुमार भी कहा जाता है और आपको बता दे कि उन्होंने अपने करियर में अभी तक काफी लाजवाब फिल्में भी दी है। लेकिन एक बार फिर से वह अब हॉरर कॉमेडी फिल्म से कम बैक करने वाले हैं। जल्दी ही वह फिल्म भूत बंगला में नजर आने वाले हैं। फिल्म को 10 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। फैन्स भी इसको लेकर काफी एक्साइटेड है। लेकिन काफी लोगों का कहना है कि इस फिल्म का पूरा सेटअप भूल भुलैया जैसा है। आज हम आपको बताने वाले हैं कि इस फिल्म का कितना बजट है और यह भी बताएंगे कि इस फिल्म को कितना कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर करना होगा जिससे यह हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल होगी।

अक्षय की ओएमीजी 2 हुई थी हिट

जल्दी ही धुरंधर 2 फिल्म भी रिलीज होने वाली है और इसके तुरंत बाद अगली बड़ी फिल्म भूत बंगला होगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार को लीड किरदार में देखा जाएगा और इसीलिए लोगों की उम्मीद उनसे काफी ज्यादा है। अक्षय कुमार की आखिरी हिट फिल्म ओएमजी 2 थी। लेकिन तब से अभी तक उनको किसी भी फिल्म में कुछ खास सफलता हासिल नहीं हुई है। इससे पिछली बार जौली एलएलबी 3 ने 100 करोड़ कमा लिए थे। लेकिन बजट के कारण वह हिट की लिस्ट में शामिल नहीं हो पाई। अब देखना यह होगा कि भूत बंगला फिल्म का बजट पास करके यह हिट लिस्ट में शामिल होगी या नहीं।

भूत बंगला फिल्म का कितना है बजट?

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला के बजट को लेकर कोई भी आधिकारिक पुष्टि तो नहीं हुई है। लेकिन बताया जा रहा है कि 120 करोड़ के बजट में यह फिल्म बनकर तैयार हो रही है। जब से अक्षय कुमार प्रोड्यूसर बने हैं तभी से वह फिल्म के लिए ज्यादा फीस नहीं ले रहे। इसीलिए कहा तो यह भी जा रहा है कि बाकी फिल्मों के मुकाबले इस फिल्म का बजट कवर हो सकता है।

Read More: शादी से पहले इन हसीनाओं संग इश्क़ फरमा चुके हैं Shahid Kapoor, देखें पूरी लिस्ट

कितने कमाने पर हिट होगी फ़िल्म?

वैसे तो फिल्म भूत बंगला का बजट 120 करोड़ का है। अगर फिल्म ने 120 करोड़ कमा लिए तो फिल्म की रिकवरी तो हो जाएगी लेकिन यह हिट नहीं हो पाएगी। अगर फिल्म को हिट कैटेगरी में आना है तो इसका दोगुना यानी की 240 करोड़ कम से कम कमाने होंगे।

Leave a Comment