मां-भाई ने कभी नहीं किया Sambhavna Seth को मोटिवेट, बोलीं- मेरी ट्रॉफी लातमार कर फेंकते थे….

Sambhavna Seth Struggle: एक वक्त हुआ करता था जब संभावना सेठ भोजपुरी इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री हुआ करती थी और बाद में उन्होंने हिंदी टेलीविजन इंडस्ट्री में भी काफी अच्छा काम किया। अभी के वक्त में वह एक्टिंग में कुछ खास एक्टिव नहीं नजर आती है।

अभी के समय पर संभावना सेठ एक फुल टाइम यूट्यूबर पर बन गई है। उनके व्लॉग हमेशा ट्रेंड में बने रहते हैं और यूट्यूब से उनकी कमाई भी बहुत अच्छी होती है। लेकिन अब काम न मिलने की वजह से संभावना सेठ काफी ज्यादा टेंशन में है।

Hauterrfly के साथ बातचीत के दौरान संभावना सेठ ने अपना दर्द जाहिर किया। उन्होंने कहा कि “एक वक्त हुआ करता था जब मेरे पति अविनाश कुछ नहीं कर रहे थे। लेकिन मेरे पास में बहुत कम हुआ करता था। लेकिन अभी वह बहुत बिजी हैं लेकिन मेरे पास में कुछ खास ऑफर नहीं है इसीलिए मैं खुद को बिजी रखती हूं।”

संभावना सेठ ने इस पर आगे बातचीत करते हुए कहा कि “मेरे लिए यह भी काम है और कई लोग तो कमेंट करते हैं कि अरे यह तो यूट्यूब के अलावा कुछ कर ही नहीं रही है।”

Read More: Bhooth Bangla Box Office: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का कैसा हो सकता है बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस? जानें पूरी डिटेल

संभावना सेठ ने अपने बचपन के दिनों को भी याद किया और बताया कि “जब मैं बड़ी हो रही थी तो मैं डांस भी किया करती थी। मुझे स्कूल कॉलेज में डांस परफॉर्मेंस में कई सारी ट्रॉफी भी मिली। लेकिन मेरी मां इसके खिलाफ हुआ करती थी और मेरे पिता ने मुझे सपोर्ट किया। मेरे भाई मेरे ट्रॉफी पर लात मारकर उनको फेंक दिया करते थे। उन्होंने कभी भी मुझको मोटिवेट नहीं किया। मुझे खुद के परिवार से ही लड़ना पड़ा था।”

मेरा नाम राजकिरण बिश्नोई है। मैं एक प्रोफेशनल न्यूज़ कंटेंट राइटर हूँ। इससे पहले मैं कई जगह पर फ्रीलान्स राइटिंग कर चुका हूँ। लेकिन अभी के वक्त में मैं Ultimas Noticias पर बतौर राइटर काम कर रहा हूँ।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment