Vastu Tips: घर में मेन डोर पर लगा लें ये पौधे, कभी नहीं होगी पैसों की कमी!

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र की माने तो घर के मुख्य द्वार से जुड़े हुए खास नियम बहुत ही ज्यादा जरूरी होते हैं। अगर व्यक्ति इनका पालन कर लेता है तो उनके घर में सुख शांति आती है और घर की देवी माता लक्ष्मी का भी आगमन हो जाता है।

वास्तु शास्त्र की माने तो घर के मुख्य द्वार पर कुछ पौधे अगर लगा दिए जाए तो नेगेटिविटी खत्म हो जाती है और पॉजिटिविटी घर में आती है। इसीलिए अगर आप भी सुख समृद्धि चाहते हैं तो घर के मुख्य द्वार पर कुछ ऐसे पौधे लगा सकते हैं जिनके बारे में हम आज आपको विस्तार से बताने वाले हैं।

तुलसी का पौधा

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आपको बता दें कि घर के मुख्य द्वार पर तुलसी का पौधा अगर लगाया जाए तो परिवार की स्थिति आर्थिक तौर पर काफी मजबूत हो जाती है। धन लाभ होने लगता है। माता लक्ष्मी का भी घर में आगमन होता है। लेकिन ध्यान रखना चाहिए कि इस पौधे को उत्तर, पूर्व या फिर उत्तर पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए। पौधे के पास में साफ सफाई रखनी चाहिए।

शमी का पौधा

शमी का पौधा भी मुख्य द्वार पर लगाने से नेगेटिविटी दूर चली जाती है और इसका संबंध शनि देव से माना गया है। पौधे को घर के मुख्य द्वार पर लगाकर रोजाना इसकी पूजा करनी चाहिए। इस पौधे से घर में सुख शांति बनी रहती है।

मनी प्लांट

वास्तु शास्त्र की माने तो घर के मुख्य द्वार पर अगर मनी प्लांट लगाई जाए तो आर्थिक तंगी खत्म हो जाती है और धन लाभ होने लगता है। मनी प्लांट को हमेशा दक्षिण पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए।

Read More: Vastu Tips: घर में लगा लें ये 4 शुभ मूर्तियां, चमक उठेगी किस्मत!

जेड प्लांट

जेड प्लांट को अगर मुख्य द्वार पर लगाया जाता है तो यह काफी शुभ माना गया है। इससे पॉजिटिविटी और सुख समृद्धि घर में आती है। पौधे को हमेशा घर की दक्षिण पूर्व दिशा में ही लगाना अच्छा माना गया है।

मेरा नाम राजकिरण बिश्नोई है। मैं एक प्रोफेशनल न्यूज़ कंटेंट राइटर हूँ। इससे पहले मैं कई जगह पर फ्रीलान्स राइटिंग कर चुका हूँ। लेकिन अभी के वक्त में मैं Ultimas Noticias पर बतौर राइटर काम कर रहा हूँ।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment