Dipika Kakar की ननद Saba Ibrahim ने हाईवे पर की इफ्तारी, भड़के लोग

Dipika Kakar Sister In Law Saba Ibrahim: दीपिका कक्कड़ टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है। लेकिन अभी के वक्त में वह यूट्यूब पर काफी एक्टिव रहती है। इस तरीके से उनकी ननद भी एक यूट्यूबर है जिनका नाम सबा इब्राहिम है। अक्सर उनके व्लॉग्स काफी ज्यादा चर्चा में रहते हैं और उनके यूट्यूब पर मिलियन में फॉलोअर्स है। लेकिन उनका खूब ट्रोल भी किया जाता है। अब हाल ही में सब इब्राहिम में यूट्यूब पर एक व्लॉग शेयर किया जिसका एक क्लिप बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके चलते उनको काफी खरी खोटी भी सुनाई जा रही है।

दरअसल, सबा इब्राहिम को इसमें उनके पति खालिद नियाज, बेटे और मौसी के साथ में हाईवे पर इफ्तार करते हुए देखा जा सकता है। जिसके चलते उनका काफी ज्यादा ट्रोल किया गया। साथ ही लोग कानून का पालन न करने पर भी एक्शन की मांग करते हुए नजर आए।

सबा को क्यों करना पड़ा हाईवे पर इफ्तार

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सबा इब्राहिम ने खुद इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने हाईवे पर इफ्तार क्यों किया। दरअसल वह अपने परिवार के साथ में मुंबई से मौदहा जा रही थी और तभी उन्होंने हाईवे पर गाड़ी रोक कर कुछ तस्वीरों को क्लिक करवाया। इसके बाद वहां पर बैठकर इफ्तार कर लिया। उन्होंने रास्ते के लिए खाना पैक करवा लिया था क्योंकि वह जानते थे कि हाईवे पर उन्हें इफ्तार करने के लिए कुछ नहीं मिलेगा।

इसके बाद में वो मौदहा के लिए रवाना हो गए थे। इसी बीच हाईवे पर उन्होंने गाड़ी रोक कर इफ्तार किया। सबा के पति खालिद बताते हैं कि वह बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अपनी गाड़ी रोक कर इफ्तार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब इफ्तार हमारा यही होगा जंगलों के बीच में।

Read More: Ustaad Bhagat Singh ने रिलीज से पहले ही कर ली तगड़ी कमाई, पवन कल्याण की इस फिल्म को छोड़ा पीछे!

व्लॉग में खालिद ने कहा कि आज की इफ्तारी सड़क किनारे होगी। हाईवे पर इफ्तार करते हुए सबा ने कहा कि अलग ही एक्सपीरियंस है। सबसे ज्यादा बेस्ट एक्सपीरियंस है। लेकिन अब एक वायरल क्लिप को देखकर लोग भड़क रहे हैं।

लेकिन सबा द्वारा यह कंफर्म कर दिया गया है कि रास्ते में खाने के लिए कुछ भी नहीं मिलेगा। वहां पर कोई रेस्टोरेंट भी नहीं होगा जहां पर वह लोग इफ्तारी करें। इसीलिए मुस्लिम धर्म के अनुसार जब रोजे चल रहे होते हैं तो इफ्तारी का एक वक्त भी होता है। इसीलिए लोग ना तो उससे पहले कुछ खा सकते हैं और ना ही उसके बाद कुछ खा सकते हैं। इसी के चलते सबा इब्राहिम को हाईवे पर ही इफ्तारी करनी पड़ी थी।

Leave a Comment