Dhurandhar 2 Advance Booking Day 1: आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म धुरंधर 2 को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। फिल्म को 19 मार्च को रिलीज किया जाने वाला है। लेकिन रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने धमाल मचा दिया है। दरअसल 18 मार्च को पेड प्रीव्यू शो के लिए धुआंधार प्री सेल करने के बाद अब यह पहले दिन की एडवांस बुकिंग में झंडे गाड़ रही है। तो चलिए आज हम जानते हैं की फिल्म ने अभी तक कितनी टिकट बेच दी है।
कितनी हो चुकी है फिल्म के एडवांस बुकिंग?
धुरंधर: द रिवेंज’ जल्दी ही थिएटर में रिलीज की जाएगी। इसका स्पेशल प्रीव्यू और फिल्म के आधिकारिक ओपनिंग डे के प्री सेल कलेक्शन को मिलाकर अगर देखा जाए तो यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी शुरुआत कर सकती है। फिल्म को रिलीज होने में अभी 2 दिन बचे हैं और एडवांस बुकिंग ने सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं।
सैकनिल्क के आंकड़ों की माने तो प्रीमियर शो (18 मार्च) के लिए एडवांस बुकिंग में 40.70 करोड़ की कमाई कर ली है। 19 मार्च को रिलीज के पहले दिन के लिए खबर लिखे जाने तक 30.75 करोड़ की कमाई हो चुकी है। जिसमें से 15000 से ज्यादा शो में 6.70 लाख से ज्यादा की टिकट बेची जा चुकी है।
लेकिन अगर हम ब्लॉक बुकिंग को हटा देते हैं तो 17 मार्च दोपहर 2:00 तक की पूरी कमाई 22.39 करोड़ की है। हालांकि अभी 18 मार्च तक यह आंकड़ा बढ़ सकता है। ओवरसीज मय बे वीकेंड के लिए विदेशी प्री सेल्स तकरीबन 65 करोड़ की हो गई है। अगर कुल मिलाकर फिल्म की एडवांस बुकिंग का कलेक्शन देखा जाए तो अभी तक इसने 135 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है।
Read More: Mouni Roy ने साड़ी संग पहना बैकलेस ब्लाउज, कातिलाना पोज़ देते हुए फैन्स को बनाया दीवाना, देखें फोटोज
हिंदी वर्जन में हो रही सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग
‘धुरंधर 2’ इस समय हिंदी वर्जन में काफी ज्यादा छाई हुई है। हिंदी वर्जन की ही टिकट की बिक्री ज्यादा हो रही है। लेकिन तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में डब किए वजन भी फिल्म की रफ्तार को बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। भले ही पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह से फिल्म का मुकाबला होने वाला है। लेकिन इसके बावजूद भी धुरंधर 2 फिल्म काफी ज्यादा आगे चल रही है।