Nirahua संग पोज़ देते दिखे Govinda, क्या भोजपुरी में आजमाएंगे किस्मत?

Govinda In Bhojpuri Movies: भोजपुरी सिनेमा में ऐसे काफी सारे कलाकार हैं जिन्होंने बॉलीवुड में भी खूब जमकर काम किया और खूब लोकप्रियता भी हासिल की। जिसमें पवन सिंह से लेकर रवि किशन और मनोज तिवारी जैसे कलाकार भी शामिल है।

लेकिन हाल ही में भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार कहे जाने वाले दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा के साथ में देखा गया। दरअसल दिनेश लाल यादव ने खुद गोविंदा के साथ में एक तस्वीर शेयर की। जिसमें दोनों स्माइल करते हुए नजर आ रहे थे।

गोविंदा से मिलकर निरहुआ को हुई खुशी

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने इस तस्वीर को आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया और कैप्शन में लिखा कि “आदरणीय बड़े भैया, हम सभी के चहेते सुपरस्टार गोविंदा जी का आशीर्वाद और सानिध्य मिला। हर हर महादेव। निरहुआ और गोविंदा को साथ में देखने के बाद में फैन्सभी जमकर रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की इस पोस्ट पर एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि दोनों राजा बाबू एक साथ नजर आए। एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि उनके साथ अब भोजपुरी में काम करो राजा बाबू। एक अन्य यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि दो सुपरस्टार एक फ्रेम में आ गए हैं।

Read More: Dhurandhar 2 Advance Booking Day 1: ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में गाढ़े झंडे, जानें कितना हुआ कलेक्शन?

अगर हम गोविंदा की बात करें तो आपको बता दें कि 90 के दशक में उन्होंने काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया और वह सुपरस्टार भी कहलाए। अपनी कॉमेडी और शानदार डांस से लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने बॉलीवुड में अभी तक 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर लिया है। लेकिन अब वह बॉलीवुड में ज्यादा एक्टिव नजर नहीं आते हैं और दिनेश लाल यादव के साथ तस्वीर खिंचवाने के बाद में काफी सारे लोग कयास लगा रहे हैं कि शायद वह भोजपुरी फिल्मों में आ सकते हैं।

अगर हम दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की बात करें तो आपको बता दें कि वह भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार माने जाते हैं। लेकिन अभी के वक्त में एक एक्टर होने के साथ-साथ वह एक राजनेता भी बन चुके हैं। उन्होंने अपने करियर में काफी सारे ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं और उनकी जोड़ी भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के साथ में काफी पसंद की जाती है।

मेरा नाम राजकिरण बिश्नोई है। मैं एक प्रोफेशनल न्यूज़ कंटेंट राइटर हूँ। इससे पहले मैं कई जगह पर फ्रीलान्स राइटिंग कर चुका हूँ। लेकिन अभी के वक्त में मैं Ultimas Noticias पर बतौर राइटर काम कर रहा हूँ।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment