Vastu Tips: जब मिलने लगे ये संकेत तो हो जाएं सावधान, हो सकती है आर्थिक समस्या!

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र की माने तो जब भी किसी भी व्यक्ति पर आर्थिक संकट आ जाता है तो उससे पहले उसको कई सारे संकेत मिलते हैं। अगर समय रहते इस तरीके के संकेतों को पहचान लिया जाता है तो आर्थिक नुकसान से बचा भी जा सकता है। इसीलिए आज हम आपको आर्थिक संकट आने से पहले मिलने वाले संकेतों के बारे में बताने वाले हैं।

तुलसी का सूख जाना

हिंदू धर्म के अंदर तुलसी के पौधे को बहुत ही ज्यादा खास माना गया है। मान्यताओं के अनुसार तुलसी की पूजा करने पर घर में माता लक्ष्मी का आगमन बना रहता है। सुख शांति भी रहती है। कहा जाता है कि अगर तुलसी का पौधा घर में बार-बार सूख जाता है तो इससे आर्थिक तंगी हो सकती है। इसीलिए तुलसी के पौधे की बहुत खास देखभाल करनी चाहिए।

नल से पानी टपकना

अगर आपके घर के नल से पानी टपकता रहता है तो इसको भी अशुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र की माने तो नल से पानी टपकने से कर्ज की समस्या बढ़ने के संकेत होते हैं। साथ ही धन हानि भी हो सकती है।

कांच का टूट जाना

वास्तु शास्त्र की माने तो अगर घर में बार-बार कांच का शीशा टूट जाता है तो इसको नेगेटिविटी माना गया है। ऐसा होने पर परिवार के सदस्यों के जीवन में कई तरीके की परेशानियां आ सकती हैं।

झगड़े की स्थिति का बनना

मान्यताओं के अनुसार जिस भी घर में सुख शांति हमेशा बनी रहती है वहां पर माता लक्ष्मी का वास होता है। अगर आपके परिवार के सदस्यों के बीच में झगड़ा होता रहता है तो इसको आर्थिक गिरावट का भी बड़ा संकेत माना गया है।

आभूषणों का खो जाना

सोने या फिर चांदी के आभूषणों का घर से को जाना भी आर्थिक तंगी का एक संकेत माना गया है।

हाथ में पैसा नहीं टिकना

अगर आपके हाथ में पैसा नहीं टिक पाता है तो इसको कंगाली की शुरुआत का संकेत भी माना जा सकता है। इसी के चलते पैसों को सोच समझ कर खर्च करना चाहिए।

Read More: Vastu Shastra: सूर्यास्त के बाद गलती से नहीं करनी चाहिए ये चीज़ें, कभी नहीं होती है बरकत

लाल चींटियों का आना

अगर आपके घर में लाल चीटियां बहुत ज्यादा नजर आ रही है तो यह कर्ज की समस्या बढ़ने का संकेत माना जा सकता है।

मेरा नाम राजकिरण बिश्नोई है। मैं एक प्रोफेशनल न्यूज़ कंटेंट राइटर हूँ। इससे पहले मैं कई जगह पर फ्रीलान्स राइटिंग कर चुका हूँ। लेकिन अभी के वक्त में मैं Ultimas Noticias पर बतौर राइटर काम कर रहा हूँ।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment