Kangana Ranaut: बॉलीवुड की कहलाई क्वीन, एक्ट्रेस बनने के लिए की थी परिवार से बगावत, आज करोड़ों की हैं मालकिन!

Kangana Ranaut: कंगना रनौत बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री होने के साथ-साथ फिल्म मेकर और पॉलिटिशियन भी बन चुकी है। अभी के समय पर वह एक बॉलीवुड एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि एक संसद की सदस्य भी है। जून 2024 में उन्होंने हिमाचल प्रदेश की मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ा था। ये चुनाव उन्होंने भारी बहुमत के साथ में जीत भी लिया था और अब वो भारतीय जनता पार्टी की सांसद के तौर पर कार्यरत हैं।

Kangana Ranaut
Kangana Ranaut

Kangana Ranaut Family

अगर हम कंगना रनौत के जन्म के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि उनका जन्म 23 मार्च 1987 में हुआ था। उनका जन्म स्थान हिमाचल प्रदेश के मंडी के भाम्बला का है। वह एक मिडिल क्लास राजपूत परिवार से आती हैं। उनके पिता का नाम अमरदीप रनौत है और वह एक बिजनेसमैन है। कंगना की मां आशा रनौत है और वह एक स्कूल टीचर रह चुकी है।

Kangana Ranaut
Kangana Ranaut

Kangana Ranaut Education

कंगना रनौत की एजुकेशन की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने अपनी शुरुआत की स्कूली शिक्षा हिमाचल प्रदेश और देहरादून से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ के डीएवी मॉडल स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की।

बहुत कम लोगों को पता है कि कंगना के माता-पिता उनको डॉक्टर बनाना चाहते थे। जिसके लिए उन्होंने ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट की भी तैयारी कर ली थी।

लेकिन 12th क्लास में कंगना केमिस्ट्री के एक यूनिट टेस्ट में फेल हो गई थी। इसके बाद उन्होंने अपना कैरियर छोड़ने का मन बना लिया था। फिर सिर्फ 16 साल की उम्र में वह अपने करियर की तलाश में दिल्ली पहुंच गई। इस हिसाब से साल 2024 के लोकसभा चुनाव के वक्त चुनावी हलफनामे के अनुसार उन्होंने सिर्फ 12वीं पास की हुई है।

हालांकि दिल्ली में कंगना रनौत ने अस्मिता थिएटर ग्रुप के जरिए एक्टिंग की ट्रेनिंग ली थी। 2014 में उन्होंने न्यूयॉर्क फ़िल्म अकादमी से स्क्रीनप्ले राइटिंग का एक कोर्स भी किया। अभिनेत्री कई सारे इंटरव्यूज में यह भी बता चुकी है कि उन्होंने औपचारिक कॉलेज डिग्री के बजाय अपनी एक्टिंग स्किल्स और फिल्म निर्माण की बारीकियां को सीखने पर ज्यादा ध्यान दिया।

Kangana Ranaut
Kangana Ranaut

Kangana Ranaut Struggle

कंगना रनौत की फिल्मी स्ट्रगल की बात करें तो आपको बता दें कि उनका यह सफर इतना आसान नहीं रहा। इस सफर को पार करने के लिए उन्होंने अपने रास्ते में बहुत उतार-चढ़ाव देखे।

कंगना रनौत का जन्म एक बहुत ही रूढ़िवादी परिवार में हुआ था। उनके पिता चाहते थे कि उनकी बेटी डॉक्टर बने। लेकिन 12वीं करके डॉक्टर बनने का सपना छोड़ कंगना ने एक्ट्रेस बनने का सपना देखा। लेकिन उनके पिता इसके खिलाफ थे और इसीलिए सिर्फ 16 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने अपना घर छोड़ दिया। वह दिल्ली आ गई और यहां पर थिएटर ज्वाइन किया और मॉडलिंग करना शुरू किया।

फिर कड़ी मेहनत के बाद में कंगना रनौत मुंबई पहुंची और उनके पास ना तो वहां पर रहने के लिए कोई अच्छी जगह थी और ना ही दो वक्त का खाना खाने के लिए पैसे थे। वह कई बार यह भी बता चुकी है कि अक्सर वह सिर्फ ब्रेड और चाय पीकर गुजारा कर लेती थी।

लेकिन मुंबई पहुंच कर भी उनका करियर इतना आसान नहीं था। उनको कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा और यह सबसे ज्यादा उनके घुंघराले बाल और बोलने के तरीके की वजह से था।

लेकिन काफी मेहनत करने के बाद साल 2006 में कंगना रनौत को अनुराग बसु की फिल्म गैंगस्टर के लिए चुना गया। यह फिल्म बहुत ही बड़ी हिट साबित हुई थी और सफलता के बावजूद भी उनको इंडस्ट्री में आउटसाइडर की तरह ही देखा जा रहा था।

लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब कंगना रनौत की फिल्में फ्लॉप होने लग गई थी और लोग उनको इतना ज्यादा प्रायोरिटी नहीं दे रहे थे। लेकिन साल 2014 में फिल्म क्वीन ने सब कुछ बदल दिया और वह इस फिल्म से बॉलीवुड की क्वीन बन गई। इस फिल्म के लिए उनको सिर्फ नेशनल अवार्ड ही नहीं मिला बल्कि बॉलीवुड की सबसे बड़ी फीमेल सुपरस्टार्स की लिस्ट में वह शामिल हो गई। इसके बाद बैक टू बैक कंगना रनौत ने काफी सारी हिट फिल्में दी और खुद को साबित किया।

Kangana Ranaut
Kangana Ranaut

Kangana Ranaut Career

कंगना रनौत के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि सिर्फ 16 साल की उम्र में उन्होंने माता-पिता के खिलाफ जाकर एक्टिंग करने की ठान ली थी। इसीलिए उन्होंने इतनी छोटी सी उम्र में अपना घर भी छोड़ दिया। दिल्ली जाकर उन्होंने थिएटर ज्वाइन किया और मॉडलिंग भी की। फिर उनको पहली फिल्म साल 2006 में गैंगस्टर मिली जिसके चलते वह काफी लोकप्रिय हो गई।

गैंगस्टर के बाद में 2006 में ही लम्हे फिल्म में भी उन्होंने काम किया। 2007 में शाकालाका बूम बूम’ और ‘लाइफ इन अ… मेट्रो’ में काम किया। 2008 में उन्होंने फैशन फिल्म में काम किया जिसके लिए उनको नेशनल अवार्ड भी मिला था। इसी साल उन्होंने तमिल फिल्म धाम धूम में काम किया था और यही से साउथ इंडस्ट्री में उन्होंने कदम रखा।

इसके बाद 2009 में उनको ‘राज़: द मिस्ट्री कंटीन्यूज़’, ‘वादा रहा’ और तेलुगु फिल्म ‘एक निरंजन’ में देखा गया। 2010 में उनकी फिल्में ‘काइट्स’, ‘वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई’, ‘नॉक आउट’ और ‘नो प्रॉब्लम’ रिलीज हुईं थी। इसके बाद 2011 में उनकी फ़िल्म ‘तनु वेड्स मनु’ सुपरहिट हुई, इसके अलावा उन्होंने ‘गेम’, ‘रेडी’ (कैमियो), ‘डबल धमाल’, ‘रास्कल्स’ और ‘मिले ना मिले हम’ रिलीज़ हुईं।

2012 में उनकी एक ही फिल्म आई थी जिसका नाम तेज था। 2013 में उन्होंने ‘शूटआउट एट वडाला’, ‘क्रिश 3’ और ‘रज्जो’ जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन 2014 में जब उनकी फिल्म क्वीन आई तो सब कुछ बदल गया। इसी साल रिवॉल्वर रानी और उंगली फिल्म में भी उनको देखा गया।

2015 में उन्होंने ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ में डबल रोल निभाकर हर किसी को चौंका दिया। इसी साल ‘आई लव एनवाई’ व ‘कट्टी बट्टी’ में भी काम किया।

Kangana Ranaut
Kangana Ranaut

कंगना रनौत ने 2017 में ‘रंगून’ और ‘सिमरन’ फिल्मों में काम किया। फिर उन्होंने एक छोटा सा ब्रेक लिया और 2019 में ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ में नज़र आई। जिसमें वो सह-निर्देशक भी थीं। ‘जजमेंटल है क्या’ भी इसी साल आई थी। 2020 में उनको पंगा फिल्म में देखा गया। 2021 में उन्होंने जयललिता की बायोपिक थलाइवी में भी काम किया।

2022 में उनकी एक्शन फिल्म ‘धाकड़’ रिलीज हुई थी। इसके अलावा कंगना रनौत ने 2022 में ही एक रियलिटी शो लॉकअप भी होस्ट किया था। 2023 में उन्होंने निर्माता के तौर पर ‘टीकू वेड्स शेरू’ पर काम किया, ‘चंद्रमुखी 2’ और ‘तेजस’ में भी काम किया। फिर 2024 में वह चुनाव में व्यस्त हो गई लेकिन 2025 में उन्होंने अपनी इमरजेंसी फिल्म रिलीज की। जिसका निर्देशन और निर्माण भी उन्होंने ही किया था। 2016 में वह भारत भाग्य विधाता और मणिकर्णिका रिटर्न्स में नजर आने वाली है।

Read More: काम पाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं ये स्टार्स, कुछ पर तो फ्लॉप का लग चुका है टैग

Kangana Ranaut
Kangana Ranaut

Kangana Ranaut Love Life

कंगना रनौत की लव लाइफ के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि मीडिया में कई बार उनके बॉयफ्रेंड और शादी को लेकर चर्चे होते रहते हैं।

इसमें सबसे पहला नाम आदित्य पंचोली का है। कंगना रनौत की करियर की शुरुआती दिनों में आदित्य पंचोली के साथ में उनका नाम जोड़ा गया था। यह रिश्ता काफी कंट्रोवर्सी में रहा था। लेकिन बाद में कंगना रनौत ने आदित्य पंचोली पर गंभीर आरोप लगा दिए। यहां तक कि पुलिस में शिकायत भी करवाई थी।

दूसरा नाम अध्ययन सुमन का है। कहा जाता है कि फिल्म राज: द मिस्ट्री कंटिन्यूज की शूटिंग के वक्त वह शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन के साथ में रिश्ते में आ गई थी। यह रिश्ता तकरीबन 1 साल तक चला और फिर दोनों ने अलग होने का तय कर लिया था।

Kangana Ranaut
Kangana Ranaut

निकोलस लाफर्टी का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है। कंगना रनौत ने खुद सिमी ग्रेवाल के शो पर यह स्वीकार कर लिया था कि वह ब्रिटेन के डॉक्टर और वैज्ञानिक निकोलस लाफर्टी साथ में लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रही थी।

ऋतिक रोशन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है और आपको बता दें कि कहा जाता है कि कंगना रनौत और ऋतिक रोशन का अफेयर चल रहा था। कंगना रनौत ने खुद इस बात का दावा किया था कि वह रिलेशनशिप में थे। एक्टर ने कभी भी इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया और इसके चलते यह पूरा मामला कानूनी लड़ाई तक भी पहुंच गया था।

खबरों के अनुसार वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई फिल्म की शूटिंग के दौरान कंगना रनौत और अजय देवगन के बीच भी अफेयर चला था। हालांकि इन अफेयर की खबरों को मीडिया द्वारा चलाया गया था लेकिन इसकी कोई भी पुष्टि नहीं है।

Kangana Ranaut Controversies

कंगना रनौत अक्सर किसी न किसी वजह के चलते विवादों में आती रहती हैं। फिल्मी करियर से लेकर राजनीतिक करियर तक उनके विवाद फैले हुए हैं।

कंगना रनौत को हमेशा नेपोटिज्म पर खुलकर बोलते हुए देखा गया है। 2017 में करण जौहर के शो कॉफी विद करण के दौरान अभिनेत्री ने कारण को मूवी माफिया और नेपोटिज्म का ध्वजवाहक कह दिया था। इसी के चलते बॉलीवुड में आउटसाइडर और इनसाइडर की बहस शुरू हो गई थी।

कंगना रनौत ने ऋतिक रोशन के साथ में अपने अफेयर को लेकर पुष्टि की थी और यहां तक की उन्होंने ‘सिली एक्स’ के नाम से एक्टर पर कमेंट किया था। उसके बाद दोनों के बीच में कानूनी लड़ाई भी हुई थी।

Kangana Ranaut
Kangana Ranaut

2020 में जावेद अख्तर ने कंगना रनौत के खिलाफ मानहानि का केस दायर कर दिया था। कंगना रनौत ने इस मामले पर माफी मांग ली थी और दोनों के बीच में आपसी सहमति से मामला सुलझ गया था।

फरवरी 2026 में ही कंगना रनौत ने ऑस्कर विजेता ए आर रहमान को पक्षपाती और नफरत से भरा हुआ कह दिया था। ऐसा इसीलिए क्योंकि उन्होंने उनकी फिल्म इमरजेंसी में काम करने से इनकार कर दिया था।

Kangana Ranaut Instagram

अगर हम कंगना रनौत के इंस्टाग्राम की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उनके तकरीबन 9.8 मिलियन फॉलोअर्स है। सोशल मीडिया पर वह अक्सर एक्टिव बनी रहती है और अपनी फिल्मों की अपडेट से लेकर पॉलिटिकल अपडेट भी देती रहती हैं। अक्सर वह अपने स्टाइलिश लुक्स को भी शेयर करती हुई नजर आती है। पहले उनकी टीम उनका इंस्टाग्राम या फिर सोशल मीडिया अकाउंट हैंडल करती थी लेकिन अब वह खुद इसको हैंडल करती हैं।

Kangana Ranaut
Kangana Ranaut

Kangana Ranaut Fees & Net Worth

अगर हम कंगना रनौत की फीस या फिर कुल संपत्ति की बात करें तो आपको बता दें कि वह अभी के वक्त में करोड़ों की संपत्ति की मालकिन है। अब सिर्फ एक अभिनेत्री ही नहीं रह गई है बल्कि एक सफल फिल्म निर्माता के साथ-साथ एक नेता भी बन चुकी है।

अगर हम कंगना रनौत की कमाई की बात करते हैं तो आपको बता दें कि फिल्म और वेब सीरीज से वह एक फिल्म का 15 से 27 करोड़ का चार्ज करती हैं। फिल्म थलाइवी के लिए भी उन्होंने 24 करोड़ लिए थे। वेब सीरीज या फिर डिजिटल प्लेटफार्म से भी वह अच्छी खासी कमाई करते हैं और लॉकअप शो के लिए भी उन्होंने खबरों के अनुसार हर एक एपिसोड के लिए एक करोड़ का चार्ज लिया था। उनका खुद का प्रोडक्शन हाउस भी है जिसमें वह अच्छी खासी कमाई कर लेती हैं। ब्रांड एंडोर्समेंट से भी उनकी अच्छी खासी कमाई होती है।

अगर हम कंगना रनौत की कुल संपत्ति की बात करते हैं तो आपको बता दें कि साल 2024 के चुनावी हलफनामे और 2026 की ताजा खबरों की माने तो उनकी कुल संपत्ति तकरीबन 92 से 96 करोड़ की बताई जाती है। जिसमें उनकी चल संपत्ति 29 करोड़ की है। उनकी अचल संपत्ति 63 करोड़ की बताई जाती है। इसके अलावा कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद है जहां से उनको 1.24 लाख की हर महीने सैलरी मिलती है।

Kangana Ranaut
Kangana Ranaut

Kangana Ranaut Luxurious Things

कंगना रनौत एक बहुत ही लग्जरी लाइफ जीती है। उनके पास में महंगी गाड़ियों से लेकर महंगे बैग और आलीशान घर भी मौजूद है। साल 2026 के आंकड़ों की माने तो उनके पास में काफी शानदार गाड़ियों का कलेक्शन है।

अगर हम कंगना रनौत के गाड़ियों के कलेक्शन के बारे में बात करें तो उनके पास में Range Rover Autobiography LWB है जिसकी कीमत ₹3.81 करोड़ की है। Mercedes-Maybach S680 की कीमत ₹3.91 करोड़ की है। BMW 7 Series (730LD) की कीमत ₹1.35 करोड़ की है। Mercedes-Benz GLE 350D की कीमत ₹1 करोड़ से ज़्यादा की है। Audi Q3 भी उनके कलेक्शन में है।

अगर हम कंगना रनौत की प्रॉपर्टीज की बात करें तो उनके पास हिमाचल प्रदेश में एक आलीशान “कॉटज स्टाइल” बंगला है, जो 7600 वर्ग फुट का है। जिसकी कीमत करीब ₹30 करोड़ है। इसमें 7 बेडरूम, जिम और एक योगा रूम भी है।

कंगना के पास प्रोडक्शन हाउस ‘मणिकर्णिका फिल्म्स’ का ऑफिस मुंबई के पॉश इलाके पाली हिल में है, जिसकी कीमत करीब ₹48 करोड़ बताई जाती है। मुंबई में उनके पास 5-BHK फ्लैट भी है जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जाती है।

अगर हम कंगना रनौत की ज्वेलरी की बात करें तो आपको बता दें कि उनके पास लगभग 6.7 किलो सोना और 60 किलो चांदी है। उनके पास ₹3 करोड़ से अधिक मूल्य के हीरे के आभूषण और 14 कैरेट के डायमंड्स भी हैं।

मेरा नाम राजकिरण बिश्नोई है। मैं एक प्रोफेशनल न्यूज़ कंटेंट राइटर हूँ। इससे पहले मैं कई जगह पर फ्रीलान्स राइटिंग कर चुका हूँ। लेकिन अभी के वक्त में मैं Ultimas Noticias पर बतौर राइटर काम कर रहा हूँ।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment