Disha Vakani Transformation: दिशा वकानी पिछले कई सालों से टीवी इंडस्ट्री से बिल्कुल दूर जा चुकी है। लेकिन जब से उन्होंने लाइमलाइट से दूरी बनाई है तभी से उनके लुक में काफी ज्यादा बदलाव भी आया है। अब दिशा वकानी का बहुत ही बेहतरीन ट्रांसफार्मेशन हो चुका है। अगर उनकी लेटेस्ट तस्वीरों को देखा जाए तो उनको पहचानना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाएगा।
जानकारी के लिए आपको बता दें की दिशा वकानी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में काफी सालों का काम किया है। लेकिन इससे पहले वह कई सारी फिल्मों में भी नजर आ चुकी है। लेकिन सबसे ज्यादा पापुलैरिटी उन्हें तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में दया बेन के किरदार से मिली।
एक वक्त ऐसा हुआ करता था जब दिशा वकानी को बी ग्रेड फिल्मों में काम करना पड़ता था। उनकी डेब्यू फिल्म का नाम कमसिन था। इस फिल्म में उनका बहुत ही बोल्ड किरदार देखने के लिए मिला था जिसको अगर आज लोग देखेंगे तो हैरान रह जाएंगे।
साल 2015 में दिशा वकानी ने सीए मयूर पाडिया के साथ में शादी कर ली थी। उनकी शादी में उनका परिवार और सिर्फ खास दोस्त ही पहुंचे थे। लेकिन जब दिशा वकानी शादी के बाद प्रेग्नेंट हुई तो वह मैटरनिटी लीव पर गई थी। इसके बाद उनकी शो में अभी तक वापसी नहीं हो पाई है।
अभी के समय में दिशा वकानी दो बच्चों की मां बन गई है और ग्लैमरस इंडस्ट्री से पूरी तरीके से दूर जा चुकी है। अब वह काफी ज्यादा सादगी भरी जिंदगी जी रही है। दिशा वकानी ने साल 2017 में एक बेटी को जन्म दिया और 2022 में एक बेटे को जन्म दिया। अब वह अपने बच्चों की परवरिश में लगी हुई है।
Read More: रामचरण से लेकर शाहरुख खान तक…, ये हैं इंडिया के टॉप 10 पॉपुलर एक्टर्स
अब जब भी दिशा वकानी कहीं नजर आती है तो वह काफी सिंपल लुक में देखी जाती हैं। कभी तो वह सूट पहने हुए नजर आती है तो कभी साड़ी में दिखाई देती है। उनका कोई भी आधिकारिक तौर पर इंस्टाग्राम अकाउंट तो नहीं है लेकिन अक्सर उनकी फोटोज खूब वायरल होती हुई नजर आ जाती हैं।
हालांकि दिशा वकानी के फैंस अभी के वक्त में तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में उनकी वापसी को लेकर काफी ज्यादा इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अभी तक सालों से उन्होंने इस पर चुप्पी नहीं तोड़ी है कि वह दोबारा से शो में वापसी करेगी या फिर अपनी पर्सनल लाइफ पर ही ध्यान देगी।