Divya Bharti के मौत से क्यों नहीं उठा पाया था पर्दा? जानें उस रात की पूरी कहानी!

Divya Bharti: दिव्या भारती को कौन नहीं जानता है वह बॉलीवुड की सबसे कम उम्र की सुपरस्टार मानी जाती है। उनकी मृत्यु के 32 साल बाद भी उनकी मौत का सच अभी तक लोगों के बीच में रहस्य बनकर घूम रहा है। सिर्फ 19 साल की उम्र में दिव्या भारती पांचवी मंजिल से गिरकर इस दुनिया को अलविदा कह गई थी। उनकी मृत्यु ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। आज हम आपको दिव्या भारती से जुड़े हुए कुछ ऐसे खुलासों के बारे में बताने वाले हैं जिनको सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे।

1 साल में 12 से ज़्यादा फ़िल्में की थी साइन

मुंबई बम धमाके के बाद में बॉलीवुड मानो अनाथ हो चुका था। साल 1992 में फिल्म विश्वात्मा से दिव्या भारती ने बॉलीवुड डेब्यू किया। उनका गाना सात समुंदर पार आज भी हर एक पार्टी की जान बन जाता है। इसके बाद में 16 और शबनम से लेकर दिल आशना जैसी फिल्मों से वह सुपरस्टार बन गई। सिर्फ एक ही साल के अंदर उन्होंने 12 से ज्यादा फिल्में साइन कर ली और यह आज तक का एक रिकॉर्ड है। लेकिन सफलता के इस मुकाम पर पहुंचने के बाद उनकी मृत्यु की खबर आई जिसको सुनकर हर कोई दंग रह गया। मुंबई के वर्सोवा में तुलसी अपार्टमेंट की पांचवी मंजिल से गिरकर दिव्या भारती की मौत हो गई थी।

मौत से पहले तनाव में थीं दिव्या

बताया जाता है कि दिव्या भारती ने निर्माता साजिद नाडियाडवाला के साथ में चोरी छुपे शादी कर ली थी। शादी के लिए उन्होंने इस्लाम भी कबूल कर लिया था और अपना नाम सना रख लिया था। खबरों के अनुसार जिस दिन दिव्या भारती की मौत हुई थी तब वह काफी तनाव में थी। बताया जाता है कि दिव्या और साजिद के बीच में खूब बहस हुई थी। इस पूरे झगड़े की वजह साजिद के परिवार की तरफ से इस शादी को स्वीकार न करना या फिर दिव्या भारती के कैरियर और निजी जिंदगी के बीच में संतुलन न बन पाना बताया जाता है। लेकिन साजिद ने कभी भी इन बातों को स्वीकार नहीं किया।

ऐसे हुई थी दिव्या की मृत्यु

5 अप्रैल की रात को दिव्या भारती के घर पर डिजाइनर नीता लुल्ला और उनके पति भी गए थे। इस दौरान एक्ट्रेस शराब पी रही थी और सोफे पर बैठकर बातें भी कर रही थी। इसी दौरान वह उठकर खिड़की की तरफ पहुंची और अपार्टमेंट की खिड़कियों पर ग्रिल नहीं थी। बताया तो यह भी जाता है कि दिव्या खिड़की की चौखट पर बैठने की कोशिश कर रही थी और तभी उनका बैलेंस बिगड़ा। वह सीधे नीचे अपार्टमेंट की पार्किंग में जाकर गिर गई और अस्पताल ले जाते हुए उनकी मृत्यु हो गई।

दिव्या का बिगड़ा था बैलेंस

दिव्या भारती की मौत के बाद में कई सारी थियोरीज भी सामने आई थी। काफी सारे लोग तो इसको अंडरवर्ल्ड से जोड़कर भी देख रहे थे तो काफी सारे लोगों ने इसको हत्या माना। साजिद पर भी कई आरोप लगे थे लेकिन कोई सबूत नहीं मिल पाया। जब पुलिस ने जांच की तो दिव्या के खून में शराब की मात्रा बहुत ज्यादा मिली थी। इसीलिए मान लिया गया कि नशे की हालत में दिव्या का बैलेंस बिगड़ और यह सिर्फ एक दुर्घटना थी। इसीलिए साल 1998 में मुंबई पुलिस ने इस केस की फाइल को पूरी तरीके से बंद कर दिया।

Read More: Ramayana Trailer Launch Date: इस दिन रिलीज़ होगा 4000 करोड़ की फ़िल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर, जानें पूरी अपडेट.

दिव्या की मौत से क्यों नहीं उठ पाया पर्दा?

दिव्या भारती की मौत का राज अभी तक इसीलिए भी पता नहीं लग पाया क्योंकि उस रात कमरे में नीता लुल्ला और उनकी नौकरानी अमृता के बयानों में बहुत ज्यादा झोल नजर आ रहा था। जो दिव्या की नौकरानी थी अमृता वह भी उनके काफी करीब थी और कुछ वक्त बाद उनकी भी मृत्यु हो गई थी। दिव्या कई अधूरी फिल्में छोड़ गई थी और इसमें एक लाडला भी थी जिसको बाद में श्रीदेवी द्वारा पूरा किया गया था।

Leave a Comment