‘श्रीकृष्ण’ के रोल से रातों-रात प्रसिद्ध हुए Saurabh Raaj Jain, बोले- इस रोल की वजह से…

Saurabh Raaj Jain: मशहूर टीवी सीरियल महाभारत में भगवान श्री कृष्ण के भूमिका निभाकर एक्टर सौरभ राज जैन ने घर घर में अपनी एक खास पहचान बनाई है। अब टीवी इंडस्ट्री के साथ-साथ फिल्मों से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी खूब एक्टिव रहते हैं। लेकिन किसी भी एक्टर का कोई भी किरदार बहुत ज्यादा लोकप्रिय होने के फायदे और नुकसान दोनों ही होते हैं। तो चलिए जानते हैं।

सौरभ के करियर पर सीरियल का पड़ा गहरा असर

हाल ही में जियो हॉटस्टार पर एक वेब सीरीज रिलीज हुई है जिसका नाम संगमरमर है। इस वेब सीरीज में सौरभ ने आदित्य की भूमिका निभाई है। सौरभ ने अपने श्री कृष्ण के रोल को लेकर बात करते हुए कहा कि “मैंने कभी भी इसको अपने लिए रुकावट बनते हुए नहीं देखा। वह शायद इसीलिए क्योंकि उसके बाद में मुझे लोगों द्वारा बहुत ज्यादा प्यार मिला कि मैं बात भी नहीं सकता हूं। लेकिन ऐसा भी नहीं होता है कि उसके बाद मैंने कोई दूसरा काम नहीं किया है।”

महाभारत के बाद भी कई और किरदार निभा चुके हैं सौरभ

सौरभ राज जैन ने इस पर बात करते हुए बताया कि “मैं लगातार तभी से काम करता चला रहा हूं। मैंने बहुत अलग-अलग किरदार निभाए हैं। अभी मैं थिएटर भी कर रहा हूं और वेब सीरीज में भी मुझे मौका मिला है। तो कहीं भी मुझे उसकी लोकप्रियता रुकावट की तरह नजर नहीं आई। मैं खुद को बहुत सौभाग्यशाली मानता हूं कि वह रोल मुझे दिया गया और आज तक मुझे इस पर बहुत प्यार मिल रहा है।”

रेडियो शो भी करते हैं सौरभ

सिनेमा से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म और रंगमंच पर तो सौरभ खूब एक्टिव नजर आते हैं। लेकिन आपको बता दें कि रेडियो शो की मेजबानी भी वो करते हैं। उन्होंने इस पर बात करते हुए कहा कि “एक परफॉर्मर के तौर पर मैं हर जगह बस परफॉर्म करता हूं और फिर वह कोई भी प्लेटफार्म हो। हां रेडियो में आपको अपना पूरा ध्यान अपनी आवाज पर ही रखना होता है। लेकिन एक्टिंग रंगमंच पर हो या फिर कैमरे के सामने मेरे लिए सब कुछ बराबर है।”

Read More: Divya Bharti के मौत से क्यों नहीं उठा पाया था पर्दा? जानें उस रात की पूरी कहानी!

दूसरे एक्टर्स की मेंटालिटी पर बोले सौरभ

टीवी के अलावा दूसरे प्लेटफार्म पर अपनी जगह बनाने की कोशिश में जो भी कलाकार अवसर ढूंढ रहे हैं, वह अक्सर कहते हैं कि उनको दूसरे प्लेटफार्म पर उनका काम मिलने में बहुत समस्या होती है। इस पर सौरभ ने जवाब देते हुए कहा कि “मैं सिर्फ यही कहना चाहता हूं कि हम किसी और की मेंटालिटी को बदल नहीं सकते हैं। हम अपने आप पर ही काम कर सकते हैं और अपने आप को ही बदल सकते हैं।”

Leave a Comment