Devoleena Bhattacharjee Comeback: देवोलीना भट्टाचार्जी टीवी इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि गोपी बहू का किरदार निभाने के बाद में वह हर तरफ छाई हुई है। लेकिन आपको बता दें कि इस समय वह अपने मदरहुड पीरियड को इंजॉय कर रही हैं। उनका बेटा एक साल का हो चुका है। कुछ वक्त पहले अभिनेत्री ने यूट्यूब पर व्लॉगिंग शुरू की और वह इस पर काम भी कर रही है।
टीवी पर वापसी करने पर देवोलीना ने दिया जवाब
लेकिन देवोलीना भट्टाचार्जी के फैंस चाहते हैं कि एक बार फिर से वह टीवी इंडस्ट्री में वापसी करें। अब इस पर अभिनेत्री ने खुद प्रतिक्रिया देते हुए एक वीडियो शेयर कर दिया है जिसके साथ में उन्होंने एक लंबा चौड़ा नोट भी लिखा है।
देवोलीना भट्टाचार्जी ने लिखा कि “क्या अपने काम करना बंद कर दिया है? आप फिर से कब शुरू कर रही हो? अब आपको कम पर वापस लौट कर आ जाना चाहिए। मुझे इस तरीके के सवाल कई बार सुनने के लिए मिल जाते हैं। मैं इस बात को समझता हूं कि यह सवाल कहां से आते हैं। मेरे लिए मेरा काम मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा हिस्सा रहा है। मैं हमेशा से जो भी करती हूं उसमें अपना 100% देती हूं।”
मदरहुड को 100% देना चाहती हैं एक्ट्रेस
देवोलीना भट्टाचार्जी ने आगे लिखा कि “लेकिन आज के वक्त में जिंदगी ने मुझे एक ऐसा रोल दे दिया है जिसमें मैं और भी ज्यादा ध्यान देने की कोशिश कर रही हूं। यह मदरहुड है। यह वही वक्त है जिसके लिए मैंने हमेशा से दुआ की थी। जो सुकून मेरे बच्चे को मेरी गोद में मिलता है। अगर मैं हमेशा से जिंदगी में अपना सबसे अच्छा देने में विश्वास करती हूं तो मदरहुड सिर्फ 100% नहीं बल्कि 500% देने के काबिल है।”
बच्चे के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहती एक्ट्रेस
देवोलीना भट्टाचार्जी ने बताते हुए लिखा कि “इस समय मेरे बेटे को मेरी बहुत ज्यादा जरूरत है। उसके लिए मौजूद रहने का फैसला में प्यार से और बिना किसी शर्म से ले सकती हूं। मैं जानती हूं कि जब सही वक्त आएगा मैं काम पर फिर से वापस लौटेगी। लेकिन यह वक्त मेरे बच्चे के लिए है और इसमें मैं कोई भी समझौता नहीं करना चाहती हूं।”
Read More: Shah Rukh Khan के बाद Salman Khan की हीरोइन बनेंगी Nayanthara? जानें पूरी रिपोर्ट
देवोलीना भट्टाचार्जी की निजी जिंदगी
देवोलीना भट्टाचार्जी के निजी जिंदगी के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि 14 दिसंबर 2022 को उन्होंने फिटनेस ट्रेनर शाहनवाज शेख के साथ में इंटीमेट वेडिंग कर ली थी। दिसंबर 2024 में दोनों का एक बेटा हुआ जिसका नाम जॉय रखा गया। हालांकि अभिनेत्री को कई बार पति के सांवले होने और बच्चे के भी सांवले होने की वजह से ट्रोल किया जा चुका है। लेकिन एक्ट्रेस हर बार ट्रोलर्स को करारा जवाब दे देती है।