ट्रोलर्स के ‘गोल्ड डिगर’ कहने पर Divya Agarwal ने दिया करारा जवाब, जानें क्या कहा?

Divya Agarwal Befitting Reply To Trollers: टीवी की दुनिया में मशहूर अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल अभी के वक्त में काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। दरअसल सोशल मीडिया के जरिए दिव्या अग्रवाल को काफी सारे लोग गोल्ड डिगर कह रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि उन्होंने सिर्फ पैसों के लिए अपूर्व पडगांवकर से शादी की हुई है। लेकिन अब इस पर दिव्या अग्रवाल ने चुप्पी तोड़ दी है और ट्रोलर्स को भी करारा जवाब दिया है।

दिव्या ने दिया करारा जवाब

फ्री प्रेस जनरल के साथ एक इंटरव्यू के दौरान दिव्या अग्रवाल ने कहा कि “अगर आप मुझे गोल्ड डिगर कह रहे हैं तो मैं उसमें भी सही हूं। आप चाहे तो मुझे डायमंड डिगर भी कह सकते हैं। मैं इस बात से खुश हूं कि मुझे एक सही पार्टनर मिला है। मेरे पति ही वह सोना है जिसको मैं सालों से ढूंढ रही थी और आखिरकार वह मुझे मिल गया।”

दिव्या ने पुछा लोगों से सवाल

अभिनेत्री ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि अगर मैं सच में पैसों के लिए शादी करती तो मेरी लैंबॉर्गिनी कहां पर है? जुहू बीच के पास में मेरा बंगला कहां पर है? मैं अपने प्राइवेट जेट से क्यों नहीं घूमती हूं? सच तो यही है कि मैं आज भी इकोनॉमी क्लास में ट्रैवल करती हूं और मैं अपनी कमाई और अपने खुद के खर्च संभालती हूं। लोग हमेशा यही मानते हैं कि महिलाएं पैसे के लिए शादी करती हैं। लेकिन हर एक रिश्ता ऐसा नहीं होता है। मेरा और अपूर्व का रिश्ता प्यार और भरोसे पर टिका हुआ है।

Read More: कब टीवी पर वापसी करेंगी Devoleena Bhattacharjee? बोली- ये मेरे लिए हमेशा से….

क्या करते हैं दिव्या और अपूर्व?

दिव्या अग्रवाल और उनके पति अपूर्व पडगांवकर की फरवरी 2024 में शादी हुई थी। शादी से पहले दोनों ने लंबे वक्त तक एक दूसरे को डेट किया था। अगर अपूर्व की बात करें तो वह एक बिजनेसमैन है और सोशल मीडिया पर जिम इनफ्लुएंसर भी है। लेकिन दिव्या एमटीवी स्प्लिट्सविला 10 में रनर अप रह चुकी हैं। बिग बॉस ओटीटी के विनर रह चुकी है। कई सारे रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। इस समय उनको शो द 50 में देखा जा रहा है।

मेरा नाम राजकिरण बिश्नोई है। मैं एक प्रोफेशनल न्यूज़ कंटेंट राइटर हूँ। इससे पहले मैं कई जगह पर फ्रीलान्स राइटिंग कर चुका हूँ। लेकिन अभी के वक्त में मैं Ultimas Noticias पर बतौर राइटर काम कर रहा हूँ।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment