Anupama Spoiler: ‘अनुपमा’ की जिंदगी में फिर होगी ‘अनुज’ की वापसी? जानें पूरा सच!

Anupama Spoiler: अनुपमा सीरियल अभी के वक्त में काफी ज्यादा दिलचस्प मोड़ लेने को है। बता दे कि शो की टीआरपी भी जबरदस्त जा रही है। रूपाली गांगुली के शो में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने के लिए रोजाना मिल जाता है। लेकिन काफी समय से शो के दर्शन चाहते थे कि एक बार फिर से शो में अनुज की एंट्री करवाई जाए। अब कहां जा रहा है कि शो में एक बार फिर से अनुज की एंट्री होगी।

लेकिन खबरों के अनुसार अब अनुज के कैरेक्टर में गौरव खन्ना नजर नहीं आएंगे बल्कि सचिन त्यागी को देखा जा सकता है। कहा जा रहा है कि शो में सचिन त्यागी ही अनुज की भूमिका निभाने वाले हैं। शायद आपको पता होगा कि सचिन त्यागी ने यह रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में मनीष गोयनका का किरदार बखूबी निभाया है।

क्यों सचिन त्यागी बन सकते हैं अनुज?

बताते चलें कि शो में अब लीप के बाद में अनुज की उम्र ज्यादा दिखाई जा सकती है। जिसके चलते गौरव खन्ना की जगह पर सचिन त्यागी की शो में एंट्री होगी। लेकिन अभी तक मेकर्स की तरफ से इस पर आधिकारिक तौर पर कोई भी पुष्टि नहीं हुई है।

मेकर्स की तरफ से जो टीज़र रिलीज किया गया था उसमें सचिन त्यागी को समुद्र किनारे देखा गया था। हालांकि वहां पर रूपाली गांगुली नजर नहीं आई थी। पहले तो कयास लगाए जा रहे थे कि सचिन त्यागी शो में निगेटिव किरदार निभा सकते हैं। लेकिन अब कहा जा रहा है कि वह अनुष्का किरदार निभा सकते हैं।

Read More: ट्रोलर्स के ‘गोल्ड डिगर’ कहने पर Divya Agarwal ने दिया करारा जवाब, जानें क्या कहा?

खबरों के अनुसार एक बार फिर से अनुपमा की एक नई शुरुआत देखने को मिलेगी। शो में एक साल का लीप दिखाई जा सकता है और कहा जा रहा है कि अनुपमा की यह नई शुरुआत गोवा से हो सकती है। ऐसा इसीलिए क्योंकि जो प्रोमो दिखाया गया है उसमें सचिन त्यागी गोवा में दिखाई दिए हैं।

पिछले कुछ दिनों से यह शो काफी चर्चा में है। कहा तो यह भी जा रहा है कि एक बार फिर से अनुज की वापसी होगी। ऐसा इसीलिए क्योंकि शो के कई सारे सीन्स में बार-बार गौरव खन्ना को दिखाया जा रहा है। बार-बार अनुपमा की सीन किसी वजह पर अनुज को याद करती हुई दिखाई दे जाती है।

मेरा नाम राजकिरण बिश्नोई है। मैं एक प्रोफेशनल न्यूज़ कंटेंट राइटर हूँ। इससे पहले मैं कई जगह पर फ्रीलान्स राइटिंग कर चुका हूँ। लेकिन अभी के वक्त में मैं Ultimas Noticias पर बतौर राइटर काम कर रहा हूँ।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment