मनपसंद की शादी करने पर Anurag Dobhal को पेरेंट्स ने किया टॉर्चर, सुसाइड करना चाहते हैं अनुराग, Aly Goni ने दिया रिएक्शन!

Aly Goni Reaction On Anurag Dobhal Suicide Attempt: अनुराग डोभाल की इस समय काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। दरअसल हाल ही में उन्होंने दिल्ली देहरादून हाईवे पर सुसाइड करने की कोशिश की है। उनकी गाड़ी के साथ में हादसा हुआ था और अब वह सुरक्षित है। लेकिन उन्हें काफी ज्यादा चोट आई है। अनुराग डोभाल को UK07 राइडर के नाम से काफी ज्यादा पसंद किया गया है। सोशल मीडिया पर वह वीडियो बनाते थे। लेकिन कुछ वक्त पहले अनुराग ने यूट्यूब पर एक दो घंटे का वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि वह डिप्रेशन का शिकार हो चुके हैं। उन्होंने इंटर कास्ट मैरिज की और उनका परिवार उनको अब टॉर्चर कर रहा है। अनुराग ने अपने पेरेंट्स पर टॉर्चर का भी आरोप लगा दिया।

अनुराग ने क्यों की सुसाइड करने की कोशिश?

वीडियो में अनुराग ने कहा था कि वह सुसाइड करने की कोशिश कर चुके हैं और अब एक बार फिर से उन्होंने अपनी जान लेने की कोशिश की। उनके इस हाथ से के वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल होते देखा जा सकता है। अब टीवी एक्टर अली गोनी ने इस वीडियो को देखने के बाद में अपना रिएक्शन दिया है। साथ ही अनुराग की अच्छी सेहत की भी मन्नत मांगी है।

अली गोनी ने दिया अपना रिएक्शन

अली गोनी ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि “उस लड़के ने वीडियो शेयर कर दिया और दुनिया को खुद के बारे में बता दिया कि वह किस चीज से गुजर रहा है। उसके परिवार में दिक्कत है और हमें इसमें दखलंदाजी नहीं करनी चाहिए। लेकिन जब वह अपने फैन्स को इसके बारे में बता रहा है तो आप लोग उसको बदले में क्या दे रहे हो? सिर्फ मजाक और ट्रोलिंग। जो भी लोग उसका मजाक बना रहे हैं उनको शर्म आनी चाहिए। ऊपर वाला सब कुछ देखा है और मैं यही उम्मीद करता हूं कि वह ठीक हो।

Read More: Anupama Spoiler: ‘अनुपमा’ की जिंदगी में फिर होगी ‘अनुज’ की वापसी? जानें पूरा सच!

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अनुराग ने 3 मई 2025 को ऋतिका नाम की लड़की के साथ में शादी की थी। सितंबर में इस कपल ने खुलासा किया था कि वह माता-पिता बनने वाले हैं। लेकिन अब अनुराग ने बताया कि उनकी पत्नी बच्चे के साथ में अलग रह रही है। इंटर केस्ट मैरिज के कारण उनके माता-पिता और भाई उनको मेंटल टार्चर करते हैं। उनके माता-पिता ने इस शादी के लिए मंजूरी नहीं दी। अब वह डिप्रेशन में है और अपनी जान लेना चाहते हैं। यह सब बताने के बाद में शनिवार की रात को अनुराग ने सुसाइड करने की कोशिश की थी।

Leave a Comment