Feroz Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे काफी सारे कलाकार है जिनमें कई सारे रोचक किस्से इंडस्ट्री की गलियों में खूब लोकप्रिय है। आज हम आपको एक ऐसे ही सुपरस्टार के बारे में बताएंगे जो अपनी शर्तों पर काम किया करते थे और वह रविवार को फिल्मों की शूटिंग करने के लिए नहीं जाते थे।
जिसकी वजह से इस सुपरस्टार ने महानायक अमिताभ बच्चन की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म का ऑफर भी ठुकरा दिया था। काफी सारे लोगों ने तो उन पर अपनी ऐंठ की वजह से गलत फैसला लेने की भी बात कह दी थी। तो चलिए आज हम आपको इस सुपरस्टार के बारे में बताएंगे।
संडे को काम नहीं करता था यह सुपरस्टार
दरअसल, हम जिस सुपरस्टार की बात कर रहे हैं वह फिरोज खान थे। उन्होंने हिंदी सिनेमा पर 6 दशकों तक काम किया और काफी फिल्मों में काम किया। 70 से 80 के दशक तक इस एक्टर का हिंदी सिनेमा पर राज हुआ करता था। सिर्फ एक्टर के तौर पर ही नहीं बल्कि डायरेक्टर के तौर पर भी उन्होंने जमकर काम किया। लेकिन फिरोज खान को फिल्मी जगत का मूडी सुपरस्टार भी कहा जाता था।
फिरोज खान ने ठुकराई बड़ी फिल्म
एक फेसबुक पेज थे बॉलीवुड रेडियो की एक रिपोर्ट की माने तो 70 के दशक में फिल्म मेकर प्रकाश मेहरा फिल्म हेरा फेरी का ऑफर लेकर फिरोज खान के पास में पहुंचे थे। फिरोज खान को फिल्म की कहानी बहुत पसंद आई और वह इसको करने के लिए तैयार भी हो गए। लेकिन जब उन्होंने डायरेक्टर से सवाल किया कि इसकी शूटिंग कब से शुरू होगी तो उन्होंने रविवार के दिन का बोला। इसीलिए फिरोज खान ने यह फिल्म ठुकरा दी क्योंकि वह संडे को कम नहीं करते थे और इस तरह से उन्होंने एक बड़ी फिल्म को ठुकरा दिया।
अमिताभ बच्चन को मिली फिल्म
इसके बाद में प्रकाश मेहरा इस फिल्म का ऑफर बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन के पास में लेकर पहुंचे। अमिताभ बच्चन ने यह फिल्म की और साल 1976 में इसको रिलीज किया गया। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
फिरोज खान के बेटे
जानकारी के लिए आपको बता दें कि फिरोज खान के बेटे फरदीन खान ने भी फिल्मी जगत में एंट्री मारी थी। काफी अच्छा काम भी किया लेकिन अपने पिता के स्टारडम की तरह उन्होंने लोकप्रियता हासिल नहीं की।