Vastu Tips For Fridge: घर की इस दिशा में रखें फ्रिज, कभी नहीं आएगी नेगेटिविटी

Vastu Tips For Fridge: अगर हम घर और ऑफिस में वास्तु नियमों का ध्यान रखें तो नकारात्मकता से छुटकारा प्राप्त हो सकता है। साथ ही हर जगह पर पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह बढ़ेगा। वैसे तो आज के समय में हर एक घर में फ्रिज जरूर होता है। तो चलिए आज हम जानेंगे की वास्तु के अनुसार फ्रिज घर में किस दिशा और कहां पर रखा जाना सही होता है।

फ्रीज रखने की सही दिशा

वास्तु शास्त्र की माने तो फ्रिज को रखने के लिए दक्षिण पूर्व दिशा सबसे ज्यादा बढ़िया होती है। वास्तु नियमों की माने तो इलेक्ट्रॉनिक सामान रखने के लिए दक्षिण पूर्व दिशा काफी ज्यादा अच्छी मानी गई है। इसके अलावा आप रसोई के दक्षिण पश्चिम दिशा में भी फ्रिज को रख सकते हैं।

वास्तु शास्त्र की माने तो इन दिशाओं में अगर भारी सामान रख दिया जाए तो घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। लेकिन इस बात का ध्यान रखना चाहिए की फ्रिज को कभी भी उत्तर पूर्व दिशा, उत्तर या फिर पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए। वरना घर में नेगेटिविटी आ सकती है।

फ्रिज से जुड़े हुए अन्य वास्तु शास्त्र के नियम

  1. फ्रिज को घर में रखते वक्त यह ध्यान रखना चाहिए कि इसका दरवाजा पूर्व या फिर दक्षिण तरफ खुलना चाहिए।
  2. फ्रिज को गैस स्टोव या फिर चूल्हे के बिल्कुल पास में नहीं रखना चाहिए कम से कम 1 फीट की दूरी होनी चाहिए।
  3. वास्तु शास्त्र की माने तो इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि फ्रिज साफ सुथरा हो।
  4. फ्रिज में कभी भी खराब या फिर सड़ा हुआ खाना नहीं रखना चाहिए। इससे नेगेटिविटी बढ़ती है।
  5. फ्रिज में जरूरी समान रखना चाहिए ज्यादा सामान नहीं रखना चाहिए।

मेरा नाम राजकिरण बिश्नोई है। मैं एक प्रोफेशनल न्यूज़ कंटेंट राइटर हूँ। इससे पहले मैं कई जगह पर फ्रीलान्स राइटिंग कर चुका हूँ। लेकिन अभी के वक्त में मैं Ultimas Noticias पर बतौर राइटर काम कर रहा हूँ।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment