Sitaare Zameen Par OTT Release: 9 महीने बाद ओटीटी पर रिलीज होने जा रही आमिर खान की फिल्म, जाने पूरी डिटेल्स!

Sitaare Zameen Par OTT Release: हर कोई जानता है कि 20 जून 2025 को आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा की फिल्म सितारे जमीन पर थिएटर में रिलीज की गई थी। लेकिन अब पूरे 9 महीने के बाद इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाने वाला है। सर देखा जाता है की बड़ी से बड़ी फिल्म 40 दिन से लेकर डेढ़ महीने के अंदर ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो जाती है।

लेकिन हम जानते हैं कि आमिर खान एक एक्टर ही नहीं बल्कि अपनी फिल्म सितारे जमीन पर के निर्माता भी है। उन्होंने खुद का एक अनोखा मॉडल अपनाया। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म को रिलीज करने से पहले उन्होंने इसको यूट्यूब पर रिलीज कर दिया था। जहां पर लोग उनके चैनल पर ₹100 देकर आसानी से इस फिल्म को देख सकते थे। लेकिन अब 9 महीने के बाद इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है तो चलिए जानते हैं कि कब और कहां इसको देख सकते हैं।

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म

अगर हम आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर की ओटीटी रिलीज की बात करें तो आपको बता दें कि इसको सोनी लिव पर रिलीज किया जाने वाला है। इस बात की जानकारी खुद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी है।

सोनीलिव की तरफ से सितारे जमीन पर का ट्रेलर इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसमें बताया गया है कि जल्दी ही फिल्म को सोनी लिव पर रिलीज किया जाएगा। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट की माने तो यह फिल्म 9 महीने के बाद मार्च 2026 में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ जाएगी।

Read More: Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, रणवीर की फिल्म ने करोड़ों का किया कलेक्शन!

बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी आमिर खान की फिल्म

आमिर खान की इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 266 करोड़ का कलेक्शन इकट्ठा किया था। भारत में इसने 166.58 करोड़ की कमाई की थी। 90 करोड़ के बजट में बनी हुई फिल्म ने इतना बेहतरीन कलेक्शन किया और 2025 की हिट फिल्मों में शुमार हो गई।

मेरा नाम राजकिरण बिश्नोई है। मैं एक प्रोफेशनल न्यूज़ कंटेंट राइटर हूँ। इससे पहले मैं कई जगह पर फ्रीलान्स राइटिंग कर चुका हूँ। लेकिन अभी के वक्त में मैं Ultimas Noticias पर बतौर राइटर काम कर रहा हूँ।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment