फेक प्रोफाइल बनाकर डेटिंग ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं ये सितारे, खुद कर चुके हैं कबूल

These Bollywood Celebs Used Dating Apps: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर देखने के लिए मिलता है कि सितारों के रिश्ते जितनी जल्दी बनते हैं उससे कहीं ज्यादा जल्दी टूट भी जाते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जो कि रिश्ते बनाने से बहुत दूर भागते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे बॉलीवुड सितारों के बारे में बताने वाले हैं, जो डेटिंग एप्स से जुड़कर अलग-अलग नए लोगों से जुड़ने की कोशिश करते हैं। तो चलिए जानते हैं कि ऐसे कौन से एक्टर्स हैं।

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela)

उर्वशी रौतेला बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि वह डेटिंग एप्स का इस्तेमाल करती हैं। साथी उन्होंने यह भी बताया था कि ऐसे कई सारे बड़े-बड़े सितारे भी हैं जो कि फेक प्रोफाइल बनाकर डेटिंग एप्स का इस्तेमाल करते हैं।

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan)

ऋतिक रोशन बॉलीवुड के हैंडसम हंक कहे जाते हैं और आपको बता दें कि उर्वशी रौतेला ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि ऋतिक रोशन खुद भी डेटिंग एप्स का इस्तेमाल करते हैं।

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor)

अर्जुन कपूर बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेता है और आपको बता दे कि उनका भी नाम कई बार डेटिंग एप पर आ चुका है। वह सिंगल रहकर भी कई बार ऐसे एप्लीकेशन पर एक्टिव रहने की बात खुद कबूल कर चुके हैं।

आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur)

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेता आदित्य रॉय कपूर भी डेटिंग एप्स का इस्तेमाल बखूबी करते हैं। इस बात का खुलासा खुद उन्होंने ही किया था।

Read More: पहले ही फिल्म से सुपरस्टार बन गए थे बॉलीवुड के ये एक्टर्स, आज करोड़ों की लेते हैं फीस

​जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor)

जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की अभी मशहूर अभिनेत्री बन चुकी है और आपको बता दें कि उनका भी नाम कई बार डेटिंग एप्स पर अफवाहों में आ जाता है। लेकिन इसको लेकर कभी भी उन्होंने कोई भी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की।

Leave a Comment