पहले ही फिल्म से सुपरस्टार बन गए थे बॉलीवुड के ये एक्टर्स, आज करोड़ों की लेते हैं फीस

Bollywood Actors Who Became Superstar With Their Debut Film: बॉलीवुड में वैसे तो हर साल कई सारे एक्टर्स ऐसे होते हैं जो डेब्यू करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि कुछ अभिनेता ऐसे हैं जो आज भी लोगों के बीच में पहचान बनाने के लिए तरस रहे हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी है जिन्होंने पहले ही फिल्म से घर-घर में अपनी एक खास पहचान बना ली। आज हम आपको कुछ ऐसे ही बॉलीवुड सितारों के बारे में बताने वाले हैं जो कि पहले ही फिल्म से रातों-रात छा गए और अब करोड़ों की फीस के डिमांड भी करते हैं।

कुमार गौरव

कुमार गौरव आज भले ही बहुत ज्यादा इंडस्ट्री में एक्टिव नहीं है लेकिन आपको बता दें कि फिल्म लव स्टोरी ने उनको रातों-रात काफी ज्यादा फेमस कर दिया था। साल 1981 में इस फिल्म को रिलीज किया गया था।

सनी देओल

90 के दशक में अमृता सिंह के साथ में सनी देओल की फिल्म बेताब को रिलीज किया गया था। पहली फिल्म से सनी देओल सुपरस्टार की कैटेगरी में आ गए थे और इसके बाद में उनका करियर बढ़ता चला गया।

संजय दत्त

अगर हम संजय दत्त की बात करें तो आपको बता दें कि साल 1981 में रिलीज हुई फिल्म रॉकी से उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस फिल्म से ही वह रातों-रात सुपरस्टार बन गए थे।

अजय देवगन

साल 1991 में फिल्म फूल और कांटे रिलीज की गई थी जिससे अजय देवगन ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म की सफलता के बाद में अजय देवगन भी काफी ज्यादा छा गए थे।

Read More: Gangaur 2026: कब मनाई जाएगी गणगौर? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि!

ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन ने साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म कहो ना प्यार है से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म का निर्देशन उनके पिता राकेश रोशन द्वारा किया गया था और यह फिल्म जबरदस्त हिट हुई थी।

रणवीर सिंह

साल 2010 में रणवीर सिंह की फिल्म बैंड बाजा बारात रिलीज की गई थी और इस पहली फिल्म से ही वह रात और रात सुपरस्टार बन गए थे। आज के वक्त में वह टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शुमार है।

मेरा नाम राजकिरण बिश्नोई है। मैं एक प्रोफेशनल न्यूज़ कंटेंट राइटर हूँ। इससे पहले मैं कई जगह पर फ्रीलान्स राइटिंग कर चुका हूँ। लेकिन अभी के वक्त में मैं Ultimas Noticias पर बतौर राइटर काम कर रहा हूँ।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment