जब सब कुछ बेचकर वैष्णो देवी में बस जाना चाहती थीं Rashami Desai, बोलीं- माता रानी का चमत्कार हुआ…

Rashami Desai Struggle: रश्मि देसाई टीवी इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने अपनी जिंदगी में काफी बुरा वक्त देखा है। यहां तक कि एक बार तो ऐसा हुआ था कि उन्होंने सब कुछ बेचकर वैष्णो देवी में बस जाने का भी मन बना लिया था।

हाल ही में एक पॉडकास्ट में रश्मि देसाई ने इस बात का खुलासा किया और बताया कि इसके बाद में उनकी जिंदगी बहुत ज्यादा बदल गई और माता रानी की दुआ से उनका दूसरा जन्म हो गया।

रश्मि देसाई ने इस पर बात करते हुए कहा कि “मैं वैष्णो देवी से जुड़ा हुआ अपना किस्सा बताती हूं। जब मैं बिल्कुल हार मान चुकी थी तो वहां पर गई थी और यह साल 2018 की बात है। मैंने सोच लिया था कि अब मैं वापस मुंबई नहीं जाऊंगी।”

अभिनेत्री ने आगे बात करते हुए कहा कि “मैंने सोच लिया था कि अगर मैं मुंबई जाती भी हूं तो पूरी प्रॉपर्टी बेच दूंगी। भले ही वैष्णो देवी में मैं सेवा कर लूंगी लेकिन कोई बात नहीं। दो वक्त का खाना, अच्छी नींद और पांच जोड़ी कपड़े बस इतना ही चाहिए और मैं गुजर कर लूंगी।”

रश्मि देसाई ने आगे बात करते हुए कहा कि “वह मेरी जिंदगी का बहुत बुरा वक्त था। तब मेरे पास में ना तो घर था और मैं वहां पर नंगे पर पहुंच गई थी। इस दौरान जितने भी कंकड़ और पत्थर मुझे चुभे थे उसकी भी तकलीफ मुझे महसूस नहीं हो रही थी।”

Read More: जब बी ग्रेड फिल्मों में इंटीमेट सीन के दौरान Monalisa संग हुई थी ये हरकत, बोलीं- डायरेक्टर ने कट बोला और….

अभिनेत्री ने बताया कि “मैं इतनी तकलीफ से गई थी और मेरे पास में बिल्कुल भी काम नहीं था। जब मैं माता रानी के दरबार में दर्शन के लिए पहुंची तो उसके बाद में वहां पर महंत जी से भी मिली। मैं उनके सामने रोने लगी।”

रश्मि आगे बताती है कि “उन्होंने मुझे सवाल किया कि क्या तकलीफ है? तो मैंने उनको बताया कि मैं सब बेचकर वापस ऐसे रहना चाहती हूं। तो उन्होंने मुझे कहा कि ठीक है तू चली जा, वहां जाकर फोन करना और माता कुछ ना कुछ जरूर कर देगी। पर आप विश्वास नहीं करोगे उसके बाद मुझे दूसरा शो कलर्स का मिल गया था दिल से दिल तक। यहीं से मेरा पुनर्जन्म हुआ।”

मेरा नाम राजकिरण बिश्नोई है। मैं एक प्रोफेशनल न्यूज़ कंटेंट राइटर हूँ। इससे पहले मैं कई जगह पर फ्रीलान्स राइटिंग कर चुका हूँ। लेकिन अभी के वक्त में मैं Ultimas Noticias पर बतौर राइटर काम कर रहा हूँ।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment