Nora Fatehi का विवादित गाना ‘सरके सरके चुनर तेरी सरके’ यूट्यूब पर हुआ बैन! जानें पूरी खबर

Nora Fatehi Song Removed From YouTube: फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का गाना ‘सरके सरके चुनर तेरी सरके’ के वल्गर लिरिक्स इस समय काफी ज्यादा विवादों में बने हुए हैं। इस गाने में नोरा फतेही और संजय दत्त को डांस करते हुए देखा जा रहा है। लेकिन जब विवाद बढ़ता चला गया तो मेकर्स ने यूट्यूब से इस पूरे गाने को ही डिलीट कर दिया। कुल मिलाकर इस गाने को प्राइवेट कर दिया गया है।

यूट्यूब से हटा दिया गया है गाना

जैसे ही नोरा फतेही के इस गाने को यूट्यूब पर रिलीज किया गया तो सोशल मीडिया पर जमकर बवाल हुआ। काफी लोगों ने मेकर्स को वल्गर लिरिक्स और विजुअल्स के लिए खूब खरी खोटी सुनाई। इसके बाद काफी लोगों ने गाने को बैन करने की मांग की। दिल्ली हाई कोर्ट के वकील विनीत जिंदल द्वारा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को शिकायत भी भेजी गई। इस शिकायत में फिल्म के इस अश्लील गाने पर रोक और हटाने की मांग की गई। इसके बाद इस गाने को यूट्यूब पर प्राइवेट कर दिया गया है। लेकिन इसका सिर्फ हिंदी वर्जन ही हटाया गया है। बाकी के वर्जन अभी भी यूट्यूब पर मौजूद है। इस गाने में नोरा फतेही ने जमकर डांस किया और लहंगा चोली पहने हुए नजर आई। डांस स्टेप्स में वह अपना पल्लू गिराती हुई नजर आई।

Read More: Nirahua संग पोज़ देते दिखे Govinda, क्या भोजपुरी में आजमाएंगे किस्मत?

लिरिसिस्ट ने मांगी माफ़ी

जब इस गाने को लेकर विवाद बढ़ता चला गया तो लिरिसिस्ट रकीब आलम ने सोशल मीडिया पर लिखा कि गाने को लेकर जो भी विवाद हो रहा है मैं उस पर कुछ कहना चाहता हूं। मैं इस बात को समझता हूं कि गाने के हर एक शब्द फिल्म के डायरेक्टर ने लिखे हैं। यह ओरिजिनल कन्नड़ लिरिक्स का अनुवाद है। मैंने सिर्फ और सिर्फ ओरिजिनल लिरिक्स को ट्रांसलेट किया है। लेकिन अगर फिर भी किसी को इस गाने से समस्या है तो मुझे इस बात का खेद है। मेरा इरादा किसी को भी दुख पहुंचाने का नहीं था।

मेरा नाम राजकिरण बिश्नोई है। मैं एक प्रोफेशनल न्यूज़ कंटेंट राइटर हूँ। इससे पहले मैं कई जगह पर फ्रीलान्स राइटिंग कर चुका हूँ। लेकिन अभी के वक्त में मैं Ultimas Noticias पर बतौर राइटर काम कर रहा हूँ।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment