These Actors Faced Financial Problems: अगर कोई भी इंसान बॉलीवुड की चमचमाती और ग्लैमरस दुनिया में आ जाता है तो उसको छोड़ना बहुत मुश्किल हो जाता है। लेकिन कई बार कुछ ऐसी मजबूरियां भी आ जाती हैं जिसके चलते कई सारे सितारे और जो है वह इंडस्ट्री को छोड़ने पर मजबूर हो जाते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे फिल्म स्टार्स के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने एक वक्त पर सुपरस्टार का टैग हासिल किया और फिर देखते ही देखते उनकी जिंदगी में आर्थिक तंगी इतनी बढ़ गई कि वह एक-एक पैसे के लिए मोहताज हो गए।
राजेश खन्ना (Rajesh Khanna)
राजेश खन्ना अपने जमाने के सुपरस्टार माने जाते थे और आपको बता दें कि बॉलीवुड में उन्होंने काफी बेहतरीन फिल्में की है। लेकिन कुछ वक्त बाद उनके करियर में ऐसा मोड़ आया कि उनको आर्थिक तंगी झेलनी पड़ी थी। खबरों के अनुसार एक्टर अपना घर भी बेचने वाले थे।
राहुल रॉय (Rahul Roy)
राहुल रॉय को कौन नहीं जानता है फिल्म आशिकी से उन्होंने घर-घर में एक खास पहचान बनाई थी। लेकिन साल 2020 में ब्रेन स्ट्रोक के बाद में उनको काफी आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ा। उनके इलाज में बहुत पैसा लगा और इसी के चलते उनके पास में ज्यादा पैसे नहीं बचे थे।
राजपाल यादव (Rajpal Yadav)
राजपाल यादव पिछले कुछ वक्त से काफी ज्यादा चर्चा में आए। दरअसल 5 करोड रुपए न चुकाने के कारण उनको जेल में बंद कर दिया गया था। हालांकि उन्होंने काफी लोगों से मदद मांगी और अब वह जेल से बाहर आ चुके हैं।
Read More: Nora Fatehi का विवादित गाना ‘सरके सरके चुनर तेरी सरके’ यूट्यूब पर हुआ बैन! जानें पूरी खबर
सुधीर दलवी (Sudhir Dalvi)
एक्टर सुधीर दलवी (Sudhir Dalvi) अपनी एक्टिंग के लिए काफी पसंद किए जाते हैं और आपको बता दें कि उन्होंने साईं बाबा का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी एक खास पहचान बनाई थी। लेकिन कुछ वक्त पहले यह खबर आई थी कि उनके पास में इलाज करवाने तक के पैसे नहीं बचे हैं।
गोविंदा (Govinda)
90 के दशक के सुपरस्टार कहे जाने वाले गोविंदा का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। कुछ वक्त पहले खबर आई थी कि गोविंदा के पास में पैसों की समस्या है और इसी के चलते वह स्कूल में डांस परफॉर्मेंस करते हुए नजर आए।
सावी सिद्धू (Savi Sidhu)
अक्षय कुमार के साथ फिल्मों नजर आ चुकी सिद्धू (Savi Sidhu) भी एक-एक पैसे की मोहताज हो चुकी है कि उनको चौकीदार की नौकरी भी करनी पड़ रही थी।