These Celebs Banned Mobile Phone In Their Wedding: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे बहुत सारे सितारे हैं जिन्होंने अपनी शादी इतनी ज्यादा धूमधाम से की कि उनकी शादी की एक-एक क्लिप सोशल मीडिया पर बहुत ही धूमधाम से वायरल की गई। लेकिन काफी सारे सितारे आज के समय में ऐसे हैं जो इंटिमेट या फिर प्राइवेट वेडिंग करना पसंद करते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे सितारों के बारे में बताएंगे और जिन्होंने अपनी शादी में नो फोन पॉलिसी भी रखी थी जहां पर फोन ले जाना अलाउड नहीं था।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
साल 2017 में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने शादी की थी। जो इटली में हुई थी और बहुत काम मेहमानों के साथ में बिना किसी फोन के उन्होंने शादी की थी। उनकी शादी में किसी को भी फोन ले जाना अलाउड नहीं था।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
साल 2018 में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने भी शादी की थी। जिस दौरान उनकी टीम ने इस बात का पूरा ध्यान रखा था की शादी में कोई भी अपने पर्सनल फोन से कोई भी तस्वीर क्लिक न करें।
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने सवाई माधोपुर में शादी की थी और उनकी शादी में भी पूरी तरीके से प्राइवेसी रखी गई थी। वहां पर मेहमानों के फोन जब्त कर लिए गए थे जिससे कि वह अपने फोन में तस्वीर क्लिक न करें।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
साल 2022 में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की भी शादी हुई थी। यह शादी रणबीर कपूर के घर पर ही हुई थी और बहुत ही प्राइवेट तरीके से हुई थी। बताया जाता है कि कैटरिंग और मेहमानों के फोन पर इस दौरान टेप चिपकाई गई थी।
Read More: कभी सुपरस्टार का मिला था इन सितारों को टैग, फिर एक-एक पैसे के हुए मोहताज
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा
2023 में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शादी की थी दोनों की शादी बहुत ही प्राइवेट हुई थी। दोनों की शादी में भी फोन अलाउड नहीं था।