Knee Pain Relief Yoga: इन योगासन से छूमंतर हो जाएगा घुटनों का दर्द, जानें स्टेप-बाई-स्टेप

Knee Pain Relief Yoga: आज के डिजिटल युग में खराब लाइफस्टाइल से लेकर काम के लिए बैठे रहने की वजह से फिजिकल एक्टिविटी काफी ज्यादा काम हो चुकी है। बहुत ही कम उम्र से ही लोगों को घुटनों में दर्द की शिकायत होने लगती है। दुनिया में तकरीबन 25% लोग अपनी जिंदगी में कभी ना कभी इस परेशानी से जूझते हैं।

लेकिन पहले के वक्त में वृद्धावस्था में यह समस्या होने लगती थी। हालांकि अब 25 से 35 साल के युवाओं में यह समस्या तेजी से बढ़ जा रही है। जिसकी वजह से वह पेन किलर का सहारा लेते हैं। जिसके चलते यह सेहत पर बहुत ही गहरा प्रभाव डालते हैं। आज हम आपको घुटनों के दर्द के लिए बहुत ही जबरदस्त कुछ ऐसे योगासन बताने वाले हैं जिनसे की आपको मदद मिलेगी।

घुटनों की मूवमेंट के लिए करें एक्सरसाइज

सबसे पहले तो आपको दोनों पैरों को साथ रखकर घुटनों को हल्के से मोड़ना है। इसके साथ में हाथ घुटनों के ऊपर रखना है। इसके बाद में घुटनों को क्लाकवाइज और एंटीक्लाकवाइज धीरे-धीरे घुमाना है। घुटनों को मोड़ने और सीधा करने की एक्सरसाइज करनी है और इससे जॉइंट एक्टिव हो जाते हैं।

थाई और टो स्ट्रेंथनिंग

थाई को उठाकर हाथ से पकड़ना है और पैरों की उंगलियों से सर्कुलर मूवमेंट में करना है। इस एक्सरसाइज को करने से मसल्स मजबूत होती है और फ्लैक्सिबिलिटी बढ़ती है। दोनों पैरों में इसको बड़ी-बड़ी से करें।

हील टू हिप स्ट्रेच

हील टू हिप स्ट्रेट में एड़ी को हिप की तरफ उठाकर कुछ सेकेंड के लिए होल्ड करना है। इसको करने से जांघों और घुटनों के आसपास के मांसपेशियां लचीली बन जाती हैं। अगर आप रोजाना इस एक्सरसाइज को करेंगे तो मसल्स के फ्लैक्सिबिलिटी बढ़ेगी।

फ्लोर पर करें एक्सरसाइज

जो भी हमने आपके ऊपर एक्सरसाइज बताई है उनको जमीन पर यानी कि फ्लोर पर बैठकर करना है। किसी बेड वगैरा पर बैठकर नहीं करना है। अगर आप जमीन पर बैठकर में एक्सरसाइज को करते हैं तो मसल्स और जॉइंट्स पर काम सिद्ध होता है।

मेरा नाम राजकिरण बिश्नोई है। मैं एक प्रोफेशनल न्यूज़ कंटेंट राइटर हूँ। इससे पहले मैं कई जगह पर फ्रीलान्स राइटिंग कर चुका हूँ। लेकिन अभी के वक्त में मैं Ultimas Noticias पर बतौर राइटर काम कर रहा हूँ।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment