Divyanka Tripathi: दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वैसे तो उन्होंने काफी सारे टीवी शोज में काम किया है, लेकिन उनको सबसे ज्यादा लोकप्रियता यह है मोहब्बतें सीरियल से मिली।
दिव्यांका त्रिपाठी की उम्र (Divyanka Tripathi Age)
अगर हम दिव्यंका त्रिपाठी के जन्म के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि उनका जन्म 14 दिसंबर 1984 में हुआ था। वह भोपाल मध्य प्रदेश की रहने वाली है। उनकी उम्र अभी के वक्त में 41 साल की है। अब जल्दी ही वह और उनके पति विवेक दहिया माता-पिता बनने वाले हैं कुछ वक्त पहले ही उन्होंने इस बात की गुड न्यूज़ अपने फैंस के साथ में शेयर की थी।

दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार (Divyanka Tripathi Family)
अब बात आती है दिव्यांका त्रिपाठी के परिवार की। सबसे पहले अगर उनके पति की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने टीवी एक्टर विवेक दहिया के साथ में शादी की है। लेकिन उनके पिता का नाम नरेंद्र त्रिपाठी है जो कि एक फार्मासिस्ट है। उनकी मां का नाम नीलम त्रिपाठी है जो एक हाउसवाइफ है। एक्ट्रेस का एक भाई भी है जो पायलट है तो वही एक बहन भी है।

दिव्यांका त्रिपाठी की पढ़ाई (Divyanka Tripathi Education)
अब बात आती है दिव्यांका त्रिपाठी की पढ़ाई की। तो आपको बता दें कि उन्होंने अपनी शुरुआत की पढ़ाई भोपाल के नूतन कॉलेज से पूरी की है। शुरू से ही वह पढ़ाई में बहुत अच्छी रही। उन्होंने NCC भी ज्वाइन किया था। साथ ही उत्तरकाशी में नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ़ माउंटेनियरिंग से पर्वतारोहण का कोर्स भी किया।
दिव्यांका ने भोपाल राइफल अकादमी से राइफल शूटिंग का भी कोर्स किया। शायद बहुत कम लोग जानते होंगे कि राइफलरी में उनको गोल्ड मेडल भी मिल चुका है। हालांकि शुरू से ही वह एक आर्मी ऑफिसर बनना चाहती थी। इसी के मुताबिक उन्होंने पढ़ाई भी की थी। लेकिन शुरू से ही एक्टिंग में रुझान होने के चलते उनकी किस्मत उन्हें इंडस्ट्री में ले आई।

दिव्यांका त्रिपाठी का संघर्ष (Divyanka Tripathi Struggle)
जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि दिव्यांका त्रिपाठी एक मिडिल क्लास फैमिली से आती हैं। यहां तक कि इंडस्ट्री में उनका कोई जान पहचान का भी नहीं था और अपने बलबूते पर उन्होंने इस मुकाम को पाया है। यहां हम आपको दिव्यांका त्रिपाठी के संघर्ष के बारे में बता रहे हैं जो उन्होंने करियर बनने से पहले भी फेस किया और बाद में भी।
दिव्यांका त्रिपाठी ने एक बार कास्टिंग काउच को लेकर बात की थी। उन्होंने बताया कि खतरों के खिलाड़ी की विनर रहने के बावजूद भी उनको इंडस्ट्री के काफी सारे लोगों ने अप्रोच किया। जब एक्ट्रेस के पास में पैसों की तंगी थी तो कई सारे डायरेक्टर्स के साथ में सोने का ऑफर भी मिला था। यहां तक कि उनको कहा गया था कि उन्हें एक बड़ा ब्रेक मिलेगा।
दिव्यांका त्रिपाठी ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का भी खुलासा किया था कि उन्होंने एक बार प्रोडक्शन असिस्टेंट का ऑफर भी ठुकरा दिया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि जब उन्होंने उनके ऑफर को स्वीकार नहीं किया था तो प्रोडक्शन वालों ने उनसे बदला लेना चाहा था। साथ ही एक्ट्रेस के बारे में झूठी खबर फैलानी शुरू कर दी कि वह एक अनप्रोफेशनल है।

एक अन्य इंटरव्यू में दिव्यांका त्रिपाठी ने इस बात का भी खुलासा किया था कि जब उन्होंने इंडस्ट्री में अपना करियर शुरू किया था तो वह जितना भी दिन का कमाती थी उसके गोल्ड के सिक्के खरीद लिया करती थी। जिस की जरूरत पड़ने पर सिक्कों को बेचकर वह अपना गुजारा कर पाएं। एक्ट्रेस में यह भी बताया कि वह रद्दी बेचकर पैसे इकट्ठा करती थी।
एक दूसरे इंटरव्यू में दिव्यांका त्रिपाठी ने यह भी बताया था कि शुरुआती दिनों में वह अपने पिता के साथ में बस से सफर करते हुए भोपाल से मुंबई जाया करती थी। शुरू से ही उनको ड्रामा और नाटकों में काम करने का शौक था। जब भी भोपाल में उनके आसपास कोई भी इवेंट होता था तो वह उसमें हिस्सा भी जरूर लेती थी।
हालांकि दिव्यांका त्रिपाठी का मानना है कि व्यक्ति के जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। कभी करियर में मंदी देखने को मिलती है। लेकिन आपको खुद पर भरोसा रखना होगा। कमाने के नए-नए रास्ते ढूंढने होंगे। खुद इसके लिए अपना दिमाग लगाना होगा तब जाकर आप भी इन सब चीजों से उभर सकते हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी का करियर (Divyanka Tripathi Career)
दिव्यांका त्रिपाठी के स्ट्रगल के बाद अब बात आती है उनके करियर की। शायद ही आपको पता होगा कि उन्होंने सीधा टीवी इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत नहीं की है। दरअसल उन्होंने भोपाल में ही अपने करियर की शुरुआत कर दी थी और यहां पर वह आकाशवाणी में एक एंकर के तौर पर काम किया करती थी।
इतना ही नहीं दिव्यांका त्रिपाठी ने 2 साल 2005 में मिस भोपाल का खिताब भी अपने नाम किया था। साल 2005 में एक्ट्रेस ने स्टार वन के सीरियल ‘ये दिल चाहे मोर’ में पायल का किरदार निभाया। 2006 में विरासत सीरियल में ‘मेलानी’ के तौर पर नजर आई। लेकिन 2006 में ही उनको ज़ी टीवी के शो ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ में डबल रोल में देखा गया। यहीं से वह काफी पॉप्युलर हो गई थी।
दिव्यांका त्रिपाठी को इस सीरियल में लीड किरदार में शरद मल्होत्रा के साथ में देखा गया था। इस शो में बेहतरीन काम करने के लिए उनको बेस्ट एक्ट्रेस का इंडियन टेलिविजन अकैडमी अवॉर्ड भी मिला था। ये सीरियल तकरीबन 3 साल तक चला और 2009 में बंद हो गया। 2006 में एक्ट्रेस को ‘खाना खजाना’ में भी देखा गया।

2007 से लेकर साल 2012 तक दिव्यांका त्रिपाठी ने काफी सारे शोज और रियलिटी शोज में भी काम किया है। लेकिन फिर साल 2013 में उनका एकता कपूर के ‘ये हैं मोहब्बतें’ सीरियल में डॉक्टर इशिता भल्ला के रोल में देखा गया। इस शो से वह घर-घर में मशहूर हो गई। इस सीरियल में उनके अपोजिट में करण पटेल नजर आए।
दिव्यांका त्रिपाठी ने इस सीरियल में तकरीबन 6 साल तक काम किया। 2019 में यह सीरियल भी बंद हो गया। उन्होंने अपने इस शो के लिए काफी सारे अवार्ड भी जीते हैं। इस शो के बाद वह कई रियलिटी शोज में भी नजर आई। ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ की विनर भी रही। ‘नच बलिए 8’ में पति विवेक दहिया के साथ में भी परफॉर्म किया।
दिव्यांका त्रिपाठी की लव लाइफ (Divyanka Tripathi Love Life)
चाहे बॉलीवुड के सितारे हो या टेलीविजन के… लेकिन उनके फैंस को अपने पसंदीदा सितारों की हर एक अपडेट को जानना पसंद होता है। ऐसा ही कुछ दिव्यांका त्रिपाठी के साथ में भी हुआ। वह अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रही। वैसे तो वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर ज्यादा बात करना पसंद नहीं करती।
लेकिन आपको बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा का रिश्ता काफी विवादों में रहा है। इस पर कई बार एक्ट्रेस ने बात भी की है और कई इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उनको शुरुआती रिश्तो में धोखा मिला था। बता दे कि दिव्यांका और शरद ने एक दूसरे को तकरीबन 8 साल तक डेट किया।

हालांकि दिव्यांका त्रिपाठी का कहना है कि शरद मल्होत्रा ने उनको धोखा दिया था। यहां तक कि वह शरद मल्होत्रा के प्यार में इस कदर दीवानी हो गई थी कि जब उन्हें धोखा मिला तो वह काला जादू तक करवाने लग गई थी। उन्हें अपने प्यार को पाने के लिए इस हद तक पहुंचना पड़ा था। लेकिन फिर वह बाद में समझ गई थी कि इन सबसे कुछ भी नहीं होगा और यह सब अंधविश्वास है।
हालांकि दिव्यांका त्रिपाठी को बाद में विवेक दहिया का साथ मिला। दोनों की मुलाकात सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ के दौरान हुई थी। दरअसल इस शो में विवेक ने पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाया था। हालांकि तब एक्ट्रेस शरद मल्होत्रा को डेट कर रही थी। लेकिन कुछ वक्त बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था और दिव्यांका भी पूरी तरीके से टूट गई थी।
दिव्यांका त्रिपाठी फिर भी धीरे-धीरे खुद को संभालने की कोशिश कर रही थी। लेकिन इसी दौरान विवेक से उनकी मुलाकात हुई और धीरे-धीरे दोस्ती भी हुई। लेकिन शो के दौरान दोनों ने कभी भी एक दूसरे को प्यार वाली नजरों से नहीं देखा। हालांकि शो के को-एक्टर ने बाद में दोनों को प्यार का एहसास दिलाया।
दिव्यांका त्रिपाठी ने भी एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि विवेक ने उनको उन्हीं के जन्मदिन पर प्रपोज किया था। तब एक्ट्रेस विवेक को अपने घर वालों से मिलवाने के लिए पहली बार भोपाल लेकर गई थी। तभी परिवार के सामने ही विवेक ने घुटनों पर बैठकर एक्ट्रेस को शादी के लिए प्रपोज किया। परिवार की सहमति के साथ दोनों ने शादी भी की।
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने 8 जुलाई 2016 में शादी की थी। दोनों की शादी भोपाल में ही हुई थी। शादी के 8 साल बाद भी दिव्यांका और विवेक काफी खुश नजर आते हैं। हालांकि अक्सर उनके फैंस उनसे सवाल करते हैं कि वह प्रेगनेंसी के बारे में कब सोचेंगे। लेकिन अभी तक एक्ट्रेस का इसको लेकर कोई भी प्लान नहीं नजर आता है।

दिव्यांका त्रिपाठी का इंस्टाग्राम (Divyanka Tripathi Instagram)
दिव्यांका त्रिपाठी को सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव देखा जाता है और वह अपने पति विवेक दहिया के साथ में काफी फनी वीडियो भी शेयर करती हुई नजर आ जाती हैं। साथ ही अपने दिव्यांका के साथ में वह अक्सर कोई ना कोई अपडेट भी शेयर करती हुई देखी जाती है। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है और उनको तकरीबन 26.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी की फीस और नेटवर्थ (Divyanka Tripathi Fees And Net Worth)
दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है और काफी पॉपुलर भी हैं। लेकिन अब वह टीवी शोज में बेहद कम नजर आती है और वेब सीरीज में उनको ज्यादा देखा जाता है। अगर हम उनकी कुल संपत्ति की बात करें तो अभी के वक्त में वह 37 करोड़ की संपत्ति की मालकिन है। इस हिसाब से वह टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल है।

दिव्यांका त्रिपाठी त्रिपाठी की फीस की बात की जाए तो बता दें कि वह टीवी के एक एपिसोड के लिए तकरीबन 1 से 1.5 लाख तक की फीस ले लेती है। साथ ही वह ब्रांड एंडोर्समेंट से भी तगड़ी कमाई कर लेती है। ब्रांड प्रमोशन के लिए वह 70 से 80 लाख की फीस लेती है। पूरे साल में लगभग 6 करोड़ की कमाई वह कर लेती है और महीने में 30 लाख तक की कमाई कर लेती है। मुंबई में उनके पास में 3 बीएचके का लग्जरी अपार्टमेंट भी मौजूद है। जहां पर वह अपने पति विवेक के साथ में रहती हैं।