Jennifer Winget: करियर के पीक पर की शादी, 2 साल में टूटा रिश्ता, टीवी पर नेगेटिव रोल से छाई थी जेनिफर

Jennifer Winget: जेनिफर विंगेट भारत की एक मशहूर टीवी एक्ट्रेस है। उन्होंने कई सारी फिल्मों में भी काम किया है और अपनी खूबसूरती के साथ-साथ एक्टिंग के लिए भी वह जानी जाती हैं। टीवी इंडस्ट्री में उन्होंने कभी बेहतरीन काम किया है। बेहद और सरस्वती चंद्र जैसे बेहतरीन शोज में वह अपनी एक्टिंग दिखा चुकी है।

जेनिफर विंगेट ने 10 या फिर 12 साल की उम्र में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। अभी के समय में वह टीवी इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में भी काफी फेमस हो गई है। उनको कई वेब सीरीज में भी देखा जा चुका है। आज हम आपको उनकी पूरी लाइफ के बारे में बताने वाले हैं कि उन्होंने कितना स्ट्रगल किया और कहां-कहां काम किया। तो चलिए शुरू करते हैं।

Jennifer Winget
Jennifer Winget

जेनिफर विंगेट की उम्र (Jennifer Winget Age)

अब बात कर लेते हैं कि जेनिफर विंगेट का जन्म कहां हुआ था और उनकी अभी के वक्त में उम्र कितनी है। बताते चलें कि उनका जन्म 30 मई 1985 में मुंबई में हुआ था। 2026 के हिसाब से अभी उनकी उम्र 40 साल की है।

Jennifer Winget
Jennifer Winget

जेनिफर विंगेट का परिवार (Jennifer Winget Family)

जेनिफर विंगेट वैसे तो अपने निजी जिंदगी को बहुत ही ज्यादा प्राइवेट रखना पसंद करती हैं। लेकिन कई बार वह अपने परिवार की जानकारी को साझा करती रहती हैं। अगर हम जेनिफर विंगेट के परिवार के बारे में बात करें तो उनके पिता का नाम हेमंत विंगेट है। जो रिलायंस इंडस्ट्री में काम करते हैं। जेनिफर विंगेट के पिता महाराष्ट्रीयन ईसाई धर्म से आते हैं। (Jennifer Winget Religion) जेनिफर विंगेट की मां प्रभा विंगेट है जो एक हाउसवाइफ है। पहले वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री में गुड नाइट फिल्म नाम के एक प्रोडक्शन हाउस की एडमिनिस्ट्रेशन विभाग में काम करती थी। अभिनेत्री का एक बड़ा भाई भी है जिसका नाम मोसेस विंगेट है। लेकिन वह मीडिया से दूरी बनाकर रखते हैं। इसीलिए उनके प्रोफेशन के बारे में इतनी जानकारी नहीं है।

Jennifer Winget
Jennifer Winget

जेनिफर विंगेट की पढ़ाई (Jennifer Winget Education)

अब बात कर लेते हैं कि जेनिफर विंगेट ने अपनी पढ़ाई कहां से पूरी की है। तो आपको बताते चलें कि उन्होंने अपनी स्कूल की पढ़ाई मुंबई के सेंट जेवियर्स हाई स्कूल से पूरी की। मुंबई के मशहूर के.जे. सोमैया कॉलेज में उन्होंने एडमिशन लिया था। उन्होंने कॉमर्स में स्नातक की डिग्री प्राप्त की हुई है।

जैसा कि हमने आपको शुरुआत में भी बताया था कि जेनिफर विंगेट ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। बाल कलाकार के तौर पर उन्होंने फिल्मों में काम किया। जब वह सिर्फ 10 या 12 साल की होगी। लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की।

Jennifer Winget
Jennifer Winget

लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि जेनिफर विंगेट अभिनेत्री बनने से पहले एक एयर होस्टेस बनना चाहती थी। कुछ खबरों के अनुसार उन्होंने शुरू में इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लिया था। लेकिन फिर उनको जल्दी ही यह बात समझ आ गई थी कि वह एक एक्ट्रेस बनने के लिए बनी है। इसीलिए उन्होंने कॉमर्स से ग्रेजुएशन की और एक्टिंग में आ गई।

Jennifer Winget
Jennifer Winget

जेनिफर विंगेट का संघर्ष (Jennifer Winget Career Struggle)

जेनिफर विंगेट आज भले ही सबसे अमीर और खूबसूरत अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। लेकिन इस मुकाम को हासिल करना उनके लिए इतना आसान नहीं था। उन्होंने खूब मेहनत की और पेशेंस के साथ में काम किया तब जाकर वह इस मुकाम को हासिल कर पाई हैं।

जेनिफर विंगेट ने 10 या 12 साल की उम्र में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम करना शुरू किया था। लेकिन एक मध्यम वर्गीय परिवार से निकलकर एक्ट्रेस बनना इतना आसान नहीं होता है। उनकी मां एक प्रोडक्शन हाउस में काम करती थी तो वह अपनी मां के साथ फिल्म सेट पर जाती थी। इसके बाद में वह चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर ‘अकेले हम अकेले तुम’ और ‘राजा को रानी से प्यार हो गया’ जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन फिल्मों में छोटे रोल इतनी अहमियत नहीं रखते हैं।

लेकिन जब वह बड़ी हुई और उनको लगा कि वह एक एक्ट्रेस बनना चाहती हैं तो वह टीवी इंडस्ट्री में आई। लेकिन यहां पर भी एक लीड एक्ट्रेस के तौर पर खुद को स्थापित करना उनके लिए इतना आसान नहीं रहा। शुरुआत में वह शाका लाका बूम बूम और कसौटी जिंदगी की सीरियल में नजर आई। फिर भी उनको लीड किरदार नहीं मिला था। उन्होंने कई और भी ऑडिशन दिए।

Jennifer Winget
Jennifer Winget

लेकिन पहले ब्रेक जेनिफर विंगेट को साल 2009 में मिला। सीरियल दिल मिल गए उनके लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। उन्होंने डॉक्टर रिद्धिमा का किरदार शो में निभाया और वह घर-घर में फेमस हो गई थी।

इसके बाद साल 2012 में जेनिफर विंगेट ने करण सिंह ग्रोवर के साथ में शादी कर ली थी। लेकिन 2014 में ही दोनों का तलाक हो गया था। इसी के चलते वह मीडिया में भी काफी चर्चा में आ गई थी। लेकिन फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और एक बात फिर से टीवी इंडस्ट्री में वापसी की और सरस्वती चंद्र सीरियल के लिए उनको बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड भी मिला।

साल 2016 से लेकर 2020 के बीच में उनको बेहद सीरियल से काफी अच्छी खासी पहचान मिली। इसमें उनका एक साइको और नेगेटिव किरदार था। शो में उन्होंने एक्टिंग से हर किसी को चौंका दिया और इसके बाद वह बेपनाह सीरियल में भी काफी अच्छी नजर आई। वह वेब सीरीज में भी काम कर चुकी है।

अभी के समय पर जेनिफर विंगेट टीवी इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म की भी सबसे महंगी अभिनेत्री बन चुकी है। भले ही करण सिंह ग्रोवर के साथ में उनका तलाक हो चुका हो लेकिन आज भी उनके कई सारे को एक्टर्स के साथ में अफेयर के चर्चे होते रहते हैं।

Jennifer Winget
Jennifer Winget

जेनिफर विंगेट का करियर (Jennifer Winget Career)

अब बात कर लेते हैं कि जेनिफर विंगेट ने अपने करियर में कितना काम किया है और कहां-कहां पर काम किया है। जैसा कि हमने पहले भी बात की कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी। लेकिन अभी के वक्त में वह टीवी की सबसे महंगी अभिनेत्री बन चुकी है।

जेनिफर विंगेट ने अपने करियर की शुरुआत 1995 में सिर्फ 10 साल की उम्र में फिल्म अकेले हम अकेले तुमसे की थी। फिल्म में उन्होंने बाल कलाकार के तौर पर काम किया। इसके बाद वह साल 1997 में राजा की आएगी बारात फिल्म में नजर आई थी। साल 2000 में उनका फिल्म राजा को रानी से प्यार हो गया में देखा गया था। साल 2003 में उनको कुछ ना कहो जैसी फिल्मों में छोटी भूमिका निभाते हुए देखा गया।

लेकिन साल 2002 में जेनिफर विंगेट ने टीवी इंडस्ट्री पर अपने करियर की शुरुआत की और मशहूर टीवी शो शाकालाका बूम बूम में नजर आई। जहां पर उन्होंने पिया नाम की एक लड़की का किरदार निभाया था। साल 2001 से लेकर 2010 के बीच में उन्होंने कई सारी फिल्मों से लेकर टीवी शोज में भी काम किया।

इस दौरान जेनिफर विंगेट ने कुसुम और कोई दिल में है जैसे शोज में काम किया। साल 2004 में उनको कार्तिका सीरियल में पहला लीड किरदार मिला। इसके बाद 2005 में वह कसौटी जिंदगी की सीरियल में स्नेहा के किरदार से मशहूर हुई। साल 2006 में उनका क्या होगा निम्मो का सीरियल में देखा गया। साल 2007 में उनका संगम सीरियल में देखा गया। साल 2009 में उनके करियर का एक टर्निंग पॉइंट आया जहां पर दिल मिल गए सीरियल में उनको लीड किरदार मिला। जिसकी वजह से वह घर-घर में फेमस हो गई थी।

Jennifer Winget
Jennifer Winget

इसके बाद में जेनिफर विंगेट को जरा नाच के दिखा और कॉमेडी सर्कस जैसे रियलिटी शोज में भी देखा गया। साल 2010 के बाद में उनके करियर का बहुत अहम पड़ाव शुरू हुआ। साल 2012 में उन्होंने ‘तेरी मेरी लव स्टोरीज’ और फिल्म ‘लव किया और लग गई’ में भी काम किया। इसके बाद संजय लीला भंसाली के शो सरस्वती चंद्र में भी उनको देखा गया और यहां से उनको एक बड़ी सफलता हासिल हुई। साल 2015 में उनकी फिल्म ‘फिर से’ आई। लेकिन इसको साल 2018 में रिलीज किया गया। 2016 में उनको बेहद सीरियल में देखा गया। (Jennifer Winget Beyhadh) 2018 में बेपनाह सीरियल से उनको एक खास पहचान मिली। 2019 में बेहद 2 आया।

इसके बाद साल 2020 में जेनिफर विंगेट वेब सीरीज में कदम रखा था। जिसमें उन्होंने Code M में काम किया और इसके दो सीजन आए थे। साल 2024 में वह ‘Raisinghani vs Raisinghani’ में नजर आई थी। 2025 में नेटफ्लिक्स की एक अनटाइटल्ड थ्रिलर और परिणीति चोपड़ा के साथ एक नए प्रोजेक्ट पर भी वह काम कर रहे हैं। अभी तक वह 20 से भी ज्यादा टीवी शोस और 6 से 7 फिल्मों में काम कर चुकी है। इसके अलावा तीन मशहूर वेब सीरीज में भी वह काम कर चुकी है।

जेनिफर विंगेट की लव लाइफ (Jennifer Winget Love Life)

वैसे तो जेनिफर विंगेट अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी ज्यादा प्राइवेट रहना पसंद करती हैं। लेकिन उनके रिलेशनशिप और डेटिंग की खबरें अक्सर मीडिया में छाई रहती हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि जेनिफर विंगेट किन लोगों के साथ में रिलेशनशिप में रह चुकी है या फिर उनके रिलेशनशिप की अफवाहें उड़ चुकी है।

सबसे पहले तो जेनिफर विंगेट ने करण सिंह ग्रोवर के साथ में शादी कर ली थी। साल 2012 में दोनों की शादी हुई और दोनों की मुलाकात दिल मिल गए के सेट पर हुई थी। साल 2014 में दोनों का तलाक हो गया था। जेनिफर विंगेट ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा भी किया था कि वह तब शादी के लिए तैयार नहीं थी और फिर भी उन्होंने शादी कर ली थी।

सेहबान अज़ीम जोकि जेनिफर विंगेट के को एक्टर भी थे और करीबी दोस्त भी। तलाक हो जाने के बाद में जेनिफर विंगेट का नाम उनके साथ में जोड़ा गया था। हालांकि दोनों ने इस रिलेशनशिप को लेकर खंडन कर दिया था और यह सिर्फ वह साबित हुई।

Jennifer Winget
Jennifer Winget

जेनिफर विंगेट और हर्षद चोपड़ा को सीरियल बेपनाह में देखा गया था। दोनों की ऑन स्क्रीन जोड़ी काफी पसंद भी की गई थी। फैंस को लगा कि वह दोनों सच में एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन कभी भी दोनों ने अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया और ना ही कभी दोनों की रिलेशनशिप की कोई पुष्टि हुई।

वेब सीरीज Code M की शूटिंग के दौरान जेनिफर विंगेट मशहूर अभिनेता तनुज विरवानी से मिली थी। दोनों की डेटिंग की खूब खबरें भी आई थी। हाल ही के एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने यह कहा था कि वह सिर्फ दोनों अच्छे दोस्त हैं। लेकिन अभी के वक्त में तनुज शादीशुदा है। (Jennifer Winget Web Series)

हाल ही में और जेनिफर विंगेट का नाम करण वाही के साथ में जोड़ा जा रहा है। ‘Raisinghani vs Raisinghani’ में काम करने के चलते दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आ रही है। दोनों की शादी की भी खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लेकिन करण ने जनवरी 2026 में इन खबरों को फेक न्यूज़ बता दिया था। साथ ही उन्होंने बताया था कि वह दोनों 19 साल से दोस्त हैं और उनके बीच में ऐसा कुछ भी नहीं है।

जेनिफर विंगेट से जुड़े विवाद (Jennifer Winget Controversies)

जेनिफर विंगेट वैसे तो अपनी प्रोफेशनल लाइफ में काफी ज्यादा प्रोफेशनलिज्म दिखाती हैं। लेकिन उनके करियर में भी कई ऐसे विवाद हैं जो सुर्खियों में रहे हैं। जिनके बारे में यहां हम आपको विस्तार से बताने वाले हैं।

  1. जब जेनिफर विंगेट का साल 2014 में करण सिंह ग्रोवर से तलाक हुआ था तो उन्होंने अपने और अपने पूर्व पति को लेकर कहा था कि वह दोनों ही इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। कुछ मीडिया खबरों की माने तो दिल मिल गए के सेट पर एक बार जेनिफर विंगेट ने करण सिंह ग्रोवर को थप्पड़ भी मार दिया था। खबरों के अनुसार करण सिंह ग्रोवर के धोखे के बारे में एक्ट्रेस को पता चल गया था। दोनों की एक दूसरे से बात भी नहीं हुई थी। लेकिन वह प्रोफेशनल काम करते रहे। जब करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट का तलाक हुआ था तो बीच में बिपाशा बसु का नाम भी काफी ज्यादा सुर्खियों में आया था। बताया जाता है की फिल्म अलोन की शूटिंग के दौरान करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा काफी नजदीक आ गए थे। जिसकी वजह से करण और जेनिफर का रिश्ता टूट गया था।
  2. साल 2017 में सीरियल बेहद की शूटिंग के वक्त एक बहुत ही भयानक हादसा हो गया था। जिसकी वजह से जेनिफर विंगेट काफी चर्चा में रही थी। शादी के एक सीन के वक्त मंडप में असली आग लग गई। इस दौरान अभिनेत्री फस गई थी। कुशाल टंडन ने अपनी जान जोखिम में डालकर जेनिफर विंगेट को इस आग से निकाला था। इस दौरान एक्टर थोड़े से जल गए थे और उन्होंने सोशल मीडिया पर नाराजगी भी जाहिर की थी कि प्रोडक्शन की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ था जिसको काफी ज्यादा कवर भी किया गया था।
  3. साल 2019 में बेहद 2 की शूटिंग के वक्त भी एक गंभीर हादसा हुआ था। कंस्ट्रक्शन साइट पर शूटिंग करते वक्त लिफ्ट खराब हो गई थी और तेजी से वह नीचे जाकर गिर गई। जेनिफर विंगेट की हार्नेस लिफ्ट में फस गई और वह खिंचती चली गई थी। इस दौरान उनके को एक्टर शिविन नारंग ने उनको बचा लिया था और इसमें दोनों को कुछ छोटे भी लगी थी।
  4. जेनिफर विंगेट को कई बार बोल्ड और ग्लैमरस अवतार में देखा गया है। ऐसी तस्वीरों को पोस्ट करने के चलते कई बार उनको खरी खोटी भी सुनाई जा चुकी है। जब वह कहीं पर वेकेशन पर जाती है तो बिकनी में तस्वीरों को शेयर करती हैं। जिसके चलते काफी लोग नाराजगी भी जाहिर करते हैं और उनको ट्रोल करते हैं। लेकिन अभिनेत्री इस तरीके की ट्रोलिंग को नजरअंदाज करती हैं।
Jennifer Winget
Jennifer Winget

जेनिफर विंगेट की फीस (Jennifer Winget Fees)

जेनिफर विंगेट अभी के समय पर टीवी इंडस्ट्री की एक मशहूर और सबसे महंगी अभिनेत्री बन चुकी है। साल 2026 के आंकड़ों और रिपोर्ट की माने तो उनकी कमाई और कुल संपत्ति काफी बेहतरीन है।

जेनिफर विंगेट की फीस की बात करें तो वह टेलीविजन के सीरियल्स के लिए हर एक एपिसोड के लिए 1.5 से लेकर 2 लाख तक की फीस ले लेती हैं। बेहद 2 सीरियल जैसे बड़े प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने एक एपिसोड के लिए तकरीबन 1.80 से 1.85 लाख तक की फीस ले ली थी।

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी जेनिफर विंगेट काफी अच्छा काम कर रही है। यहां पर फीस प्रोजेक्ट के हिसाब से मिलती है। इस दौरान वह एक पूरी सीरीज के लिए 1 से 1.5 करोड़ की फीस ले लेती है।

जेनिफर विंगेट की नेटवर्थ (Jennifer Winget Net Worth)

अगर हम जेनिफर विंगेट की कुल संपत्ति के बारे में बात करें तो साल 2026 की कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो वह तकरीबन 45 करोड़ से 58 करोड़ तक की बीच की संपत्ति की मालकिन है।

जेनिफर विंगेट के पास मुंबई में उनका एक आलीशान घर है। गोवा में एक होलीडे होम है और कई सारी लग्जरी गाड़ियां भी हैं। वह सिर्फ एक्टिंग से ही नहीं बल्कि ब्रांड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया और इवेंट्स के अलावा मॉडलिंग या फोटोशूट से भी तगड़ी कमाई कर लेती हैं।

Read More: Divyanka Tripathi: आर्मी अफसर बनना चाहती थी एक्ट्रेस, फिर ‘इशी’ मां के रोल से हुई फेमस

जेनिफर विंगेट ब्रांड एंडोर्समेंट में कई सारे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की ब्रांड एंबेसडर भी है। सोशल मीडिया पर उनके 18.4 मिलियन फॉलोअर्स है। वह एक इंस्टाग्राम रील के लिए 5.25 लाख का चार्ज लेती है। साथ ही एक पोस्ट या फिर स्टोरी के लिए 4 से 5 लाख तक का चार्ज ले लेती है।

मेरा नाम राजकिरण बिश्नोई है। मैं एक प्रोफेशनल न्यूज़ कंटेंट राइटर हूँ। इससे पहले मैं कई जगह पर फ्रीलान्स राइटिंग कर चुका हूँ। लेकिन अभी के वक्त में मैं Ultimas Noticias पर बतौर राइटर काम कर रहा हूँ।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment