Rupali Ganguly: कभी वेट्रेस बनकर किया काम, कभी सौतेली बेटी ने लगाई इल्जाम, आज टीवी पर छाई रहती है ये एक्ट्रेस

Rupali Ganguly: रूपाली गांगुली टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है और बहुत कम लोगों को पता है कि वह फिल्म इंडस्ट्री में भी काम कर चुकी है। अभी के समय पर स्टार प्लस के मशहूर शो अनुपमा में वह लीड किरदार निभा रही है और यही से उनको काफी अच्छी लोकप्रियता मिली। आज हम आपको रूपाली गांगुली के पूरे करियर से लेकर निजी जिंदगी के बारे में बताने वाले हैं।

Rupali Ganguly
Rupali Ganguly

रूपाली गांगुली की उम्र (Rupali Ganguly Age)

अब बात करते हैं हम रूपाली गांगुली की उम्र की, आपको बता दें कि उनका जन्म 5 अप्रैल 1977 में मुंबई में हुआ था। 2026 के हिसाब से रूपाली गांगुली की उम्र 48 साल की है।

Rupali Ganguly
Rupali Ganguly

रूपाली गांगुली का परिवार (Rupali Ganguly Family)

अब बात करते हैं रूपाली गांगुली के परिवार की तो आपको बता दें कि उनका फैमिली बैकग्राउंड हमेशा से ही फिल्मी रहा है। फिल्म इंडस्ट्री से उनका गहरा नाता रहा है। रूपाली गांगुली के पति अश्विन के वर्मा एक मशहूर बिजनेसमैन है और कॉर्पोरेट फिल्म निर्माता भी बताए जाते हैं।

खबरों के अनुसार रूपाली गांगुली के पति अश्विन शादी से पहले अमेरिका में एक बीमा कंपनी में उच्च पद पर काम करते थे। लेकिन रूपाली के साथ में विज्ञापन फिल्मों में काम करने के वक्त उनकी काफी नजदीकियां बढ़ गई थी। बाद में जब वह भारत आए तो उन्होंने अपनी एडवरटाइजमेंट एजेंसी शुरू कर ली।

रूपाली गांगुली का एक बेटा भी है जिसका नाम रुद्रांश है। अक्सर वह अपने बेटे के साथ में तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं। रूपाली गांगुली के पिता जो अब इस दुनिया में नहीं है उनका नाम अनिल गांगुली था। वह एक फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक थे। कोरा कागज और तपस्या जैसी क्लासिक फिल्मों का उन्होंने निर्देशन किया था। साथ ही उनको राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला लेकिन साल 2016 में उनका निधन हो गया था।

अगर हम रूपाली गांगुली की माता की बात करें तो उनका नाम रजनी गांगुली है और वह एक हाउसवाइफ है। उनका एक भाई भी है जो मशहूर कोरियोग्राफर है। उनके भाई का नाम विजय गांगुली है। रूपाली गांगुली के भाई विजय ने कई सारी बड़ी फिल्मों में कोरियोग्राफी की हुई है।

Rupali Ganguly
Rupali Ganguly

रूपाली गांगुली की पढ़ाई (Rupali Ganguly Education)

अब बात कर लेते हैं कि रूपाली गांगुली ने कितनी पढ़ाई की हुई है। खबरों की माने तो उन्होंने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की थी। इंटरव्यू के दौरान रूपाली गांगुली ने खुद इस बात का जिक्र किया था की एक्टिंग में आने से पहले उन्होंने होटल मैनेजमेंट में डिग्री प्राप्त की थी।

लेकिन रूप ने गांगुली का शुरू से ही एक्टिंग की तरफ रुझान ज्यादा रहा और इसीलिए पढ़ाई के दौरान ही थिएटर में उनको रुचि आने लगी और वह पार्टिसिपेट करने लगी। वह भले ही अपने अनुपमा शो में कम पढ़ी लिखी महिला का रोल निभाती है। लेकिन असल जिंदगी में वह काफी पढ़ाई कर चुकी है।

Rupali Ganguly
Rupali Ganguly

रूपाली गांगुली का संघर्ष (Rupali Ganguly Struggle)

अब बात करते हैं कि रूपाली गांगुली ने अपने करियर से लेकर अपनी निजी जिंदगी में कितने स्ट्रगल किए हैं। आज भले ही वह अनुपमा सीरियल से काफी लोकप्रिय हो चुकी है लेकिन एक वक्त ऐसा था जब उन्होंने काफी संघर्ष किया और इस मुकाम को हासिल किया।

वैसे तो रूपाली गांगुली के पिता अनिल गांगुली एक मशहूर निर्देशक थे। लेकिन एक वक्त उनकी जिंदगी में ऐसा आया था जब उनकी फिल्में फ्लॉप होने लग गई थी। जिसके चलते परिवार को काफी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा था। रूपाली गांगुली के परिवार की स्थिति इतनी ज्यादा बिगड़ गई थी कि वह बहुत ही छोटी उम्र से काम करने लग गई थी। उन्होंने एक बुटीक में काम किया था और कैटरिंग का भी काम किया। वेट्रेस कभी कम कर चुकी है। रूपाली गांगुली ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद इस बात का खुलासा किया था कि एक बार वह एक पार्टी में वेट्रेस के तौर पर काम करने गई थी। जहां पर उनके पिता मेहमान के तौर पर आए हुए थे।

बहुत कम लोगों को पता है कि टीवी इंडस्ट्री में आने से पहले रूपाली गांगुली ने फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन उनको फिल्मों में इतनी खास सफलता हासिल नहीं हुई और इसी के चलते उन्होंने टीवी इंडस्ट्री की तरफ रुख कर लिया था। उन्होंने साल 2000 में सुकन्या सीरियल से टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा। उसके बाद में संजीवनी में डॉक्टर सिमरन का निगेटिव किरदार भी निभाया और इसी से वह पॉपुलर हुई। 2004 में साराभाई वर्सेस साराभाई सीरियल से उनको खास पहचान मिली थी।

लेकिन जब रूपाली गांगुली के अश्विन से शादी हुई थी तो इसके बाद में उनका करियर थोड़ा थम गया था। बेटी रुद्रांश के जन्म के बाद में रूपाली गांगुली ने फिल्म इंडस्ट्री या फिर टीवी इंडस्ट्री से पूरी तरीके से दूरी बना ली थी। उनका वजन तकरीबन 83 किलो हो गया था। उनको बॉडी शेमिंग का भी सामना करना पड़ा। लेकिन फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और इस मुकाम को हासिल किया।

7 साल के गैप के बाद में जब रूपाली गांगुली को अनुपमा सीरियल ऑफर हुआ था तो वह काफी ज्यादा डर गई थी कि क्या लोग उनको इस किरदार में स्वीकार कर पाएंगे। उन्होंने इसके लिए अपने बढ़े हुए वजन के साथ ऑडिशन दिया और शो के निर्माता राजन शाही ने इस हाउसवाइफ लुक को काफी पसंद कर लिया था।

आज के समय में रूपानी गांगुली टीवी इंडस्ट्री की सबसे अधिक फीस लेने वाली एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। साथ ही वह करोड़ों महिलाओं के लिए एक प्रेरणा भी बनी। रुपाली गांगुली ने एक इंटरव्यू के दौरान यह भी कहा था की अनुपमा ने मुझे जो पहचान दी है शायद मुझे वह 20 साल पहले मिलनी चाहिए थी।

Rupali Ganguly
Rupali Ganguly

रूपाली गांगुली का करियर (Rupali Ganguly Career)

बात करते हैं की रूपाली गांगुली ने अपने करियर में कितनी फिल्मों, सीरियल या फिर वेब सीरीज में काम किया। उसके सारे नाम और हम आपको पूरी साल की डिटेल भी देंगे।

रूपाली गांगुली ने अपने करियर की शुरुआत बहुत कम उम्र में बाल कलाकार के तौर पर की थी। जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया कि उनके पिता अनिल गांगुली एक फिल्म निर्देशक थे। उन्हीं की फिल्म साल 1985 में रिलीज हुई साहेब में रूपाली गांगुली ने पहली बार काम किया। इस समय रूपाली गांगुली सिर्फ 7 या 8 साल की होगी।

उसके बाद में रूपाली गांगुली ने साल 1987 में मेरा यार मेरा दुश्मन फिल्म में बाल कलाकार का किरदार निभाया। लेकिन मुख्य अभिनेत्री के तौर पर उनकी पहली बड़ी फिल्म साल 1996 में अंगारा आई थी। हमें उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती के साथ में काम किया था।

फनी गांगुली ने साल 1990 में बंगाली फिल्म बलिदान में काम किया था। 1997 में दो आंखें बारह हाथ, साल 2008 में एनिमेशन फिल्म दशावतार, उन्होंने सिर्फ अपनी आवाज दी थी और साल 2011 में सतरंगी पैराशूट जैसी फिल्मों में भी वह काम कर चुकी है।

साल 2000 में टीवी पर रूपाली गांगुली ने कदम रखा और उनका पहला सीरियल सुकन्या था। 2002 में उनका दिल है कि मानता नहीं और सुराग द क्लू में देखा गया। 2003 में जिंदगी तेरी मेरी कहानी और इसके तुरंत बाद संजीवनी में भी उनको देखा जा चुका है।

2004 में भाभी और इसी बीच उनका शो साराभाई वर्सेस साराभाई मिला। इसके बाद साल 2005 में कहानी घर-घर की और इसी के बाद काव्यांजलि में भी रूपाली गांगुली कम कर चुकी है। 2006 में यस बॉस, 2006-07 में बिग बॉस 1, 2007 में सपना बाबुल का… बिदाई, 2008 में एक पैकेट उम्मीद और ज़रा नचके दिखा, 2009 में आपकी अंतरा और फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 2, 2010 में किचन चैंपियन 2, मीठी छुरी नंबर 1 और बा बहू और बेबी, 2011 में अदालत और मुझे मेरी फैमिली से बचाओ, तथा 2011-13 में परवरिश – कुछ खट्टी कुछ मीठी में काम किया।

इसके बाद रूपाली गांगुली की अश्विन से शादी हो गई थी और इसी बीच वह मां भी बन गई थी। इसीलिए रूपाली गांगुली ने 7 साल का ब्रेक लिया था और साल 2020 में अनुपमा शो से कम बैक किया था। 2022 में रविवार विद स्टार परिवार में भी उनको देखा गया था।

अगर हम ओटीटी प्लेटफॉर्म की बात करें तो रूपाली गांगुली को साल 2017 में वेब सीरीज क्लास ऑफ 2017 में देखा गया था। 2022 में उनकी मशहूर वेब सीरीज अनुपमा: नमस्ते अमेरिका रिलीज हुई थी।

Rupali Ganguly
Rupali Ganguly

रूपाली गांगुली की लव लाइफ (Rupali Ganguly Love Life)

फिल्मी एक्टर्स हो या फिर टीवी के मशहूर एक्टर्स, सबकी अपनी अपनी लव लाइफ होती है। अगर हम रूपाली गांगुली की बात करें तो आपको बता दें कि वह अपने निजी जीवन को प्राइवेट रखना पसंद करती हैं। हम आपको उनके लव लाइफ के बारे में बताने वाले हैं।

रुपाली गांगुली ने साल 2013 में बिजनेसमैन अश्विन के वर्मा के साथ में शादी कर ली थी। लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि अश्विन और रूपाली शादी से पहले तकरीबन 12 साल तक बहुत अच्छे दोस्त रहे। दोस्त की पहली मुलाकात एक एडवर्टाइजमेंट फिल्म की शूटिंग के वक्त हुई जहां पर रूपाली गांगुली मॉडल थी और अश्विन एक क्लाइंट थे।

रूपाली गांगुली ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि उनके बीच कभी भी कोई आई लव यू या फिर कोई प्रपोज नहीं हुआ था। एक दूसरे के लंबे वक्त तक अभी अच्छे दोस्त बन रहे और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई और उनकी शादी हो गई।

अगर हम अश्विन से शादी करने से पहले रूपाली गांगुली के किसी भी अफेयर के बारे में बात करें तो इसकी कोई भी जानकारी अभी तक हमें नहीं मिली। हमेशा से रूपाली गांगुली अपने निजी जीवन को प्राइवेट रखना पसंद करती हैं।

Rupali Ganguly
Rupali Ganguly

रूपाली गांगुली से जुड़े विवाद(Rupali Ganguly Controversies)

अक्सर देखने के लिए मिलता है कि फिल्मी सितारों या फिर टीवी इंडस्ट्री के कलाकारों के कई सारे विवाद होते हैं। ऐसा ही कुछ रूपाली गांगुली के साथ में भी है और उनसे जुड़े हुए कई ऐसे विवाद है जो मीडिया के सामने काफी ज्यादा हाईलाइट हुए।

कुछ समय पहले साल 2024 के अंत के दौरान रूपाली गांगुली के पति अश्विन वर्मा की पहली शादी से उनकी बेटी ईशा वर्मा ने सोशल मीडिया पर रूपाली गांगुली को लेकर गंभीर आरोप लगा दिए थे। ईशा ने रूपाली को क्रूर बताया था और साइकॉटिक भी बताया था। ईशा ने दावा किया था कि रूपाली का उनके पिता के साथ में अफेयर था। ये अफेयर तब शुरू हुआ जब अश्विन पहले से ही शादीशुदा थे। ईशा ने इस बात का भी आरोप लगाया था कि रूपाली ने उनके और उनकी मां के साथ में बहुत गलत किया था। ईशा ने दावा किया था कि उनकी मां के साथ में शारीरिक और मानसिक दुर्व्यवहार भी किया गया था। लेकिन रूपाली गांगुली ने इन आरोपों का जवाब दिया और अपनी छवि को बचाने के लिए ईशा वर्मा के खिलाफ 50 करोड़ का मानहानि का केस डाल दिया। जनवरी 2025 के दौरान मुंबई हाई कोर्ट ने रूपाली गांगुली को राहत दिया और ईशा वर्मा पर उनके खिलाफ कोई भी अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने या फिर साझा करने पर रोक लगा दी।

अनुपमा सीरियल के सेट से भी कई बार को एक्टर्स के बीच में मनमुटाव की खबरें भी सामने आती रही है। शो के शुरुआत में रूपाली गांगुली और सुधांशु के बीच में कोल्ड वार की खबरें सामने आ रही थी। दोनों ने वैसे तो इन खबरों का पूरी तरीके से खंडन किया लेकिन सुधांशु के अचानक से शो छोड़ देने के बाद में इन खबरों को हवा मिलने लगी। कुछ मीडिया खबरों की माने तो रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के बीच में भी मतभेद हुआ था। लेकिन कलाकारों ने इसको सिर्फ अफवाह बताया।

Rupali Ganguly
Rupali Ganguly

Read More: Jennifer Winget: करियर के पीक पर की शादी, 2 साल में टूटा रिश्ता, टीवी पर नेगेटिव रोल से छाई थी जेनिफर

रूपाली गांगुली का इंस्टाग्राम (Rupali Ganguly Instagram)

अगर हम रूपाली गांगुली के सोशल मीडिया या इंस्टाग्राम की बात करें तो आपको बता दें कि उनके इंस्टाग्राम पर 3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है और सोशल मीडिया पर वह काफी ज्यादा एक्टिव भी रहती हैं। रूपाली गांगुली अभी के वक्त में काफी फिट नजर आती है और 48 साल की उम्र में इतना फिट इतना आसान नहीं होता है। अक्सर वह अपनी फिटनेस की तस्वीरों को शेयर करती रहती है और अपने परिवार की तस्वीरों को भी शेयर करते हुए नजर आती हैं।

Rupali Ganguly
Rupali Ganguly

रूपाली गांगुली की फीस (Rupali Ganguly Fees)

रूपाली गांगुली अभी के वक्त में भारतीय टीवी इंडस्ट्री की सबसे महंगी अभिनेत्री की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। अगर हम उनकी फीस की बात करें तो आपको बता दें कि अनुपम सीरियल के लिए साल 2020 में वह एक एपिसोड के लिए तकरीबन ₹30000 से ₹35000 ले रही थी। लेकिन जब यह शो हिट हुआ तो खबरों के अनुसार उन्होंने अपनी फीस बढ़ा दी और 3 लाख से 3.5 लाख रुपए तक की कर दी थी।

Rupali Ganguly
Rupali Ganguly

रूपाली गांगुली की संपत्ति (Rupali Ganguly Net Worth)

कुछ मीडिया खबरों की माने तो 2025-26 के अनुमान के अनुसार रूपाली गांगुली तकरीबन 20 से 25 करोड़ की संपत्ति की मालकिन है। उनके पास में मुंबई में आलीशान घर है और उन्होंने कई जगह निवेश भी किया हुआ है।

भले ही रूपाली गांगुली एक अभिनेत्री है लेकिन वह एक्टिंग के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया, बिजनेस, पॉलिटिक्स और इवेंट्स से अच्छी खासी कमाई कर लेती है।

कुछ रिपोर्ट्स की माने तो रूपाली गांगुली इंस्टाग्राम पर एक ब्रांडेड पोस्ट या फिर रील शेयर करने के लिए 5 लाख से 6 लाख तक की फीस ले लेती हैं। रूपाली गांगुली के पति अनिल गांगुली ने एक एडवरटाइजिंग एजेंसी खोली थी जिसकी रूपाली गांगुली को ओनर है। यहां से भी अभिनेत्री की कमाई होती है।

साल 2024 में भारतीय जनता पार्टी में रूपाली गांगुली ने कदम रखा था। लेकिन यहां पर सीधे तौर पर वह कमाई नहीं कर पाती हैं। लेकिन इसके बावजूद वह इवेंट्स या फिर गेस्ट अपीयरेंस के जरिए भी तगड़ी कमाई कर लेती हैं। कहीं कॉरपोरेट इवेंट्स या फिर अवॉर्ड शो जैसी जगहों पर जाने के लिए वह अच्छी खासी फीस ले लेती हैं।

मेरा नाम राजकिरण बिश्नोई है। मैं एक प्रोफेशनल न्यूज़ कंटेंट राइटर हूँ। इससे पहले मैं कई जगह पर फ्रीलान्स राइटिंग कर चुका हूँ। लेकिन अभी के वक्त में मैं Ultimas Noticias पर बतौर राइटर काम कर रहा हूँ।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment