Shivangi Joshi: कभी सीनियर एक्टर्स ने उड़ाया मज़ाक, आज टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बन चुकी हैं शिवांगी जोशी

Shivangi Joshi: शिवांगी जोशी एक मशहूर टीवी अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उनको स्टार प्लस के मशहूर टीवी शो यह रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में नायरा की किरदार से लोकप्रियता हासिल हुई। घर-घर में वह आज भी नायरा सिंघानिया के नाम से जानी जाती हैं। लेकिन आज हम आपको शिवांगी जोशी के करियर से लेकर उनके संघर्ष और उनकी लाइफ स्टाइल के बारे में बताने वाले हैं।

Shivangi Joshi
Shivangi Joshi

शिवांगी जोशी की उम्र (Shivangi Joshi Age)

अब बात कर लेते हैं कि शिवांगी जोशी की कितनी उम्र है तो आपको बता दें कि उनका जन्म 18 मई 1998 में महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था। इस हिसाब से शिवांगी जोशी की उम्र 28 साल की है। लेकिन उत्तराखंड के देहरादून में उनका पालन पोषण हुआ। उन्होंने स्कूल की पढ़ाई देहरादून से ही की है। लेकिन एक्टिंग की वजह से वह मुंबई आ गई थी।

Shivangi Joshi
Shivangi Joshi

शिवांगी जोशी का परिवार (Shivangi Joshi Family)

अब बात करते हैं कि शिवांगी जोशी के परिवार में कौन-कौन है तो आपको बता दें कि वह एक मिडिल क्लास फैमिली से बिलॉन्ग करती हैं। लेकिन उनके माता-पिता के साथ-साथ उनके भाई बहनों ने उनके करियर में काफी साथ दिया।

शिवांगी जोशी के पिता का नाम सुमन प्रकाश जोशी है। खबरों के अनुसार वह सरकारी क्षेत्र में काम करते हैं। जिसकी वजह से उनकी पोस्टिंग अलग-अलग शहरों में होती रहती है। शिवांगी जोशी की मां यशोदा जोशी एक हाउसवाइफ है। कई बार शिवांगी जोशी अपने इंटरव्यू में अपनी मां का जिक्र करती रहती हैं और बताते हैं कि उनकी इस सफलता में उनकी मां का कितना बड़ा हाथ है।

इसके अलावा शिवांगी जोशी का एक भाई और एक बहन भी है। उनके छोटे भाई का नाम समर्थ जोशी है जो अभी पढ़ रहा है। शिवांगी जोशी की एक बहन है जिसका नाम शीतल जोशी है और कुछ वक्त पहले उसकी शादी भी हुई थी।

Shivangi Joshi
Shivangi Joshi

शिवांगी जोशी की पढ़ाई (Shivangi Joshi Education)

शिवांगी जोशी की अगर हम एजुकेशन क्वालीफिकेशन की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई देहरादून के पाइन हॉल स्कूल से पूरी की है। कुछ खबरों के अनुसार इसके बाद उन्होंने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स की डिग्री हासिल की।

कुछ खबरों की माने तो उन्होंने 12वीं करने के बाद में सीधा एक्टिंग में कदम रख दिया था। शिवांगी जोशी अपनी मां के साथ मुंबई आ गई थी। कुछ अन्य रिपोर्ट की माने तो बचपन से ही शिवांगी जोशी का रुझान और डांसिंग में ज्यादा रहा था। इसी के चलते वह अलग-अलग इवेंट्स अटेंड करती थी। उन्होंने ताइक्वांडो में भी गोल्ड मेडल जीता हुआ है।

Shivangi Joshi
Shivangi Joshi

शिवांगी जोशी का संघर्ष (Shivangi Joshi Struggle)

अब हम बात करते हैं शिवांगी जोशी के करियर में आने वाले संघर्ष की। इस मुकाम को हासिल करना उनके लिए इतना आसान नहीं रहा और एक छोटे शहर की लड़की इस मुकाम पर पहुंच जाए यह बहुत ही ज्यादा मुश्किल होता है।

जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया कि शिवांगी जोशी देहरादून के एक मध्यम वर्ग के परिवार से आती हैं। लेकिन जब वह देहरादून से मुंबई आ रही थी तो उनके लिए यहां पर आना इतना आसान नहीं था। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया था कि जब उनकी मां उनको मुंबई लेकर आ रही थी तो काफी सारे रिश्तेदारों ने इस बात का विरोध भी किया था। काफी सारे लोगों ने तो यह भी कहा था कि वह पछताएंगे। यहां तक कि शिवांगी जोशी के रिश्तेदारों ने उनके और उनके परिवार से बात करना भी बंद कर दिया था।

लेकिन इसके बावजूद भी शिवांगी जोशी और उनकी मां मुंबई आए और यहां पर काम ढूंढना इतना आसान नहीं था। पहले तो शिवांगी जोशी को जूनियर शक्तिमान के लिए सिलेक्ट किया गया था। लेकिन यह शो कभी भी शुरू ही नहीं हो पाया। इसके बाद में शिवांगी जोशी को साल 2013 में परवरिश जैसे सीरियल में छोटे किरदार निभाने को मिले और कई विज्ञापन भी मिले। तब कई-कई घंटे लाइन में लगकर वह ऑडिशन देती थी।

लेकिन खेलती है जिंदगी आंख में चोली सीरियल में शिवांगी जोशी को पहली बार मुख्य भूमिका मिली। लेकिन यह शो इतना सफल नहीं हो पाया था। इसके बाद शिवांगी जोशी को बेइंतेहा और लव बाय चांस सीरियल में देखा गया। लेकिन जब 2015 में बेगूसराय सीरियल में शिवांगी जोशी को पूनम ठाकुर का किरदार निभाने को मिला तब वह लोगों की नजरों में आई।

इसके बाद साल 2016 में शिवांगी जोशी के करियर का टर्निंग पॉइंट आया। तब उनको यह रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में नायरा का किरदार ऑफर हुआ था। इस सीरियल में उन्होंने तकरीबन 5.5 साल काम किया है। इस सीरियल में शिवांगी जोशी और मोहसिन खान की जोड़ी हिट साबित हुई थी। इसके बाद शिवांगी जोशी टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बन गई।

Shivangi Joshi
Shivangi Joshi

शिवांगी जोशी का करियर (Shivangi Joshi Career)

अब बात करते हैं हम शिवांगी जोशी के अभिनय करियर की तो आपको बता दें कि साल 2013 में उन्होंने बहुत ही कम उम्र में छोटे किरदार निभाने शुरू किया था। मुंबई आ जाने के बाद में उन्होंने काफी सारे ऑडिशन दिए और इसके बाद उनको सोनी टीवी का शो परवरिश मिला। हालांकि इसमें उनका छोटा सा रोल था। लेकिन इसके बाद खेलती है जिंदगी आंख में चोली सीरियल में भी उन्होंने काम किया। जिसमें वह लीड किरदार में नजर आई थी। इसके तुरंत बाद ही साल 2013 में वह बेइंतेहा सीरियल में नजर आई। 2014 में शिवांगी को लव बाय चांस सीरियल में देखा गया। 2015 में बेगूसराय में लीड किरदार निभाया।

साल 2026 शिवांगी जोशी के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। इस दौरान उनका यह रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में नायरा का किरदार ऑफर हुआ था। जिसके चलते वह काफी ज्यादा पॉपुलर भी हुई थी। लेकिन 2021 में इसी सीरियल में उनकी सीरत शेखावत के तौर पर वापसी हुई थी।

इसके बाद में साल 2021 में शिवांगी जोशी को बालिका वधू 2 सीरियल में आनंदी का किरदार निभाने का मौका मिला। 2022 में खतरों के खिलाड़ी 12 में नजर आई। साल 2023 में वह पहले वेब सीरीज ‘जब वी मैच्ड’ में नजर आए। इसी के बाद सीरियल बेकाबू में उनका विशेष भूमिका में देखा गया।

इसके बाद साल 2023 में बरसातें सीरियल में उनका आराधना के रोल में देखा गया। शिवांगी जोशी के इस किरदार को भी काफी ज्यादा पसंद किया गया था। साल 2024 में हार्टबीट्स वेब सीरीज में भी उनको देखा जा चुका है। इसके बाद साल 2025 में बड़े अच्छे लगते हैं में भी उनको देखा जा रहा है।

Shivangi Joshi
Shivangi Joshi

शिवांगी जोशी की लव लाइफ (Shivangi Joshi Love Life)

अब हम बात करेंगे शिवांगी जोशी की लव लाइफ या फिर पर्सनल लाइफ की। तो आपको बता दें कि वैसे तो शिवांगी जोशी अपने रिलेशनशिप को प्राइवेट रखना पसंद करती हैं। लेकिन अक्सर मीडिया में उनके बारे में अफेयर की खबरें चलती रहती हैं। दो अभिनेताओं के साथ में उनके अफेयर की चर्चा काफी ज्यादा रही।

सबसे पहले तो हम बात करते हैं मोहसिन खान की जिन्होंने शिवांगी जोशी के साथ में यह रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में कार्तिक का किरदार निभाया था। दोनों की जोड़ी इतनी ज्यादा फेमस हो गई थी कि लोगों को लगने लगा था कि सच में दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। यहां तक कि साल 2017 के आसपास मोहसिन खान ने एक इंटरव्यू में खुद इस बात को स्वीकार किया था कि वह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन कुछ वक्त के बाद में दोनों की ब्रेकअप की खबर सामने आई थी। लेकिन अभी के वक्त में दोनों अच्छे दोस्त हैं।

दूसरा नाम है कुशाल टंडन का। बरसातें सीरियल में शिवांगी जोशी और कुशाल दोनों ने लीड किरदार निभाया था। शो के दौरान ही खबर आई थी कि दोनों एक दूसरे के काफी नजदीक आ गए हैं। यहां तक की अक्टूबर 2024 के दौरान एक्टर ने खुद आधिकारिक तौर पर इस बात को स्वीकार कर लिया था कि वह शिवांगी जोशी के साथ रिलेशनशिप में है। लेकिन जून 2025 में अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उनका ब्रेकअप हो गया। लेकिन हाल ही की रिपोर्ट की माने तो शिवांगी जोशी ने एक पॉडकास्ट में यह बताया कि वह अभी सिंगल है और अपने काम पर फोकस कर रही है।

Shivangi Joshi
Shivangi Joshi

शिवांगी जोशी से जुड़े विवाद (Shivangi Joshi Controversies)

शिवांगी जोशी बहुत ही शांत एक्ट्रेस मानी जाती है और वह विवादों से वैसे तो काफी दूर रहना पसंद करती हैं। लेकिन ग्लैमरस इंडस्ट्री से ताल्लुक होने के चलते कहीं ना कहीं कभी ना कभी कोई ना कोई विवाद जरूर होता रहता है। तो चलिए आज हम आपको शिवांगी जोशी के कुछ विवादों के बारे में भी बताएंगे।

बताया जाता है कि जब शिवांगी जोशी ने अपने करियर की शुरुआत की थी तो काफी सारे को एक्टर्स उनका मजाक उड़ाते थे। एक इंटरव्यू के दौरान खुद शिवांगी जोशी ने इस बात का खुलासा किया था कि शो पर सीनियर कलाकार उनसे कह देते थे कि पता नहीं कहां से ले आते हो। सिर्फ शक्ल देखकर लेकर आ जाते हो एक्टिंग तो आती नहीं है। इस बात को सुनकर वह अपनी वैनिटी वैन में जाकर खूब रोती थी। लेकिन आज के वक्त में उन्हें कलाकारों ने उनके मेहनत की खूब तारीफ की है।

खबरों की माने तो एक बार शूटिंग के वक्त एक गंभीर सीन शूट करना था। जिसके चलते शिवांगी जोशी ने मीडिया को इंटरव्यू नहीं दिया और इसके बाद में मीडिया में खबरें छपने लगी कि उनमें बहुत ज्यादा एटीट्यूड आ गया है। वह बहुत ज्यादा घमंडी हो गई है। लेकिन बाद में अभिनेत्री ने यह पुष्टि कर दी थी कि वह सिर्फ अपने काम पर फोकस कर रही थी और अपनी असल जिंदगी में वह बहुत शर्मीली है।

यह रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में शिवांगी जोशी और मोहसिन खान की जोड़ी काफी पसंद की गई थी। लेकिन बताया जाता है कि ऑफिस स्क्रीन उनकी अनबन की खबरें आई थी। जब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया था तब काफी विवाद भी हुआ था। लेकिन कभी भी दोनों ने इस पर खुलकर बात नहीं की।

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि यह रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में नायरा की किरदार की मौत दिखाई गई थी। तब ऐसी खबरें आई थी कि शिवांगी और निर्माता राजन शाही के बीच में अनबन हुई है। इसके चलते अभिनेत्री ने शो छोड़ दिया था। लेकिन शिवांगी जोशी ने बाद में खुद इस बात की पुष्टि की थी कि यह पूरी कहानी लिखी गई थी। उनके बीच में किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं है और आज भी कई सारे इवेंट में शिवांगी जोशी राजन शाही के प्रोडक्शन हाउस में पहुंचती है।

Shivangi Joshi
Shivangi Joshi

शिवांगी जोशी का इंस्टाग्राम (Shivangi Joshi Instagram)

अगर हम शिवांगी जोशी के सोशल मीडिया की बात करें तो आपको बता दें कि वहां पर भी उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। मांगी जोशी के इंस्टाग्राम पर 10.1 मिलियन फॉलोअर्स है। साथ ही वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन किसी न किसी तरह से फैंस के साथ में इंटरेक्ट करने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देती है। आए दिन वह कोई ना कोई तस्वीर भी शेयर करती हुई नजर आती है और अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी अपडेट शेयर करती हुई देखी जाती हैं।

Shivangi Joshi
Shivangi Joshi

शिवांगी जोशी की फीस (Shivangi Joshi Fees)

अब बात करते हैं कि शिवांगी जोशी अभी के वक्त में कितनी फीस लेती है। तो आपको बता दें कि वह टीवी की सबसे महंगी एक्ट्रेस में शुमार हो चुकी है। लेकिन अगर हम अनुमानित फीस बताएं तो एक एपिसोड के लिए वह तकरीबन 1.2 लाख से लेकर 1.5 लाख तक की फीस ले लेती है।

जब शिवांगी जोशी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 में गई थी तो कुछ खबरों के अनुसार उन्होंने हर हफ्ते के लिए 7 लख रुपए की फीस ली थी। वेब सीरीज के लिए भी वह तगड़ी फीस लेती है।

Read More: Rupali Ganguly: कभी वेट्रेस बनकर किया काम, कभी सौतेली बेटी ने लगाई इल्जाम, आज टीवी पर छाई रहती है ये एक्ट्रेस

Shivangi Joshi
Shivangi Joshi

शिवांगी जोशी की संपत्ति (Shivangi Joshi Net Worth)

अगर हम शिवांगी जोशी की नेटवर्थ की बात करते हैं तो आपको बता दें कि साल 2026 की कुछ खबरों की माने तो वह तकरीबन 35 से 40 करोड़ के बीच की संपत्ति की मालकिन बन चुकी है।

उनके पास में मुंबई के मलाड में अपना एक आलीशान अपार्टमेंट है जिसकी कीमत तकरीबन 1.5 करोड़ की बताई जाती है। इसके अलावा उनका देहरादून में अपना एक पुश्तैनी घर भी है। उनके पास में तकरीबन 2 करोड़ के आसपास का कार कलेक्शन भी है

शिवांगी जोशी ट्रेसमे में और फॉक्सटेल जैसे बड़े ब्रांच का चेहरा बन चुकी हैं। एक विज्ञापन के लिए वह तकरीबन 5 से 10 लाख तक का चार्ज ले लेती है। सोशल मीडिया पर भी उनके फॉलोअर्स अच्छे हैं और एक प्रमोशन पोस्ट या वीडियो के लिए वह 3 से 5 लाख तक की फीस ले लेती है। उनका खुद का एक यूट्यूब चैनल भी है जहां से वह अच्छी खासी कमाई कर लेती है।

मेरा नाम राजकिरण बिश्नोई है। मैं एक प्रोफेशनल न्यूज़ कंटेंट राइटर हूँ। इससे पहले मैं कई जगह पर फ्रीलान्स राइटिंग कर चुका हूँ। लेकिन अभी के वक्त में मैं Ultimas Noticias पर बतौर राइटर काम कर रहा हूँ।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment