Shraddha Kapoor: पढ़ाई छोड़ एक्टिंग में रखा कदम, फ्लॉप के बावजूद मेहनत से फैन्स का कमाया प्यार

Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री बन चुकी हैं और आपको बता दें कि वह अपनी सादगी के लिए काफी ज्यादा पसंद की जाती है। साथ ही श्रद्धा कपूर बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी भी है। श्रद्धा कपूर को उनकी सादगी और उनकी एक्टिंग की वजह से दर्शकों द्वारा खूब प्यार मिलता है। आज हम आपको उनके पूरे करियर के बारे में बताने वाले हैं।

Shraddha Kapoor
Shraddha Kapoor

श्रद्धा कपूर की उम्र (Shraddha Kapoor Age)

श्रद्धा कपूर की उम्र की बात करें तो आपको बता दें कि उनका जन्म 3 मार्च 1987 में मुंबई में हुआ था। इस हिसाब से श्रद्धा कपूर 39 साल की हो चुकी है। श्रद्धा कपूर के पिता को हम सभी जानते हैं जिन्होंने 90 के दशक में काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है जो है शक्ति कपूर।

Shraddha Kapoor
Shraddha Kapoor

श्रद्धा कपूर का परिवार (Shraddha Kapoor Family)

अब बात कर लेते हैं कि श्रद्धा कपूर के परिवार में कौन-कौन है तो आपको बता दें कि वह शुरू से ही फिल्मी बैकग्राउंड से आती हैं। उनके परिवार का तकरीबन हर एक सदस्य है एक्टिंग या फिर संगीत के क्षेत्र में काम करता आया है।

जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया की शक्ति कपूर मशहूर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के पिता है। जो बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में भी गिने जाते हैं और उन्होंने अपने करियर में 700 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। वह अपने विलेन और कॉमेडी किरदारों के चलते काफी मशहूर हुए।

अब बात करते हैं श्रद्धा कपूर की मां की जिनका नाम शिवांगी कोल्हापुरे है। वह भी एक मशहूर अभिनेत्री रह चुकी है और एक सिंगर भी रह चुकी हैं। 80 के दशक में शिवांगी ने काफी सारी फिल्मों में काम किया लेकिन शादी के बाद में उन्होंने एक्टिंग पूरी तरीके से छोड़ दी थी।

अब बात करते हैं श्रद्धा कपूर के भाई की जिनका नाम सिद्धांत कपूर है। वह श्रद्धा से बड़े हैं। साथ ही फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा भी है। सिद्धांत एक एक्टर होने के साथ-साथ प्रोफेशनल डीजे भी है। यहां तक की सिद्धांत ने अपनी बहन श्रद्धा के साथ में हसीना पारकर में काम किया था जहां पर वह उनके ऑन स्क्रीन भाई के रोल में नजर आए थे।

इसके अलावा श्रद्धा कपूर की मां शिवांगी का जो परिवार है वह पूरी तरीके से संगीत क्षेत्र से ताल्लुक रखता है। श्रद्धा कपूर की मौसी पद्मिनी और तेजस्विनी कोल्हापुरे है। दोनों मौसियां एक्ट्रेस है। पद्मिनी तो 80 के दशक की टॉप अभिनेत्री की लिस्ट में आती है। साथी श्रद्धा कपूर के नाना का नाम पं. पंढरीनाथ कोल्हापुरे था और वो मशहूर शास्त्रीय गायक और वीणा वादक हुआ करते थे।

श्रद्धा कपूर का संगीत से बहुत ही गहरा रिश्ता रहा है। उनके नाना भारत रत्न लता मंगेशकर और आशा भोंसले के चचेरे भाई लगते थे। इस हिसाब से आशा भोसले और लता मंगेशकर की वह नाती पोती लगेगी। इस हिसाब से कहा जा सकता है कि श्रद्धा कपूर को एक्टिंग और सिंगिंग दोनों ही विरासत में मिली है।

Shraddha Kapoor
Shraddha Kapoor

श्रद्धा कपूर की पढ़ाई (Shraddha Kapoor Education)

अब बात करते हैं कि श्रद्धा कपूर ने कितनी पढ़ाई की हुई है। श्रद्धा कपूर ने अपनी स्कूल की शुरुआती पढ़ाई मुंबई के जमनाबाई नर्सी स्कूल से पूरी की है। सिर्फ 15 साल की उम्र में ही वह अमेरिकन स्कूल ऑफ़ मुंबई में पढ़ने के लिए चली गई थी। सबसे बड़ी बात यह है की मशहूर अभिनेता टाइगर श्रॉफ और अथिया शेट्टी भी उनके साथ इसी स्कूल में पढ़े।

श्रद्धा कपूर ने स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद में आगे की पढ़ाई करने के लिए अमेरिका जाने की ठान ली थी। अमेरिका में वह बोस्टन यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेकर साइकोलॉजी की पढ़ाई करने लगी। लेकिन श्रद्धा कपूर ने ग्रेजुएशन पूरा करने से पहले ही कॉलेज छोड़ दिया। पहले साल की पढ़ाई के वक्त ही उनकी पहली फिल्म तीन पत्ती के लिए उन्हें ऑफर मिल गया। इसी की वजह से उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी और एक्टिंग में कदम रख लिया था।

श्रद्धा कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद इस बात का खुलासा किया था कि जब वह सिर्फ 16 साल की थी तो सलमान खान ने उनको अपनी फिल्म के लिए ऑफर दिया था। लेकिन तब उनके दिमाग में एक्टिंग को लेकर कोई ऐसी बात नहीं थी और वह पूरा फोकस अपनी पढ़ाई पर करना चाहती थी। इसीलिए यह ऑफर उन्होंने ठुकरा दिया था।

Shraddha Kapoor
Shraddha Kapoor

श्रद्धा कपूर का संघर्ष (Shraddha Kapoor Struggle)

अब बात करते हैं कि श्रद्धा कपूर ने अपने करियर में क्या-क्या संघर्ष देखा है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि अगर कोई भी फिल्मी स्टार का बच्चा फिल्म इंडस्ट्री में आता है तो उसको स्टार किड कहा जाता है। श्रद्धा कपूर को भी इन सब से गुजरना पड़ा था। फिल्मी बैकग्राउंड से आने के बावजूद भी उन्होंने काफी मेहनत की और लोगों का प्यार कमाया।

काफी सारे लोगों को ऐसा लगता है कि श्रद्धा कपूर को अपनी पहली ही फिल्म से लोकप्रियता हासिल हो गई थी। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं था। साल 2010 में श्रद्धा कपूर ने तीन पत्ती फिल्म में डेब्यू किया और इसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ भी काम किया। लेकिन श्रद्धा कपूर की पहली ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरीके से फ्लॉप हो गई थी। इसके बाद साल 2011 में आज श्रद्धा कपूर ने फिल्म लव का द एंड में काम किया। लेकिन इस फिल्म में भी उनकी एक्टिंग से दर्शन इंप्रेस नहीं हुए। इस फिल्म के फ्लॉप हो जाने के बाद में उनका कोई भी बड़ी फिल्म नहीं मिल रही थी।

लेकिन साल 2012 श्रद्धा कपूर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। जब उनको फिल्म आशिकी 2 के लिए चुना गया था। इस दौरान उन पर बहुत ही ज्यादा दबाव था क्योंकि इससे पहले उनकी दो फिल्में फ्लॉप हो चुकी थी। फिल्म में आरोही के किरदार से वह घर-घर में पहचानी जाने लगी और यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

इसके बाद देखते ही देखते श्रद्धा कपूर की पापुलैरिटी बढ़ती चली गई। साल 2014 में उन्होंने एक विलन में काम किया और एक्टिंग के साथ-साथ उनके गाए गए गाने तेरी गलियां ने काफी ज्यादा लोगों को इंप्रेस कर दिया था। साल 2014 में ही हैदर फिल्म में भी वह नजर आई थी और शाहिद कपूर के साथ उनकी जोड़ी काफी पसंद की गई थी। 2015 में ABCD 2 के जरिए भी उनका काफी लोकप्रियता हासिल हुई और 2016 में बागी फिल्म में भी वह नजर आई। जहां उनके डांस की काफी तारीफ की गई थी।

आज मुकाम कुछ ऐसा है कि श्रद्धा कपूर की एक झलक के लिए लोग तरस जाते हैं और उनकी सादगी का हर कोई दीवाना बन चुका है। वह आज के वक्त में गिनी चुनी फिल्मों में काम करती है लेकिन इसके बावजूद भी उनकी जो भी फिल्म होती है वह जरूर चलती है। सोशल मीडिया से लेकर फिल्मों तक श्रद्धा कपूर को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। श्रद्धा कपूर की यह मेहनत ही है जो रंग लाई है।

Shraddha Kapoor
Shraddha Kapoor

श्रद्धा कपूर का करियर (Shraddha Kapoor Career)

अब बात करेंगे श्रद्धा कपूर के करियर की तो आपको बता दें कि जब वह बोस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ने के लिए गई थी तब निर्माता अंबिका ने उनको फेसबुक पर देख लिया था। इसके बाद में उन्होंने अपनी फिल्म के लिए एक्ट्रेस को कास्ट किया। साल 2010 में फिल्म तीन पत्ती से श्रद्धा कपूर ने अपने करियर की शुरुआत की। 2011 में फिल्म लव का द एंड में भी वह नजर आई। 2013 में आशिक 2 में काम किया। 2013 में ही गोरी तेरे प्यार में फिल्म में वह छोटा सा किरदार निभाती हुई नजर आई। 2014 में एक विलन, हैदर, उंगली और डेढ़ इश्किया फिल्मों में भी उन्होंने काम किया। लेकिन जब साल 2015 में ABCD 2 फिल्म रिलीज हुई थी तो उनका डांस काफी ज्यादा पसंद किया गया।

2016 में बागी और रॉक ऑन 2 में भी श्रद्धा कपूर नजर आई। फिल्म ए फ्लाइंग जट्ट में उन्होंने एक बेहतरीन भूमिका निभाई। साथ ही यारों की बारात में भी उनको देखा गया। 2017 में ओके जानू, हाफ गर्लफ्रेंड और हसीना पारकर जैसी फिल्मों में उन्होंने काम किया। 2018 में हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री, बत्ती गुल मीटर चालु और नवाबजादे के एक गाने में उन्होंने काम किया। 2019 में श्रद्धा ने प्रभास के साथ साहो और सुशांत सिंह राजपूत के साथ छिछोरे जैसी बड़ी फिल्म में काम किया। साल 2020 में वह स्ट्रीट डांसर 3D और बागी 3 में भी नजर आई।

साल 2022 में श्रद्धा कपूर को भेड़िया के एक गाने तुमकेश्वरी में भी देखा गया था। साल 2023 में तू झूठी में मक्कार में रणबीर कपूर के साथ उनकी जोड़ी काफी पसंद की गई थी। साल 2024 में स्त्री 2 से उनका काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल हुई जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली फिल्म थी। साल 2026 की शुरुआत में वह अपनी आने वाली फिल्म ईठा और नो एंट्री सीक्वल की शूटिंग बिजी हैं। इसके अलावा नागिन और स्त्री 3 जैसे प्रोजेक्ट भी उनके लाइनअप है।

Shraddha Kapoor
Shraddha Kapoor

श्रद्धा कपूर की लव लाइफ (Shraddha Kapoor Love Life)

श्रद्धा कपूर अपनी सादगी की वजह से जानी जाती है और निजी जिंदगी की बात करें तो वह इसको प्राइवेट रखना पसंद करती हैं। लेकिन अगर हम उनकी लव लाइफ की बात करते हैं तो उनके अफेयर की चर्चा कई सारे एक्टर्स के साथ में रह चुकी है। जिसकी लिस्ट हम आपको नीचे दे रहे हैं।

खबरों की माने तो वनराज जावेरी जो है श्रद्धा कपूर के बचपन के दोस्त हैं। खबरों की माने तो उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले तकरीबन 5 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। वनराज TBZ ज्वैलरी चेन के वारिस हैं। लेकिन जब श्रद्धा कपूर बोस्टन यूनिवर्सिटी गई तो दोनों के बीच में काफी ज्यादा दूरियां आ गई थी।

इसके बाद जब श्रद्धा कपूर ने फिल्म आशिकी 2 में काम किया तो आदित्य रॉय कपूर के साथ उनकी नजदीकियों की खबर आने लग गई थी। दोनों की केमिस्ट्री ऑन स्क्रीन काफी पसंद की गई थी और इसी के चलते अफेयर की खबर भी सामने आने लगी। लेकिन कभी भी दोनों ने एक दूसरे के साथ इस रिलेशनशिप की पुष्टि नहीं की और एक दूसरे को अपना सिर्फ अच्छा दोस्त बताया।

फिल्म रॉक ऑन 2 के वक्त श्रद्धा कपूर और फरहान अख्तर की भी अफेयर की चर्चा खूब होने लगी थी। खबरों की माने तो उनके पिता शक्ति कपूर इस रिश्ते के खिलाफ थे। लेकिन श्रद्धा कपूर ने इन अफेयर की खबरों को हमेशा नकारा था।

मशहूर फोटोग्राफर रोहण श्रेष्ठ के साथ भी श्रद्धा कपूर के रिलेशनशिप की खूब चर्चा हुई थी। बताया जाता है कि दोनों ने तकरीबन 4 साल तक एक दूसरे को डेट किया और 2022 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

अभी के वक्त में श्रद्धा कपूर का नाम मशहूर फिल्म लेखक राहुल मोदी के साथ में जुड़ता हुआ नजर आता है। दोनों एक दूसरे के साथ में तस्वीरों को भी शेयर करते हुए नजर आते हैं और कई सारे इवेंट्स में भी दोनों को साथ में देखा गया है।

लेकिन 2026 शुरू हो जाने के बाद में लगातार श्रद्धा कपूर की शादी की खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि राहुल मोदी और श्रद्धा कपूर दोनों ही शादी की तैयारी कर रहे हैं। ऐसा भी हो सकता है कि जल्दी ही श्रद्धा कपूर और राहुल दोनों ही अपने रिश्ते की पुष्टि कर दे लेकिन अभी तक दोनों ने आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते की कोई पुष्टि नहीं की है।

Shraddha Kapoor
Shraddha Kapoor

श्रद्धा कपूर से जुड़े विवाद (Shraddha Kapoor Controversies)

अब हम बात करते हैं श्रद्धा कपूर के विवादों की तो आपको बता दें कि वैसे तो वह बहुत ही सिंपल रहना पसंद करती हैं और साथ ही ज्यादा विवादों में पढ़ना पसंद नहीं करती हैं। लेकिन फिर भी कुछ खास मौकों पर उनके विवाद सामने आते रहते हैं तो आज हम आपको वही बताते हैं।

जब साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु हुई थी तो बॉलीवुड के सामने ड्रग एंगल भी सामने आया था। इस दौरान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा श्रद्धा कपूर को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। दरअसल उनकी व्हाट्सएप चैट और फिल्म छिछोरी की सक्सेस पार्टी से जुड़ी हुई कुछ खबरें भी सामने आई थी। पूछताछ के वक्त श्रद्धा कपूर ने इस बात को स्वीकार कर लिया था कि छिछोरे की पार्टी में ड्रग्स थे। लेकिन उन्होंने किसी भी नशीली चीज का सेवन नहीं किया। श्रद्धा कपूर के खिलाफ भी कोई सबूत नहीं मिला था और उनको क्लीन चिट दे दी गई थी।

फिल्म रॉक ऑन 2 की शूटिंग के वक्त फरहान अख्तर के साथ में यशोदा कपूर की अफेयर की खबर सामने आई थी। लेकिन विवाद तब बड़ा जब श्रद्धा कपूर और फरहान अख्तर की लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की खबर आई थी। बताया जाता है कि जब पिता शक्ति कपूर इस रिश्ते के खिलाफ थे तो वह फरहान के घर जाकर श्रद्धा कपूर को अपने घर वापस ले आए थे। लेकिन शक्ति कपूर ने बाद में इन खबरों को पूरी तरीके से नकार दिया था।

साल 2025 के दौरान श्रद्धा कपूर के अपने ज्वैलरी ब्रांड को लेकर काफी ज्यादा आलोचना की गई थी। सोशल मीडिया के कुछ यूजर्स ने उनके ब्रांड पर आरोप लगाया था कि उनके ब्रांड के डिजाइन अंतरराष्ट्रीय लग्जरी ब्रांड Cartier के मशहूर डिजाइंस की कॉपी है। लोगों ने उनको इसीलिए रोल किया क्योंकि एक सेलिब्रिटी होने के चलते उन्होंने उन्होंने नए डिजाइंस निकालने के बजाए कॉपी डिजाइंस निकाले।

Shraddha Kapoor
Shraddha Kapoor

श्रद्धा कपूर का इंस्टाग्राम (Shraddha Kapoor Instagram)

श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव भी रहती हैं। आए दिन वह सोशल मीडिया के जरिए और अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को भी शेयर करती हुई नजर आ जाती है। अभी के वक्त में इंस्टाग्राम पर भी उनके 94.6 मिलियन फॉलोअर्स हो चुके हैं। जो अपने आप में ही बहुत बड़ी बात है।

Shraddha Kapoor
Shraddha Kapoor

श्रद्धा कपूर की फीस (Shraddha Kapoor Fees)

अब बात करते हैं कि श्रद्धा कपूर अपनी एक फिल्म के लिए कितनी फीस लेती है क्योंकि अभी के वक्त में वह बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्री की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। साल 2024 में स्त्री 2 की सफलता के बाद में उनकी ब्रांड वैल्यू बहुत ज्यादा बढ़ गई थी और इसीलिए उन्होंने फीस भी बढ़ा दी थी। कुछ आंकड़ों की माने तो श्रद्धा कपूर अपनी एक फिल्म के लिए 15 से 20 करोड़ की फीस ले लेती हैं। बताया जा रहा है कि स्त्री 3 के लिए उनकी फीस 25 करोड़ तक भी जा सकती है। इसके अलावा कई बार वह फीस के अलावा फिल्म के मुनाफे में भी शेयरिंग लेती हैं।

Shraddha Kapoor
Shraddha Kapoor

Read More: Shivangi Joshi: कभी सीनियर एक्टर्स ने उड़ाया मज़ाक, आज टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बन चुकी हैं शिवांगी जोशी

श्रद्धा कपूर की संपत्ति (Shraddha Kapoor Net Worth)

साल 2026 की कुछ रिपोर्टर्स की माने तो श्रद्धा कपूर तकरीबन 130 से 150 करोड़ की मालकिन है। उनकी संपत्ति लगातार बढ़ती चली जा रही है। वह ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी खासी कमाई करती हैं और अभी के वक्त में Asics, Ajio, MyGlamm, Hershey’s, और Amrutanjan जैसे बड़े ब्रांड्स का चेहरा बन चुकी है। वह एक एडवर्टाइजमेंट के लिए 1.5 से 3 करोड़ तक की फीस ले लेती है। श्रद्धा कपूर सिर्फ एक अभिनेत्री ही नहीं बल्कि एक बिजनेस वूमेन भी है। उनके कई सारे बिजनेस है और उन्होंने कई जगह निवेश भी किया हुआ है।

श्रद्धा कपूर के कई सारे बिजनेस है जिसमें Palmonas की वो को-फाउंडर है। The Good Glamm Group में भी उन्होंने निवेश किया हुआ है। इसके अलावा कहीं और ब्रांच के साथ में उन्होंने और निवेश किया हुआ है।

श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया के जरिए भी अच्छी खासी कमाई कर लेती है क्योंकि उनके इंस्टाग्राम पर 94.6 मिलियन फॉलोअर्स है तो वह अपनी पोस्ट से भी कमाई करती हैं। एक पोस्ट के लिए वह 80 लाख से 1.5 करोड़ तक की फीस ले लेती है। रियल स्टेट की बात करें तो उनके पास में मुंबई की जुहू इलाके में बहुत ही शानदार सी फेसिंग अपार्टमेंट है जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जाती है।

मेरा नाम राजकिरण बिश्नोई है। मैं एक प्रोफेशनल न्यूज़ कंटेंट राइटर हूँ। इससे पहले मैं कई जगह पर फ्रीलान्स राइटिंग कर चुका हूँ। लेकिन अभी के वक्त में मैं Ultimas Noticias पर बतौर राइटर काम कर रहा हूँ।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment