Hina Khan: 8 साल तक ‘संस्कारी बहू’ का निभाया रोल, कैंसर में भी हिना खान ने नहीं छोड़ा काम!

Hina Khan: हिना खान टीवी इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने काफी बेहतरीन काम किया है। वह स्टार प्लस के मशहूर सीरियल यह रिश्ता क्या कहलाता है से काफी ज्यादा प्रसिद्ध हुई। आज भी अक्षरा के नाम से ही उनको पहचाना जाता है। शो में 8 साल काम करके उन्होंने अपनी एक खास पहचान बनाई है। इसके बाद में बिग बॉस 11 से लेकर खतरों के खिलाड़ी 8 की भी वह रनर अप रह चुकी हैं। आज हम आपको उनकी पूरी जिंदगी के बारे में और पूरे करियर के बारे में बताने वाले हैं।

हिना खान की उम्र (Hina Khan Age)

हिना खान के जन्म की बात करें तो आपको बता दें कि उनका जन्म 2 अक्टूबर 1987 में श्रीनगर, जम्मू कश्मीर में हुआ। इस हिसाब से उनकी उम्र 39 साल की है। वह मूल रूप से कश्मीर की ही रहने वाली है और बाद में उनका परिवार और दिल्ली में जाकर शिफ्ट हो गया था।

Hina Khan
Hina Khan

हिना खान की हाइट (Hina Khan Height)

हिना खान की हाइट की बात करें तो वह तकरीबन 5 फीट 5 इंच की हैं। सेंटीमीटर में यह 165 सेंटीमीटर बैठेगा। उनका वजन 55 से 56 किलो का है। वह अपनी फिटनेस का बहुत ज्यादा ध्यान रखते हैं और आपको बता दें कि जब से उनको कैंसर हुआ है तब से वह थोड़ा वीक भी हो गई हैं।

Hina Khan
Hina Khan

हिना खान का परिवार (Hina Khan Family)

अगर हम हिना खान के परिवार की बात करें तो आपको बता दें कि उनका परिवार काफी ज्यादा छोटा है। लेकिन सब लोग मिलजुल कर रहते हैं। उनके पिता का नाम असलम खान था और वह श्रीनगर में एक ट्रैवल एजेंसी चलाते थे। ऐक्ट्रेस अपने पिता के बहुत करीब थी लेकिन 20 अप्रैल 2021 में उनके पिता का निधन हो गया था।

हिना खान की मां का नाम रुखसाना असलम खान है। वह एक हाउसवाइफ है। हिना खान की मां मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और पिता के निधन के बाद में हिना खान अपनी मां का बहुत ज्यादा ध्यान रखती हैं।

हिना खान का एक भाई भी है जिसका नाम आमिर खान है। आमिर ने अपने पिता का ही बिजनेस आगे बढ़ाया और एक ट्रैवल एजेंसी खोली। अभी के समय में वह अपनी खुद की एक ट्रैवल कंपनी चलाते हैं। बता दे की हिना खान के भाई बॉलीवुड के अभिनेता आमिर खान नहीं है बल्कि उनके छोटे सगे भाई हैं।

अब बात करते हैं हिना खान के पति की जिनका नाम रॉकी जयसवाल है। रॉकी जयसवाल एक फिल्म और टीवी प्रोड्यूसर के अलावा एक एंटरप्रेन्योर भी है। अभी के वक्त में हिना खान और उनके पति और रॉकी जयसवाल एक प्रोडक्शन हाउस चलाते हैं जिसका नाम Hiro’s Faar Better Films है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हिना खान और रॉकी जयसवाल के मुलाकात यह रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल के सेट पर हुई थी। जहां पर रॉकी जयसवाल सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर का काम करते थे। खबरों की माने तो काफी लंबे समय तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया और फिर जून 2025 में शादी कर ली। हिना खान को जब कैंसर हुआ तो रॉकी जयसवाल उनका सबसे बड़ा सहारा बने।

Hina Khan
Hina Khan

हिना खान की पढ़ाई (Hina Khan Education)

अब बात कर लेते हैं कि हिना खान ने कितनी पढ़ाई की हुई है तो आपको बता दें की खबरों की माने तो उन्होंने अपनी पोस्ट ग्रेजुएट पुरी की हुई है। उन्होंने अपनी शुरुआती स्कूली पढ़ाई श्रीनगर और उसके बाद में लखनऊ के सिटी मोंटेसरी स्कूल से पूरी की।

इसके बाद में स्कूल खत्म हो जाने के बाद में हिना खान दिल्ली आ गई थी और यहां पर गार्गी कॉलेज से अपनी ग्रेजुएशन पुरी की। उन्होंने कॉमर्स में ग्रेजुएशन की डिग्री ली हुई है। पोस्ट ग्रेजुएशन में उन्होंने एमबीए किया हुआ है। साल 2009 में कर्नल सेंट्रल एकेडमी स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट, गुरुग्राम से उन्होंने अपनी बा की डिग्री हासिल की।

बहुत कम लोगों को पता है कि हिना खान अभिनेत्री नहीं बल्कि एक एयर होस्टेस बनना चाहती थी। उन्होंने इसके लिए कोर्स भी ज्वाइन कर लिया था। लेकिन मलेरिया होने की वजह से वह ट्रेनिंग पूरी नहीं कर पाई थी। इसके बाद उन्होंने पत्रकार बनने का सोचा लेकिन यहां पर भी उनकी किस्मत नहीं चल पाई और उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रख लिया। यह रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में अक्षरा के किरदार से ही उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी।

Hina Khan
Hina Khan

हिना खान का संघर्ष (Hina Khan Struggle)

अब बात करते हैं कि हिना खान ने अपने करियर में कितना स्ट्रगल किया है तो आपको बता दें कि एक छोटे शहर की लड़की के सुपरस्टार बनने का सफर इतना आसान नहीं रहा। दरअसल वह एक रूढ़िवादी कश्मीरी मुस्लिम परिवार से आती हैं। लेकिन जब उन्होंने एक्टिंग की इच्छा अपने परिवार को बताई तो उनके पिता को छोड़कर उनका पूरा परिवार इसके खिलाफ हो गया था। यहां तक कि उनके रिश्तेदारों ने उनके परिवार के साथ सारे रिश्ते खत्म कर दिए थे। हिना खान दिल्ली में एयर होस्टेस की ट्रेनिंग ले रही थी लेकिन उनकी किस्मत उनको मुंबई लेकर आ गई।

इसके बाद साल 2009 में अक्षरा के किरदार से उन्होंने लोकप्रियता हासिल की। 8 साल तक एक ही किरदार निभाने की वजह से उनकी छवि संस्कारी बहू के तौर पर बन गई थी। इसीलिए उनको टाइप कास्ट कभी डर था और अपनी पहचान को बदलने के लिए उन्होंने अपने करियर के पीक पर आकर इस शो को छोड़ दिया था।

यह रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल को छोड़ने के बाद में उन्होंने कई रियलिटी शोज में हिस्सा लिया। जिसकी वजह से उनको नफरत का भी सामना करना पड़ा था। बिग बॉस 11 के वक्त उन पर कई सारे आरोप लगाए गए थे लेकिन उन्होंने फिर भी हार नहीं मानी। बहुत मेहनत के बाद में उन्होंने खुद को टीवी की सबसे फिट और स्टाइलिश अभिनेत्री के तौर पर स्थापित कर लिया था। उन्होंने इस बात को टीवी इंडस्ट्री में साबित कर दिया था कि एक बहू भी मॉडर्न हो सकती है और ग्लैमरस भी हो सकती है।

इसके बाद में और हिना खान ने जब 2019 में कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर कदम रखा तो हर कोई इंप्रेस हो गया। लेकिन इस दौरान एक बड़े फिल्म मैगज़ीन के संपादक ने उनका मजाक उड़ा दिया था। लेकिन इसका जवाब भी हिना खान ने बहुत ही शालीनता के साथ दिया और पूरे टीवी इंडस्ट्री का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया।

लेकिन साल 2024 हिना खान के लिए बहुत ही ज्यादा कठिन वक्त था क्योंकि उनको स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर का पता चला। फिर भी उन्होंने इस बीमारी को छुपाने की बजाय दुनिया के सामने रखा। कीमोथेरेपी और बाल झड़ने के बावजूद भी वह लगातार काम करती रही और उन्होंने कई रैंप वॉक भी किए।

Hina Khan
Hina Khan

हिना खान का करियर (Hina Khan Career)

अगर हम हिना खान के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि साल 2008 में उन्होंने इंडियन आइडल से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसमें ऑडिशन के दौरान वह टॉप 30 में सिलेक्ट की गई थी। लेकिन संयोग से उनकी एंट्री एक्ट्रेस के तौर पर टीवी इंडस्ट्री में हो गई। दरअसल दिल्ली में कॉलेज के दौरान उनके दोस्तों ने उनको यह रिश्ता क्या कहलाता है के लिए ऑडिशन देने के लिए कहा। इस दौरान शो में हिना खान को अक्षरा के लिए किरदार के लिए चुन लिया गया।

इसके बाद साल 2009 से लेकर साल 2016 तक लगातार 8 सालों तक हिना खान ने यह रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा का रोल प्ले किया। इस रोल के चलते वह घर-घर में पॉपुलर हो गई। लेकिन अपनी छवि को बदलने के लिए इस शो से निकलने के बाद साल 2017 में वह खतरों के खिलाड़ी 8 और बिग बॉस 11 में नजर आई। दोनों ही शो में वह फर्स्ट रनर अप रही।

इसके बाद साल 2018 में हिना खान ने कसौटी जिंदगी की 2 में आईकॉनिक विलन कोमोलिका का किरदार निभाया। तब साल 2019 में उन्होंने अपनी पहली शॉर्ट फिल्म लाइंस साइन कर ली थी और कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू कर लिया। साल 2020 में विक्रम भट्ट की फिल्म हैक्ड से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया। इसी साल वेब सीरीज डैमेज्ड 2 से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कदम रखा।

हिना खान ने फिल्म अनलॉक और विशिष्ट में भी काम किया। साल 2020 में नागिन 5 में उनको आदि नागिन के तौर पर देखा गया। साल 2021 में उनकी फिल्म पत्थरबाज और साल 2022 में जी थिएटर का टेलीप्ले षड्यंत्र भी आया। 2023 में उनको फिर से खतरों के खिलाड़ी 13 में एक चैलेंजर के तौर पर देखा गया। उनकी फिल्म कंट्री ऑफ़ द ब्लाइंड की भी काफी चर्चा हो रही है। साल 2024 में उनकी पंजाबी फिल्म शिंदा शिंदा नो पापा भी आई थी।

इसके अलावा हिना खान कई सारी म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी है जैसे भसूड़ी, रांझणा और हमको तुम मिल गए भी शामिल है। उनके करियर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा म्यूजिक इंडस्ट्री भी रही है।

Hina Khan
Hina Khan

हिना खान की लव लाइफ (Hina Khan Love Life)

अब बात कर लेते हैं हिना खान की लव लाइफ की तो आपको बता दे कि वह काफी लंबे वक्त से एक ही शख्स को डेट कर रही थी और उनके साथ में उन्होंने शादी की। हम बात कर रहे हैं रॉकी जयसवाल की और दोनों की मुलाकात साल 2009 में यह रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल के सेट पर हुई थी। जहां शो में रॉकी जयसवाल प्रोड्यूसर का काम कर रहे थे।

हिना खान और रॉकी जयसवाल ने तकरीबन 11 से 13 साल तक एक दूसरे को डेट किया। रॉकी जयसवाल ने पहली बार नेशनल टीवी पर बिग बॉस 11 के वक्त हिना खान को प्रपोज कर दिया था। लंबे समय की डेटिंग के बाद हिना और रॉकी ने 4 जून 2025 को शादी कर ली थी। हिना खान का किसी और के साथ में कोई भी अफेयर का जिक्र नहीं रहा है।

Hina Khan
Hina Khan

हिना खान से जुड़े विवाद (Hina Khan Controversies)

अब बात कर लेते हैं हिना खान के विवादों की तो आपको बता दें कि वैसे तो हिना खान विवादों से दूर ही रहना पसंद करती हैं लेकिन फिर भी उनके नाम कई सारे विवाद हो चुके हैं।

दरअसल बिग बॉस 11 के वक्त हिना खान का विवादों में नाम आया था। इस दौरान कई सारे बयान उनके वायरल हुए थे और इसी के चलते वह विवादों में आ गई थी। उन पर मोहल्ले की आंटी होने और दूसरों की बुराई करने के आरोप लगाए गए थे।

दरअसल हिना खान ने कह दिया था कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फिल्मों के मेकर्स bulging एक्ट्रेसेस को ज्यादा पसंद करते हैं और उनको वजन बढ़ाने के लिए कहा गया था। इसी के चलते एक्ट्रेस ने फिल्म ठुकरा दी थी और हंसिका मोटवानी के अलावा कृति खरबंदा जैसे सितारों ने हिना खान की आलोचना कर दी थी।

इसके अलावा हिना खान ने इशारों ही इशारों में दिग्गज अभिनेत्री साक्षी तंवर को काना कह दिया था और गौहर खान के सोशल मीडिया फॉलोअर्स पर भी सवाल उठा दिए थे। जिसके लिए उन्हें टीवी इंडस्ट्री से काफी ज्यादा आलोचना का सामना करना पड़ा था।

शिल्पा शिंदे और अर्शी खान की शादी हिना खान का झगड़ा हो चुका है। जो के वक्त शिल्पा शिंदे के साथ में उनके मतभेद और अर्शी खान के बारे में बाहर जाकर कपड़े फाड़ कर काम मांगना जैसी टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर हिना खान को काफी ज्यादा ट्रोल किया गया था।

साल 2019 में जब हिना खान ने पहली बार कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर कदम रखा था तो एक फिल्म मैगज़ीन के एडिटर ने उनका मजाक उड़ा दिया। इस कॉमेंट को टीवी इंडस्ट्री के कलाकारों ने अपमान बताया था। जितेश पिल्लई ने उनकी फोटो शेयर करते हुए लिखा— “कान्स अचानक चांदिवली स्टूडियो बन गया है क्या?” लेकिन हिना खान ने इसको बहुत ही शालीनता के साथ में संभाल लिया। इसके चलते टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री हिना खान के सपोर्ट में आ गई थी।

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि यह रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में हिना खान ने अक्षरा का किरदार 8 साल तक निभाया था। लेकिन जब उन्होंने शो छोड़ा तो काफी ज्यादा विवाद हुआ। खबरों की माने तो करण मेहरा जिन्होंने नैतिक का किरदार निभाया था उनके साथ हिना खान की अनबन हो गई थी। जो छोड़ने के बाद में करण ने कहा था कि हिना खान के साथ काम करना बहुत ही ज्यादा चुनौती पूर्ण था।

Hina Khan
Hina Khan

हिना खान का इंस्टाग्राम (Hina Khan Instagram)

हिना खान के इंस्टाग्राम की बात करें तो आपको बता दें कि उनके इंस्टाग्राम पर 19.8 मिलियन फॉलोअर्स हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव भी नजर आती है और इतना ही नहीं आपको बता दें कि आए दिन अपने फोटोज को भी शेयर करती हुई देखी जाती हैं।

Hina Khan
Hina Khan

हिना खान की फीस (Hina Khan Fees)

अब बात कर लेते हैं कि हिना खान की फीस कितनी है। खबरों की माने तो हिना खान एक टीवी के एपिसोड के लिए 1.5 से 2 लाख तक की फीस ले लेती है। कसौटी ज़िंदगी की 2 सीरियल में कोमोलिका के रोल में भी उन्होंने कथित तौर पर 2.25 लाख की फीस एक एपिसोड के लिए ली थी। बिग बॉस 11 के वक्त भी वह सबसे महंगी कंटेस्टेंट बनी और उन्होंने हर एक सप्ताह के लिए लगभग 7 से 8 लाख की फीस ली थी। फिल्म या वेब सीरीज की बात करें तो हिना खान अपने रोल और प्रोजेक्ट के बजट के हिसाब से ही फीस लेती है जो आमतौर पर 1 से 2 करोड़ के बीच होती है।

Hina Khan
Hina Khan

हिना खान की संपत्ति (Hina Khan Net Worth)

अब बात करते हैं कि हिना खान की कुल संपत्ति कितनी है। 2026 के आंकड़ों की माने तो हिना खान की कुल संपत्ति 52 करोड़ से 80 करोड़ के बीच में मापी गई है। के पास में मुंबई में एक आलीशान घर भी है और कार कनेक्शन में Audi Q7, Audi A4 और Innova Crysta जैसी लग्जरी गाड़ियां भी मौजूद है।

हिना खान सिर्फ एक्टिंग से ही नहीं बल्कि ब्रांड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया, प्रोडक्शन हाउस और इवेंट्स से भी तगड़ी कमाई कर लेती है। ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए एक विज्ञापन के लिए वह 1 करोड़ तक की फीस ले लेती हैं।

Read More: Shraddha Kapoor: पढ़ाई छोड़ एक्टिंग में रखा कदम, फ्लॉप के बावजूद मेहनत से फैन्स का कमाया प्यार

सोशल मीडिया की बात करें तो आपको बता दें कि उनके 1.98 करोड़ से भी ज्यादा फॉलोअर्स है और अगर वह स्पॉन्सर पोस्ट करती है तो उसके लिए भी लाखों की फीस ले लेती है। रॉकी जयसवाल यानी कि उनके पति के साथ में वह एक प्रोडक्शन हाउस भी रन कर रही है जिससे वह अच्छी खासी इनकम कर लेती हैं।

म्यूजिक वीडियो और इवेंट्स मय बे फैशन शोज करते हुए भी वह अच्छी खासी फीस ले लेते हैं। हिना खान कुल मिलाकर महीने के 35 लाख से भी ज्यादा रुपए कमा लेती हैं और उनकी कुल संपत्ति काफी ज्यादा है।

मेरा नाम राजकिरण बिश्नोई है। मैं एक प्रोफेशनल न्यूज़ कंटेंट राइटर हूँ। इससे पहले मैं कई जगह पर फ्रीलान्स राइटिंग कर चुका हूँ। लेकिन अभी के वक्त में मैं Ultimas Noticias पर बतौर राइटर काम कर रहा हूँ।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment