Tejasswi Prakash: तेजस्वी प्रकाश टीवी इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने वैसे तो काफी सारे टीवी शोज में काम किया है। लेकिन वह अपनी चुलबुली बातों की वजह से काफी ज्यादा पसंद की जाती हैं। तेजस्वी प्रकाश तब चर्चा में आई जब बिग बॉस 15 की वो विनर बनी थी और उसके बाद में नागिन सीरियल से उनको काफी अच्छी खासी लोकप्रियता भी हासिल हुई थी। आज हम आपको तेजस्वी प्रकाश की पूरी लाइफ के बारे में बताने वाले हैं कि वह कितना काम आती है और उन्होंने किन-किन शोज में काम किया है।

तेजस्वी प्रकाश की उम्र (Tejasswi Prakash Age)
अगर हम तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash Height In Feet) की उम्र की बात करें तो आपको बता दें कि उनका जन्म 10 जून 1992 में जेद्दा (सऊदी अरब) में हुआ था। लेकिन वह एक मराठी भाषी परिवार से आती हैं। उन्होंने अपनी स्कूल की ज्यादातर पढ़ाई मुंबई से ही की है और अभी के तौर पर वह सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेत्री ही नहीं बल्कि उनके पास में इलेक्ट्रॉनिक और टेलीकम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की डिग्री भी मौजूद है।
तेजस्वी प्रकाश की हाइट (Tejasswi Prakash Height)
अब बात कर लेते हैं कि तेजस्वी प्रकाश की हाइट कितनी है तो आपको बता दें कि वह तकरीबन 5 फीट 4 इंच की है जो 163 सेंटीमीटर होता है। तेजस्वी प्रकाश अपनी फिटनेस के लिए काफी ज्यादा पसंद की जाती हैं और सोशल मीडिया पर अक्सर वह अपनी वर्कआउट की फोटोज और वीडियोज को भी शेयर करती हुई देखी जाती हैं।

तेजस्वी प्रकाश का परिवार (Tejasswi Prakash Family)
अब बात कर लेते हैं कि तेजस्वी प्रकाश के परिवार में कौन-कौन है तो आपको बता दें कि उनके परिवार एक संगीत प्रेमी मराठी परिवार है। उनके पिता का नाम प्रकाश वायंगणकर है और वो संगीतकार और गायक हैं। तेजस्वी के पिता ने दुबई में काफी लंबे समय तक काम किया है और इसी के चलते तेजस्वी का जन्म भी सऊदी अरब में हुआ था।
तेजस्वी प्रकाश की मां का नाम नीता वायंगणकर है और वो एक हाउसवाइफ है। लेकिन तेजस्वी प्रकाश कई बार अपनी मां के साथ में सोशल मीडिया पर वीडियो या फिर तस्वीर शेयर करती हुई नजर आ जाती हैं।
तेजस्वी के भाई का नाम प्रतीक है और वह उनसे छोटा है। वह एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और अभी के वक्त में अमेरिका में काम करता है। शायद ही आपको पता होगा कि तेजस्वी खुद भी पढ़ाई में बहुत अच्छी रही है। एक्टिंग में आने से पहले उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की डिग्री ली। उनका पूरा परिवार शिक्षा या फिर कलाके प्रति काफी ज्यादा समर्पित रहा।
तेजस्वी खुद भी पढ़ाई में काफी अच्छी रही हैं; अभिनय में आने से पहले उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी की थी। उनका पूरा परिवार शिक्षा और कला के प्रति काफी समर्पित रहा है।

तेजस्वी प्रकाश की पढ़ाई (Tejasswi Prakash Education)
अब बात कर लेते हैं कि तेजस्वी प्रकाश ने कितनी पढ़ाई की हुई है। जैसे कि हमने आपके ऊपर भी बताया कि तेजस्वी प्रकाश ने इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट किया हुआ है। उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय के मुंबई इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में डिग्री ली हुई है।
तेजस्वी प्रकाश ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई से ही की है। उन्होंने एक्टिंग के साथ-साथ पढ़ाई भी की। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुद भी यह बात बताई थी कि पढ़ाई को उन्होंने ज्यादा प्रायोरिटी दी और एक्टिंग से पहले अपनी पढ़ाई को रखा।

तेजस्वी प्रकाश का संघर्ष (Tejasswi Prakash Struggle)
अब बात कर लेते हैं कि तेजस्वी प्रकाश ने अपने करियर में कितना संघर्ष किया है और क्या-क्या झेला है। जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया कि उनका जन्म एक संगीतकार परिवार में हुआ था। लेकिन उनके लिए उनकी पढ़ाई पहले थी। लेकिन जब उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था तो वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी कर रही थी। कॉलेज के वक्त ही मुंबई फ्रेश फेस जैसी प्रतियोगिताओं में उन्होंने भाग लिया।
लेकिन शुरुआत में तेजस्वी प्रकाश का संघर्ष यह था की पढ़ाई के साथ-साथ उनका ऑडिशन के बीच में भी तालमेल बिठाना था। जिससे कि वह अपनी डिग्री भी पूरी कर पाए और अपने सपनों को भी पूरी तरीके से जी सके।
तेजस्वी प्रकाश ने साल 2012 में ‘2612’ नाम के सीरियल में काम किया था। यही तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत भी की थी। लेकिन उन्हें असल पहचान साल 2015 में सीरियल स्वरागिनी से रागिनी के किरदार में मिली। इसी शो के चलते वह घर-घर में मशहूर हो गई।
तेजस्वी प्रकाश ने एक वक्त पर सीरियल पहरेदार पिया की में काम किया था। जिसके लिए उनका काफी ज्यादा विवादों का सामना करना पड़ा था। इसी की वजह से शो को भी बंद करना पड़ गया था। इतनी मेहनत के बावजूद भी शो बंद हो गया था तो फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी। इसके बाद उन्होंने सिलसिला बदलते रिश्तों का सीरियल में काम किया।
तेजस्वी प्रकाश को खतरों के खिलाड़ी 10 में भी देखा जा चुका है। यहां पर उन्होंने अपने स्टंट से हर किसी को चौंका दिया था। लेकिन उनकी आंख में चोट लग गई थी इस वजह से उन्होंने बीच में ही शो छोड़ दिया था।
तेजस्वी प्रकाश ने बिग बॉस 15 में भी काफी बेहतरीन परफॉर्म किया। कई बार उनका घर के अंदर अकेला महसूस हुआ। उनके व्यक्तित्व पर सवाल उठे और उन्हें काफी मानसिक दबाव भी झेलना पड़ा। लेकिन तेजस्वी ने फिर भी हार नहीं मानी और इस शो की विनर बनी।
बिग बॉस जीतने (Tejasswi Prakash Bigg Boss 15 Winner) के बाद में उनका एकता कपूर के बड़े शो नागिन 6 में लीड किरदार मिला। जिसको टीवी पर काफी लंबे समय तक चलाया गया था। अभी के समय पर तेजस्वी सिर्फ एक सफल अभिनेत्री ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और एक बिजनेस वूमेन भी बन चुकी है। उन्होंने खुद का मुंबई में सैलोन भी खोला है।

तेजस्वी प्रकाश का करियर (Tejasswi Prakash Career)
अब बात करते हैं कि तेरे से प्रकाश ने करियर में कहां-कहां और किन शोज में काम किया है। (TV Shows With Tejasswi Prakash) सिर्फ 18 या 19 साल की उम्र में साल 2012 में ही तेजस्वी प्रकाश ने अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। सबसे पहला शो लाइफ ओके पर आया था जिसका नाम ‘2612’ था। शो में रश्मि नाम की एक लड़की का उन्होंने किरदार निभाया था। इसके बाद 2013 में इसी के सीक्वल ‘2613 में तेजस्वी को देखा गया।
इसके बाद में तेजस्वी प्रकाश ने साल 2013 में कलर्स टीवी के शो संस्कार में धारा का रोल प्ले किया। लेकिन घर-घर में उनका असली पहचान साल 2015 में सुपरहिट शो स्वरागिनी से मिली। लेकिन इसके बाद तेजस्वी प्रकाश को अपने करियर में काफी उतार-चढ़ाव देखने पड़े।
दरअसल साल 2017 में तेजस्वी प्रकाश ने पहरेदार पिया की सीरियल में काम किया जो काफी विवादों में रहा। बाद में यह शो बंद कर दिया गया था और 2017 में रिश्ता लिखेंगे हम नया के तौर पर इसको दोबारा शुरू किया गया।
इसके बाद साल 2018 में स्टार प्लस के शो कर्ण संगिनी में तेजस्वी प्रकाश को देखा गया था। साल 2019 में तेजस्वी की पहली वेब सीरीज आई थी जिसका नाम सिलसिला बदलते रिश्तों का 2 था। इसी साल उनका शादी हो तो ऐसी में भी देखा गया था।
साल 2020 तेजस्वी प्रकाश के लिए रियलिटी शोज का साल रहा है। यहां पर उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 10 में पार्टिसिपेट लिया लेकिन उनकी आंख में चोट लग गई थी तो उन्हें शो बीच में ही छोड़ना पड़ा। इसके बाद साल 2021 में की कॉमेडी शो में भी उनको देखा गया। साल 2021 में ही बिग बॉस 15 कि वह विनर बन गई थी। इसके तुरंत बाद एकता कपूर ने अपने मशहूर शो नागिन 6 (Tejasswi Prakash Naagin 6) के लिए उनको लीड किरदार के लिए चुन लिया था।
साल 2022 में तेजस्वी प्रकाश को मराठी फिल्म मन कस्तूरी रे में देखा गया और यही से उनका फिल्मी डेब्यू हुआ। साल 2023 में उन्हें रोहित शेट्टी द्वारा बनाई गई मराठी फिल्म स्कूल कॉलेज अन्य लाइफ में देखा गया। तेजस्वी को साल 2025 में सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया में बतौर कंटेस्टेंट देखा गया और अभी वह कॉमेडी शो लाफ्टर शेफ्स (सीजन 3) में नजर आ रही है।

Read More: Hina Khan: 8 साल तक ‘संस्कारी बहू’ का निभाया रोल, कैंसर में भी हिना खान ने नहीं छोड़ा काम!
तेजस्वी प्रकाश की लव लाइफ (Tejasswi Prakash Love Life)
अब बात करते हैं तेजस्वी प्रकाश की लव लाइफ की तो आपको बता दें कि अभी के वक्त में वह टीवी के अभिनेता करण कुंद्रा को ही डेट कर रही है। (Tejasswi Prakash Karan Kundrra) बिग बॉस 15 के टाइम से ही दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसका मतलब साल 2021 से दोनों एक दूसरे के साथ हैं। दोनों की मुलाकात शो में ही हुई थी और 4 सालों से दोनों साथ हैं। सोशल मीडिया पर तेजरन नाम से दोनों की जोड़ी काफी पसंद की जाती है। खबरों की माने तो वह एक दूसरे के परिवार की भी बहुत करीब है और शादी की भी तैयारी कर चुके हैं।
खबरों के अनुसार तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash Relationships) ने कुछ इंटरव्यू में अपने पुराने ब्रेकअप के बारे में भी जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि करण कुंद्रा से मिलने से पहले उनका एक ब्रेकअप हुआ था। उन्होंने इस शिक्षक के नाम का खुलासा तो नहीं किया लेकिन बताया कि उनके माता-पिता ने उनको करण कुंद्रा के साथ रिलेशनशिप में समय लेने और साथ रहने के लिए कहा था जिससे कि वह पिछले अनुभव के बाद में पूरी तरीके से सुनिश्चित हो जाए।

तेजस्वी प्रकाश से जुड़े विवाद (Tejasswi Prakash Controversies)
तेजस्वी प्रकाश को वैसे तो बहुत ही चुलबुली एक्ट्रेस माना जाता है लेकिन कई बार वह विवादों में भी आ चुकी हैं। दरअसल उन्होंने पहरेदार पिया की सीरियल में काम किया था जो काफी विवादों में रहा। शो में दिखाया गया था कि एक 18 साल की लड़की की शादी 9 साल के बच्चे से कर दी जाती है। लेकिन विवाद इसीलिए हुआ क्योंकि लोगों का दावा था की सीरियल के जरिए बाल विवाह को बढ़ावा दिया जा रहा है और इसको अश्लील भी बताया था। शो में 9 साल का बच्चा तेजस्वी के साथ में सुहागरात की बात करता है उस पर भी खूब विवाद हुआ था। इसीलिए शो को बैन करवाने की मांग की गई थी और एक लाख से भी ज्यादा लोगों ने इसके लिए पिटीशन डाली थी। बाद में जब प्रसारण मंत्रालय द्वारा इस पर हस्तक्षेप किया गया तो मेकर्स ने शो बंद करके लीप लिया और रिश्ता लिखेंगे हम नया नाम से शो निकाला।
तेजस्वी प्रकाश का दूसरा विवाद बिग बॉस के घर में हुआ था और शमिता शेट्टी के साथ में हुआ था। फिनाले वीक के वक्त यह विवाद काफी ज्यादा बढ़ गया था। दरअसल एक टास्क के वक्त जब शमिता शेट्टी करण कुंद्रा की पीठ पर बैठ गई थी तो तेजस्वी ने उनको चिढ़ाते हुए आंटी का दिया था। इसलिए काफी लोगों ने इसको एज शेमिंग कहा था और काफी सारे सेलिब्रिटीज ने तेजस्वी की आलोचना की थी। शमिता शेट्टी की मां ने भी इस पर नाराजगी जाहिर की थी।
तुलसी प्रकाश का तीसरा विवाह बिग बॉस 15 में ही हुआ था और उन्हीं के साथी कंटेस्टेंट प्रतीक सहजपाल के साथ हुआ था। दरअसल तेजस्वी ने उन पर गंभीर आरोप लगा दिए थे। दरअसल एक टास्क के वक्त जब करण कुंद्रा और प्रतीक के बीच में लड़ाई हुई थी तो तेजस्वी ने करण कुंद्रा का बचाव किया और प्रतीक से कहा कि टास्क में तेरा हाथ लड़कियों को कहां-कहां लगता है मैं तुझे बताऊं? तेजस्वी की बातों को सुनने के बाद में प्रतीक रोने लग गए थे और सोशल मीडिया पर तेजस्वी को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। लोगों ने दावा किया था कि वह प्रतीक के कैरेक्टर पर गलत उंगली उठा रही थी।
तेजस्वी से जुड़ा हुआ चौथा विवाद है बिग बॉस 15 का ही जब उनको बिग बॉस 15 का विनर घोषित कर दिया गया था। इसके बाद इंटरनेट पर काफी ज्यादा अफरा तफरी मच गई थी। काफी लोगों ने दावा किया था कि प्रत्येक इसके हकदार थे और जिस तरीके से सलमान ने विजेता की घोषणा की, कभी स्टूडियो में खामोशी को भी लोगों ने अन्याय बता दिया था। काफी लोगों ने तो कलर्स टीवी की फेस होने की वजह से तेजस्वी को जीत दिलाने का आरोप लगाया था। तेजस्वी को बिग बॉस के विनर बनने के बाद में तुरंत ही नागिन 6 का ऑफर मिल गया था।
हाल ही में तेजस्वी प्रकाश और सुरभि चंदना के बीच में अनबन की खबर सामने आई थी। तेजस्वी ने अपने एक व्लॉग में कह दिया था कि मेरे कुछ करने से लोगों को रोना आ जाता है तो मैं क्या करूं। इसीलिए काफी लोगों ने यह दावा किया था कि तेजस्वी ने सुरभि चंदना पर तंज कसा है।

तेजस्वी प्रकाश का इंस्टाग्राम (Tejasswi Prakash Instagram)
अब बात कर लेते हैं कि तेजस्वी प्रकाश के इंस्टाग्राम पर कितने फॉलोवर्स हैं। तो आपको बता दें कि उनके इंस्टाग्राम पर 7.9 मिलियन फॉलोअर्स है और वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी नजर आती है। आए दिन वह अपने फैन्स के साथ में अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को भी शेयर करती हुई देखी जाती हैं।

तेजस्वी प्रकाश की फीस (Tejasswi Prakash Fees)
तेजस्वी प्रकाश भारतीय टीवी इंडस्ट्री की एक जानी-मानी अभिनेत्री है। लेकिन साल 2026 की कुछ रिपोर्ट्स की माने तो वह अपनी फीस काफी अच्छी खासी ले लेती हैं। लेकिन उनकी फीस प्रोजेक्ट्स पर भी निर्भर करती है।
अगर टीवी शोज की बात करें तो आपको बता दें कि तेजस्वी प्रकाश ने नागिन 6 की सफलता के बाद में अपनी फीस में बढ़ोतरी कर दी थी। अभी के वक्त में वह एक एपिसोड के लिए 6 लाख तक की फीस ले लेती है। अभी वो कॉमेडी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ (सीजन 3) में नजर आ रही है और करते तौर पर इसके लिए वह हर एपिसोड के लिए दो से तीन लाख की फीस ले रही है। इसके अलावा बिग बॉस 15 के लिए भी उनका हर हफ्ते लगभग 10 लाख रुपए की फीस मिलती थी। म्यूजिक वीडियो और मराठी फिल्मों से भी वह मोटी रकम वसूलती हैं।

तेजस्वी प्रकाश की संपत्ति (Tejasswi Prakash Net Worth)
अब बात कर लेते हैं कि तेजस्वी प्रकाश के पास में कितनी संपत्ति है। कुछ मीडिया आंकड़ों के अनुसार वह तकरीबन 25 से 30 करोड़ की मालकिन है। पिछले कुछ सालों में तेजस्वी की संपत्ति में तेजी से इजाफा हुआ है। इसमें टीवी और डिजिटल में उन्होंने काफी अच्छी खासी सफलता प्राप्त की है।
एक्टिंग के साथ-साथ तेजस्वी प्रकाश ब्रांड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया, इवेंट्स और रियल एस्टेट से भी काफी अच्छी खासी कमाई कर लेती हैं। अभी के वक्त में वह कई सारे बड़े ब्रांड का चेहरा बन चुकी है जहां से वह लाखों की फीस लेती हैं। सोशल मीडिया पर भी एक पोस्ट के लिए वह 10 से 15 लाख की फीस ले लेती है। उन्होंने रियल एस्टेट में भी अच्छा खासा निवेश किया हुआ है। उनके पास मुंबई में एक लग्जरी घर है जिसकी कीमत तकरीबन 7.63 करोड़ की बताई जाती है। साथ ही गोवा में उनका अपना घर है और दुबई में भी उन्होंने करण कुंद्रा के साथ में तकरीबन 2 करोड़ की एक प्रॉपर्टी में निवेश किया हुआ है।