Nia Sharma: पत्रकारिता छोड़ एक्ट्रेस बनी थी निया शर्मा, आज अतरंगी फैशन सेंस से करती हैं फैन्स को दीवाना!

Nia Sharma: निया शर्मा भारतीय अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक मशहूर मॉडल भी हैं। लेकिन उन्होंने ज्यादातर हिंदी टीवी इंडस्ट्री में ही काम करके एक्सपीरियंस लिया है। उनका सबसे ज्यादा लोग भी रहता है एक हजारों में मेरी बहना है सीरियल में मानवी से मिली थी। इसके बाद में सबसे बड़ी पहचान उन्होंने जमाई राजा सीरियल में रोशनी के किरदार से बनाई। नागिन 4 में भी वह लीड किरदार निभा चुकी है। आज हम आपको निया शर्मा के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं कि कैसे उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी और आज वह किस मुकाम तक पहुंच चुकी है।

Nia Sharma
Nia Sharma

निया शर्मा की उम्र (Nia Sharma Age)

सबसे पहले बात कर लेते हैं कि निया शर्मा की उम्र कितनी है तो आपको बता दें कि उनका जन्म 17 सितंबर 1990 में दिल्ली में हुआ था। (Nia Sharma Date Of Birth) इस हिसाब से निया शर्मा की उम्र 36 साल की है। (Nia Sharma Age) वैसे उनका नाम नेहा शर्मा है (Nia Sharma Real Name) लेकिन इंडस्ट्री में खास पहचान बनाने के लिए उन्होंने अपना नाम निया शर्मा रख लिया।

Nia Sharma
Nia Sharma

निया शर्मा की हाइट और वेट (Nia Sharma Height And Weight)

अब बात कर लेते हैं कि निया शर्मा की हाइट और वजन कितना है। तो कुछ खबरों की माने तो उनकी हाइट 5 फीट 4 इंच यानी की 163 सेमी है। (Nia Sharma Height In Feet) उनका वजन भी तकरीबन 53 से 55 किलोग्राम के बीच है। लेकिन निया शर्मा अपनी फिटनेस के लिए काफी पसंद की जाती है और वह एक हेल्थी लाइफस्टाइल जीती हैं।

निया शर्मा का परिवार (Nia Sharma Family)

अब बात करेंगे कि निया शर्मा के परिवार में कौन-कौन है तो आपको बता दें कि उनके परिवार दिल्ली से आता है। उनकी मां का नाम उषा शर्मा है जो एक होम मेकर है। (Nia Sharma Mom) अक्सर वह अपनी मां के साथ तस्वीर और वीडियो शेयर करती रहती हैं। (Nia Sharma Parents)

निया शर्मा का एक बड़ा भाई भी है जिसका नाम विनय शर्मा है। दिल्ली की बहुत बड़ी MNC कंपनी में काम करता है। निया शर्मा के पिता की बात करें तो जब वह बहुत छोटी थी तभी उनका निधन हो गया था। इसके बाद उनकी मां ने दोनों बच्चों को अकेले पाला।

Nia Sharma
Nia Sharma

निया शर्मा की पढ़ाई (Nia Sharma Education)

अब बात कर लेते हैं कि निया शर्मा ने कितनी पढ़ाई की हुई है और उनकी पूरी एजुकेशन क्वालिफिकेशन क्या है। बताते चलें कि उन्होंने अपनी स्कूल की पढ़ाई दिल्ली के सेंट जेवियर्स स्कूल से की है। (Nia Sharma Education) उसके बाद रोहिणी के जगन इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट स्टडीज से उन्होंने ग्रेजुएशन किया। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की हुई है।

सबसे दिलचस्प बात यह है कि निया शर्मा एक्टिंग में आने से पहले पत्रकार बनना चाहती थी। इसीलिए उन्होंने पहले अपनी डिग्री पूरी की और उसके बाद में दिल्ली के मौजूदा चैनल में न्यूज़ एंकर के तौर पर भी काम किया। इसके बाद में उन्होंने एक्टिंग में कदम रखा था।

Nia Sharma
Nia Sharma

निया शर्मा का संघर्ष (Nia Sharma Struggle)

अब बात करेंगे कि निया शर्मा ने अपने करियर में किन संघर्षों का सामना किया है। आपको बता दें कि दिल्ली से एक साधारण लड़की आकर टीवी इंडस्ट्री के सुपरस्टार बन जाती है यह कहानी इतनी भी आसान नहीं थी। अभिनेत्री ने कड़ी मेहनत और बार-बार रिजेक्शन के बाद में इस सफलता को हासिल किया है।

निया शर्मा ने बचपन में ही काफी स्ट्रगल देख लिया था और बहुत कम उम्र में अपने पिता के जाने के बाद से उन्होंने अपनी मां को अकेले ही उनकी और उनके भाई की परवरिश करते देखा। इसके बाद में उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की और एक न्यूज़ एंकर बनने की चाहत रखी। वह शुरू से कभी भी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थी। लेकिन उनकी किस्मत ने उनको इस मुकाम पर लाकर खड़ा कर दिया।

जब निया शर्मा की उम्र सिर्फ 20 साल की थी तो वह अपनी किस्मत को आजमाने के लिए मुंबई आ गई थी। साल 2010 में उनका काली सीरियल में एक छोटा सा किरदार निभाने को मिला। लेकिन इस किरदार से उनको कुछ खास पहचान नहीं मिली और इसके बाद में उनका बहनें सीरियल में भी देखा गया।

लेकिन निया शर्मा की जिंदगी में टर्निंग पॉइंट दबाए जब साल 2011 में उनको मानवी का किरदार ऑफर हुआ था। इसमें एक कैंसर पीड़ित लड़की का उन्होंने किरदार निभाया और इसके लिए उन्होंने अपना सिर मुंडवा लिया। उन्होंने इतना बड़ा रिस्क लेकर इस सीरियल में काम किया और इसी के बाद वह रातों-रात छा गई थी।

उसके बाद में साल 2014 में निया शर्मा को जमाई राजा सीरियल में रोशनी का किरदार निभाने का मौका मिला जहां पर उनको काफी लोकप्रियता हासिल हुई। लेकिन अभिनेत्री खुद को सिर्फ एक अच्छी बहू के तौर पर इंडस्ट्री में स्थापित नहीं करना चाहती थी। उन्होंने अपनी बोल्ड फैशन स्टेटमेंट से टीवी की सारी परंपराएं तोड़ दी। हालांकि इसके लिए उन्हें काफी आलोचना का भी सामना करना पड़ा लेकिन फिर भी उन्होंने अपने फैसले को नहीं छोड़ा।

इसके बाद में साल 2016 में एशिया की सबसे सेक्सी महिला के तौर पर निया शर्मा को चुना गया। कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट जैसी बड़ी हसीनाओं को पीछे छोड़कर वह एशिया की तीसरी ऐसी महिला बनी।

साथ ही निया शर्मा ने खतरों के खिलाड़ी में भी हिस्सा लिया और उसकी भी विनर बन गई। अशोक के जरिए उन्होंने यह साबित कर दिया था कि सिर्फ वह ग्लैमरस ही नहीं है बल्कि शारीरिक और मानसिक तौर पर भी बहुत मजबूत है।

इसके बाद टीवी इंडस्ट्री तक ही निया शर्मा सीमित नहीं रही उन्होंने डिजिटल की तरफ भी रुख किया। जहां उन्होंने ट्विस्टेड’ जैसी वेब सीरीज में काम किया। साथ ही खुद को एक वर्सेटाइल एक्ट्रेस के तौर पर भी स्थापित कर लिया। वह कई बार कहती हुई नजर आती है कि उन्होंने काम की कमी और खाली बैठने जैसा वक्त देखा है लेकिन उन्होंने कभी भी इसको देखकर हार नहीं मानी। एक आउटसाइडर होने की वजह से उन्होंने कभी भी खुद को कम नहीं समझा और आगे बढ़ती चली गई।

Nia Sharma
Nia Sharma

निया शर्मा का करियर (Nia Sharma Career)

अब बात करेंगे निया शर्मा के करियर की तो आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में की थी। सबसे पहले उन्होंने मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है और पत्रकारिता करने के बजाय एक्टिंग में आने का ठान लिया। जिसकी वजह से वह मुंबई आ गई थी।

सबसे पहले निया शर्मा ने साल 2010 में सीरियल काली- एक अग्नि परीक्षा से अपने करियर की शुरुआत की। इसके तुरंत बाद साल 2011 में वह मल्टी स्टार शो बहनें में नजर आई। लेकिन 2 साल 2011 में ही जब उनको एक हजारों में मेरी बहना है सीरियल में मौका मिला तो यहीं से वह रातों-रात छा गई थी। इसके बाद साल 2014 में निया शर्मा को जमाई राजा सीरियल में रोशनी का किरदार निभा कर घर-घर में एक खास पहचान मिली।

इतनी इमेज बनाने के बाद में निया शर्मा ने साल 2017 में विक्रम भट्ट की वेब सीरीज ‘ट्विस्टेड’ (सीजन 1 और 2) से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया। यहां पर उनके बोल्ड अवतार काफी ज्यादा पसंद किया गया। इसके बाद साल 2017 में उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 8 में पार्टिसिपेट किया। (Khatron Ke Khiladi Nia Sharma) उसके बाद साल 2018 में कलर्स टीवी पर इश्क में मरजावां सीरियल में उनको देखा गया। साल 2019 में नागिन 4 में वह नजर आई। साल 2020 उनके लिए काफी खास रहा है क्योंकि उन्होंने खतरों के खिलाड़ी: मेड इन इंडिया का खिताब अपने नाम किया। (Tv Shows With Nia Sharma)

इसके बाद निया शर्मा ने साल 2021 में जमाई 2.0 में काम किया। साल 2022 में डांस रियलिटी शो झलक दिखलाजा में भी उन्होंने पार्टिसिपेट किया था। साल 2024 में शो सुहागन चुड़ैल में भी उनकी काफी अच्छी भूमिका रही थी। इसके तुरंत बाद कुकिंग रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स में भी उन्होंने हिस्सा लिया। साल 2026 की शुरुआत में वो MTV स्प्लिट्सविला 16′ में ‘मिसचीफ मेकर’ के तौर पर नज़र आईं। लेकिन अभी तक उनको बॉलीवुड की कोई बड़ी फिल्म में लीड किरदार नहीं मिला है। (Nia Sharma Movie)

Nia Sharma
Nia Sharma

निया शर्मा की लव लाइफ (Nia Sharma Love Life)

निया शर्मा की अगर हम लव लाइफ की बात करें तो आपको बता दें कि वह हमेशा से ही अपने रिश्तों को निजी रखना पसंद करती हैं। वैसे तो उनका नाम कई सारे अभिनेताओं के साथ में जोड़ा गया है लेकिन उन्होंने आधिकारिक तौर पर बहुत कम रिश्तो को स्वीकार किया है। आज हम आपको उनकी डेटिंग लाइफ के बारे में बताने वाले हैं। (Nia Sharma Boyfriend)

इंटरव्यू के दौरान निया शर्मा ने इस बात को कबूल किया था कि स्कूल के दिनों में उनका एक बॉयफ्रेंड हुआ करता था। उन्होंने इसको बहुत ही मासूम रिश्ता बता दिया था जो काफी लंबे समय तक नहीं चल पाया।

इसके बाद में सीरियल एक हजारों में मेरी बहना है कि वक्त निया शर्मा का नाम कुशाल टंडन के साथ में जोड़ा गया था। बताया जाता है कि शो के दौरान दोनों की नजदीकियां काफी बढ़ गई थी। लेकिन हमेशा दोनों ने एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताया और कभी भी इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया।

जब निया शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत की थी तो उन्होंने काली सीरियल में काम किया था जिसमें उनके साथ वरुण जैन ने भी काम किया था। निया शर्मा का नाम वरुण जैन के साथ में भी जोड़ा गया था लेकिन दोनों का रिश्ता सिर्फ एक अफवाह थी। दोनों सिर्फ एक अच्छे दोस्त हैं।

पिछले कुछ सालों से निया शर्मा का नाम एक्टर राहुल सुधीर के साथ में भी काफी ज्यादा जोड़ा गया है। कई बार तो दोनों को साथ में वेकेशन और पार्टी में भी जाते हुए देखा गया है। एक बार तो आस्क मी एनीथिंग सेशन में जब किसी शख्स ने उनके बॉयफ्रेंड के बारे में सवाल किया तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह हमेशा झूठ बोलता है कि मैं बहुत सुंदर लग रही हूं जिससे कि बहस से वह बच सके। लेकिन साल 2024 के दौरान उन्होंने यह साफ कर दिया था कि वह अभी सिंगल है और किसी को भी डेट नहीं कर रही है।

खतरों के खिलाड़ी में जब निया शर्मा ने पार्टिसिपेट किया था तो ऋत्विक धनजानी के साथ में उनकी दोस्ती और डेटिंग की खबरें काफी ज्यादा सुर्खियों में आई थी। लेकिन दोनों ने सिर्फ इसको दोस्ती बताया और खुद को दोनों बेस्ट फ्रेंड कहते हैं।

Nia Sharma
Nia Sharma

निया शर्मा से जुड़े विवाद (Nia Sharma Controversies)

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि ज्यादातर जो भी अभिनेता या अभिनेत्री होते हैं उनसे जुड़े हुए कोई ना कोई विवाद होते हैं चाहे वह छोटे हो या बड़े। निया शर्मा के नाम भी कुछ ऐसे विवाद हैं जो काफी ज्यादा हाईलाइट हुए जिनके बारे में हम नीचे आपको बता रहे हैं।

निया के 30वें जन्मदिन के मौके पर दोस्तों ने उनको एक एडल्ट थीम वाला केक गिफ्ट कर दिया था। लेकिन जब इस केक को काटते हुए अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो शेयर किया तो उनकी काफी आलोचना हुई। काफी लोगों ने तो उनको बेशर्म और अश्लील भी कहा था। लेकिन बाद में अभिनेत्री ने बताया था कि यह उनके दोस्तों के साथ में एक निजी मजाक था और उन्हें दूसरों की सोच से बिल्कुल भी फर्क नहीं पड़ता है।

टीवी अभिनेता पर्ल वी पुरी से जुड़ा हुआ एक विवादित मामला भी है जिसमें निया शर्मा और देवोलीना के बीच में सोशल मीडिया पर खूब बहस हुई थी। निया शर्मा ने देवोलीना के डांस स्किल पर कमेंट कर दिया था। जिस पर जवाब देते हुए देवोलीना ने निया शर्मा के फैशन सेंस पर टिप्पणी कर दी थी। यह मामला काफी बढ़ गया था और बाद में दोनों ही एक्ट्रेसेस ने एक दूसरे से पब्लिक में माफी मांगी थी।

तीसरा विवाद है कि नेहा शर्मा ने एक पार्टी में अपनी सहेली और अभिनेत्री रेहना पंडित के साथ में लिप लॉक करते हुए तस्वीर शेयर कर दी थी। जो काफी वायरल हुई थी और दोनों को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। इससे पहले उनकी वेब सीरीज ‘ट्विस्टेड’ में भी वह एक महिला कलाकार के साथ में किसिंग सीन पर काफी चर्चा में रही थी।

चौथे विवाद में सीरियल जमाई राजा की शूटिंग के वक्त निया शर्मा और उन्हीं के को एक्टर रवि दुबे के बीच में भी काफी ज्यादा लंबा विवाद सुनने में आया था। बताया जाता है कि दोनों सेट पर एक दूसरे से बात भी नहीं करते थे। लेकिन फिर दोनों के बीच की कड़वाहट धीरे-धीरे खत्म हो गई और आज वह काफी अच्छे दोस्त हैं। बाद में वेब सीरीज जमाई 2.0 में भी उनके बोल्ड सीन और बेस्ट किसर वाले बयान ने काफी सुर्खियां बटोरी थी।

इसके अलावा निया शर्मा कई बार अपने बोर्ड आउटफिट और अजब गजब मेकअप की वजह से काफी ज्यादा आलोचना का सामना करती रहती हैं। कई बार तो वह अपने कपड़ों के कारण तो कभी लिपस्टिक के अलग-अलग रंगों के कारण ट्रोल हो जाती हैं।

Nia Sharma
Nia Sharma

निया शर्मा का इंस्टाग्राम (Nia Sharma Instagram)

निया शर्मा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर भी उनके 7.7 मिलियन फॉलोअर्स है। (Nia Sharma Instagram) जहां पर वह अपनी बोल्ड तस्वीरों को और अपने से जुड़ी हुई हर एक डिटेल को फैंस के साथ में शेयर करती हुई नजर आती हैं। अक्सर वह अपने बोल्ड अंदाज से फैंस के बीच में खलबली मचा देती हैं।

Nia Sharma
Nia Sharma

निया शर्मा की फीस (Nia Sharma Fees)

अब बात कर लेते हैं कि निया शर्मा की फीस कितनी है। तो आपको बताते चलें कि आज के वक्त में भारतीय टीवी इंडस्ट्री की वह सबसे अधिक कमाई करने वाली एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। टीवी सीरियल में मुख्य किरदार निभाने के लिए वह हर एक एपिसोड के लिए 80 हजार से 1,25,000 लाख तक की फीस ले लेती है। नागिन 4 और सुहागन चुड़ैल के लिए भी उन्होंने इसी दायरे में फीस ली थी। लाफ्टर शेफ्स’ और ‘झलक दिखला जा’ जैसे शोज के लिए उन्होंने प्रति एपिसोड ₹1 लाख से ₹1.5 लाख तक चार्ज किया था। ओटीटी प्लेटफॉर्म की वेब सीरीज के लिए भी वह कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर 25 से 50 लाख की फीस ले लेती है।

Nia Sharma
Nia Sharma

निया शर्मा की संपत्ति (Nia Sharma Net Worth)

अब बात करेंगे कि निया शर्मा के पास में कुल संपत्ति कितनी है तो 2026 के कुछ आंकड़ों की माने तो उनकी संपत्ति तकरीबन 70 से 80 करोड़ के बीच है। वह महीने का तकरीबन 30 से 40 लाख के बीच में कमा लेती हैं। (Nia Sharma Net Worth)

इसके अलावा निया शर्मा के पास में मुंबई में अपना एक आलीशान घर भी है और कार कलेक्शन में Volvo XC90 (कीमत लगभग ₹1 करोड़), Audi Q7 और Audi A4 जैसी लग्जरी गाड़ियाँ भी मौजूद है।

Read More: Rubina Dilaik: IAS बनना चाहती थी टीवी की ‘संस्कारी बहू’, आज बेबाकी से हर किसी की कर देती हैं बोलती बंद

लेकिन आपको बता दें कि निया शर्मा सिर्फ एक्टिंग से ही नहीं बल्कि अलग-अलग माध्यम से भी अच्छी खासी मोटी कमाई कर लेती हैं। वह ब्रांड एंडोर्समेंट से भी खूब पैसा कमा लेती है और कुछ खबरों की माने तो वह एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 50 से 60 लाख की फीस ले लेती है।

इसके अलावा इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया के जरिए भी निया शर्मा खूब कमाई करती है क्योंकि उनके फॉलोअर्स काफी ज्यादा है। वह अपनी एक पेड पार्टनरशिप पोस्ट के लिए 2 से 5 लाख की फीस ले लेती हैं। कई बार वह म्यूजिक वीडियो में भी काम करने के लिए अच्छी फीस ले लेती है। इवेंट्स या फिर किसी भी कार्यक्रम में जाने के लिए भी वह फीस लेती है।

मेरा नाम राजकिरण बिश्नोई है। मैं एक प्रोफेशनल न्यूज़ कंटेंट राइटर हूँ। इससे पहले मैं कई जगह पर फ्रीलान्स राइटिंग कर चुका हूँ। लेकिन अभी के वक्त में मैं Ultimas Noticias पर बतौर राइटर काम कर रहा हूँ।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment