Kamada Ekadashi 2026: हिंदू पंचांग की माने तो चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर कामदा एकादशी का व्रत होगा। जो 29 मार्च 2026 को पड़ेगी। इस दिन पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष तौर पर पूजा होती है। साथ ही जीवन में खुशियों के आगमन के लिए व्रत भी होता है।
धार्मिक मान्यताओं की माने तो कामदा एकादशी के मौके पर व्रत करने से व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति प्राप्त हो जाती है। इस मौके पर तुलसी से जुड़े हुए उपाय किए जाएं तो किस्मत चमकने लगती है और माता लक्ष्मी भी प्रसन्न हो जाती है। तो चलिए आज हम आपको तुलसी के कुछ उपाय बताने वाले हैं।
कब है कामदा एकादशी?
वैदिक पंचांग की माने तो चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 28 मार्च को सुबह 8:45 पर शुरू हो जाएगी और इसका समापन 29 मार्च को सुबह 7:46 पर होगा। इसीलिए 29 मार्च को ही कामना एकादशी का व्रत होगा।
आर्थिक तंगी के लिए उपाय
अगर आप आर्थिक तंगी के लिए उपाय करना चाहते हैं तो कामदा एकादशी के मौके पर तुलसी की पूजा करें। देसी घी का दीपक जलाकर पौधे की 5 या 7 बार परिक्रमा लगानी है। मान्यताओं के अनुसार इस उपाय को करने पर आर्थिक तंगी की समस्या दूर हो जाती है और धन धान्य की कोई कमी नहीं होती।
वैवाहिक जीवन में आती है खुशहाली
अगर आपके वैवाहिक जीवन में तनाव बना रहता है तो वह कामना एकादशी के मौके पर तुलसी नामाष्टक का पाठ करना चाहिए। इस उपाय को करने पर पति-पत्नी के रिश्ते में खुशहाली आ जाती है और वैवाहिक जीवन भी हमेशा खुशहाल बना रहता है।
सभी इच्छाएं होगी पूरी
भगवान विष्णु की अगर आप कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो कामदा एकादशी के मौके पर पूजा के दौरान तुलसी की माला से भगवान विष्णु के मंत्रो का जाप करना चाहिए। भगवान से जीवन में सुख शांति की कामना करनी चाहिए। मान्यता है कि इस उपाय को करने पर भगवान विष्णु प्रसन्न होकर सारी इच्छाएं पूरी करते हैं।
Read More: Kamada Ekadashi 2026: कामदा एकादशी पर तुलसी चालीसा का करें पाठ, हर समस्या का होगा निदान!
कर्ज से छुटकारा प्राप्त करने के उपाय
कर्ज से मुक्ति प्राप्त करना चाहते हैं तो एकादशी की सुबह स्नान करने के बाद तुलसी की पूजा करनी चाहिए। तुलसी की जड़ से मिट्टी लेकर अपने माथे पर तिलक लगाना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार इस उपाय को सच्चे मन से अगर किया जाए तो कर्ज की समस्या से राहत मिल जाती है। माता लक्ष्मी की भी कृपा हमेशा बनी रहती है।