Vastu Tips: अगर कोई कमरा खाली है और कोई खूबसूरत सी तस्वीर उसमें लगा दी जाए तो उसकी रौनक बढ़ जाती है। लेकिन क्या आपने कभी इस बारे में सोचा है कि यह तस्वीर सिर्फ सजावट का ही हिस्सा नहीं होती बल्कि हमारी जिंदगी और किस्मत पर भी बहुत गहरा प्रभाव डालती है।
वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी तस्वीरों के बारे में बताया गया है जिनको अगर गलत दिशा में टांग दिया जाए तो घर की शांति भंग हो जाती है। साथ ही सुख समृद्धि और आपसी रिश्तों पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। इसीलिए दीवार पर कोई तस्वीर लगाते वक्त सिर्फ उसकी सुंदरता का ही नहीं बल्कि उसकी दिशा का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
पूर्वजों की तस्वीरें
बहुत सारे लोग अपने बुजुर्ग और पूर्वजों की तस्वीर को दीवारों पर टांग देते हैं। यह एक अच्छी बात होती है लेकिन इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कभी भी उनकी तस्वीर को मंदिर में नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार पूर्वजों की फोटो को हमेशा दक्षिण दिशा में ही टांगना चाहिए।
भगवान की तस्वीरें
घर में पॉजिटिविटी लेकर आने के लिए देवी देवताओं की तस्वीरों को टांगना भी अच्छा माना गया। लेकिन इसके लिए सही दिशा उत्तर पूर्व यानी कि ईशान कोण उनकी मानी गई है। अगर आप इस दिशा में किसी भी भगवान की फोटो लगाएंगे तो बरकत और शांति हमेशा बनी रहेगी।
बहता हुआ पानी या झरने की फोटो
कई बार लोग ड्राइंग रूम में झरने या फिर समुद्र की खूबसूरत पेंटिंग को लगा देते हैं। पानी से जुड़ी हुई तस्वीरों को हमेशा उत्तर या फिर पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए। अगर आपने इस तरीके की तस्वीरों को दक्षिण दिशा में लगा दिया तो फालतू के खर्चे होने लग जाएंगे।
पारिवारिक तस्वीरें
परिवार के सदस्यों के बीच में प्यार और एकता बनाकर रखने के लिए काफी सारे लोग फैमिली फोटो भी लगाते हैं। लेकिन इसके लिए सही दिशा दक्षिण पश्चिम की मानी गई है। इसको भूल कर भी उत्तर या फिर पूर्व में नहीं लगाना चाहिए। वरना बेवजह के घर में मनमुटाव होते हैं।
Read More: शादीशुदा होते हुए भी खुद अपने ही हाथों से इन हसीनाओं ने उजाड़ ली अपनी गृहस्थी, देखें पूरी लिस्ट
भूलकर भी न लगाएं ऐसी तस्वीरें
घर में कई बार खूंखार जानवर, रोते हुए बच्चे या फिर डूबती हुई नाव के अलावा महाभारत युद्ध की तस्वीरों को लोग घर में लगा लेते हैं। लेकिन इस तरीके की तस्वीर घर पर नेगेटिव प्रभाव डाल सकती है। इसीलिए ऐसी तस्वीरों को लगाने से बचें।