Gangaur 2026: गणगौर पर अपनी राशि अनुसार करें शिव-पार्वती की पूजा, हर मनोकामना होगी पूरी

Gangaur 2026: हिंदू पंचांग की माने तो इस साल गणगौर का त्योहार 21 मार्च 2026 को मनाया जाने वाला है। गणगौर का त्योहार चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। 21 मार्च को सुबह लगभग 2:30 पर इसकी तिथि हो जाएगी और उसी दिन रात 11:56 तक यह तिथि रहेगी। इसीलिए 21 मार्च को ही गणगौर मनाई जाएगी।

शिव पुराण से लेकर वैदिक ज्योतिष शास्त्र में भी इस बात बताया गया है कि अगर हम अपनी राशि के अनुसार और उसके स्वामी ग्रह के अनुसार शिव पार्वती के मंत्र का जाप करते हैं तो हमारी प्रार्थनाएं भगवान जल्दी सुनते हैं।

राशि के अनुसार करें मंत्र जप

गणगौर की पूजा के दिन पर अपनी राशि के अनुसार ही मंत्र का अगर जाप किया जाए तो बहुत ही ज्यादा फलदाई साबित होता है तो चलिए जानते हैं कि राशियों के अनुसार कौन से कौन से विशेष मंत्र हैं।

मेष राशि – ॐ ब्रह्म स्वरूपिण्यै नमः

वृषभ राशि – ॐ रामायै नमः

मिथुन राशि – ॐ नारायण्यै नमः

कर्क राशि – ॐ यौवनायै नमः

सिंह राशि – ॐ नित्यायै नमः

कन्या राशि – ॐ मधु प्रियायै नमः

तुला राशि – ॐ करुणायै नमः

वृश्चिक राशि – ॐ कामाक्ष्यै नमः

धनु राशि – ॐ वरदायै नमः

मकर राशि – ॐ अम्बायै नमः

कुंभ राशि – ॐ मुक्तायै नमः

मीन राशि – ॐ वर मंत्रायै नमः

पूजा और मंत्र जप के क्या हैं नियम?

  1. नहा धोकर साफ-सुथरे कपड़े पहनकर शांत मन से पूजा में बैठना है।
  2. शिव पार्वती जी की मूर्ति के सामने बैठकर उनका ध्यान करना है।
  3. जप करने के लिए सुबह या फिर शाम का सबसे बेहतरीन वक्त होता है।
  4. मन में सकारात्मक विचार रखें और किसी के लिए बुरा नहीं सोचना है।

मेरा नाम राजकिरण बिश्नोई है। मैं एक प्रोफेशनल न्यूज़ कंटेंट राइटर हूँ। इससे पहले मैं कई जगह पर फ्रीलान्स राइटिंग कर चुका हूँ। लेकिन अभी के वक्त में मैं Ultimas Noticias पर बतौर राइटर काम कर रहा हूँ।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment