Kangana Ranaut: कंगना रनौत को बॉलीवुड की क्वीन कहा जाता है और आपको बता दें कि वह हिमाचल प्रदेश के एक छोटे से गांव से निकलकर मुंबई तक आई और इस मुकाम को हासिल किया। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि जिस फिल्म के लिए उनका पहला नेशनल अवार्ड मिला था इस फिल्म की शूटिंग के वक्त वह डिप्रेशन में चली गई थी।
वैसे तो कंगना रनौत ने अपने करियर में बहुत अच्छे-अच्छे किरदार निभाए हैं। लेकिन एक फिल्म में उनकी एक्टिंग को देखकर लोग काफी ज्यादा हैरान हो गए थे। इसी फिल्म से उनको नेशनल अवार्ड भी मिला था और फिल्म में प्रियंका चोपड़ा भी दिखाई दी थी।
साल 2008 में रिलीज हुई प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म का नाम फैशन है और इसमें कंगना रनौत ने बहुत ही अहम किरदार निभाया था। पहले तो वह इस फिल्म में काम नहीं करना चाहती थी, क्योंकि इसमें उनका छोटा सा किरदार था। लेकिन तब उनके हालात कुछ ऐसे थे कि उनको यह फिल्म करनी पड़ गई। गैंगस्टर फिल्म से पॉपुलर होने के बाद भी उन्हें लगातार लीड किरदार प्राप्त नहीं हो रहे थे और इसी वजह से उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए हां कह दी थी।
सोनाली के किरदार में कंगना को आई थी दिक्कत
इस फिल्म में कंगना ने सोनाली का किरदार अदा किया था और यह एक ऐसी लड़की की कहानी है जो नशे और असफलता के बीच में झूल रही थी। इस किरदार को निभाना उनके लिए इतना आसान नहीं रहा था। खुद अभिनेत्री इस बात का खुलासा कर चुकी है कि इस रोल में काम करना उनके लिए बहुत ही ज्यादा डरावना था क्योंकि वह खुद भी तब इस इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए बहुत स्ट्रगल कर रही थी। फिल्म के रैंप वॉक सेन के लिए जिसमें उनको गिरना था कंगना ने घंटों तक इसके लिए मेहनत की थी। इस रोल को असली दिखाने के लिए वह ड्रग्स एडिक्ट लोगों से भी मिलने जाती थी। साथ ही उनके नेचर को भी समझने की कोशिश करती थी।
Read More: Gangaur 2026: गणगौर पर अपनी राशि अनुसार करें शिव-पार्वती की पूजा, हर मनोकामना होगी पूरी
फिल्म के बाद डिप्रेशन में चली गई थी कंगना
डायरेक्टर मधु भंडारकर ने भी इस बात का खुलासा किया था कि कंगना रनौत ने इस किरदार को बहुत ही अच्छे से निभाया था। साथी वह शूटिंग के वक्त बहुत ही चुप और उदास रहने लग गई थी। जिसकी वजह से उनकी मेंटल हेल्थ पर असर पड़ा और वह डिप्रेशन में चली गई थी। लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद में कंगना को ऐसा लगा कि इसमें दिखाए गए फैशन और ग्लैमर के जरिए कुछ ऐसी चीजों को भी बढ़ावा दिया गया है जिनसे वह पूरी तरीके से सहमत नहीं थी। जिसकी वजह से उनके दिमाग पर काफी गहरा असर पड़ा था।
लेकिन इसके बावजूद भी कंगना रनौत को इसी फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड दिया गया था। यही अवार्ड उनके करियर का टर्निंग पॉइंट बना और इस अवार्ड के बाद में इंडस्ट्री में उनकी एक नई पहचान बनी। बड़े-बड़े लोगों के उनको फोन आने लगे और उनको फिर बड़ी-बड़ी फिल्में भी हासिल होने लगी।