Navratri 2026: नवरात्र के 5वें दिन शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीज़ें, शिव-शक्ति की बरसेगी कृपा!

Navratri 2026: नवरात्रि के पांचवें दिन यानी की 23 मार्च को सोमवार पड़ रहा है और इस दिन बहुत ही शुभ संयोग भी बनता हुआ नजर आ रहा है। चैत्र महीने में नवरात्रि बहुत ही भक्ति भाव के साथ में मनाए जाते हैं। नवरात्रि का पांचवा दिन देवी स्कंदमाता को समर्पित किया गया है। लेकिन इस दिन सोमवार पड़ रहा है जो बहुत ही अद्भुत संयोग माना जाता है। इसीलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कि इस खास मौके पर शिवलिंग पर कौन सी विशेष सामग्री अर्पित करनी चाहिए जिससे कि आपको लाभ प्राप्त हो। साथ ही लंबे समय से किसी भी बड़ी परेशानी से अगर जूझ रहे हैं तो वह भी खत्म हो जाएगी।

शक्ति और शिव का होता है मिलन

नवरात्रि में माता दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है और यह शक्ति का प्रतीक माना जाता है। लेकिन सोमवार भगवान शिव का बहुत ही प्रिय दिन माना गया है। इसीलिए इस दिन शिव शक्ति की एक साथ में पूजा की जाती है और ऐसा करने पर अखंड सौभाग्य के साथ-साथ आरोग्य की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि इस दिन किया हुआ छोटा सा उपाय कई गुना तक फल देता है क्योंकि शिव के बिना शक्ति पूरी तरीके से अधूरी मानी जाती है। चलिए जानते हैं की शिवलिंग पर इस दिन क्या अर्पित करें।

कच्चा दूध और काले तिल करें अर्पित

अगर आपका चंद्रमा कमजोर है या फिर मन बहुत ही अशांत बना रहता है तो चांदी के लोटे में कच्चा दूध और थोड़े से काले तिल मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने पर मानसिक तनाव में कमी आती है और चंद्रमा दोष से भी राहत प्राप्त होती है।

शहद और गंगाजल का करें उपाय

आर्थिक तंगी से अगर आप परेशान हो चुके हैं तो शिवलिंग पर शहद अर्पित करना चाहिए और फिर गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए। इस उपाय को करने पर धन के नए मार्ग खुल जाते हैं और साथ ही घर में स्थाई लक्ष्मी का भी वास होता है।

Read More: जिस फिल्म के लिए मिला नेशनल अवार्ड, उसी की वजह से डिप्रेशन में चली गई थी Kangana Ranaut

बिल्व पत्र और अक्षत

5 या फिर 11 अखंडित बिल्व पत्र पर चंदन से राम नाम लिखकर शिवलिंग पर अर्पित करने चाहिए। इसके साथ में बिना टूटे हुए चावल भी अर्पित करने चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने पर महादेव आपकी हर एक इच्छा को पूरा कर देते हैं और शिव शक्ति की भी कृपा आप पर बनी रहती है।

मेरा नाम राजकिरण बिश्नोई है। मैं एक प्रोफेशनल न्यूज़ कंटेंट राइटर हूँ। इससे पहले मैं कई जगह पर फ्रीलान्स राइटिंग कर चुका हूँ। लेकिन अभी के वक्त में मैं Ultimas Noticias पर बतौर राइटर काम कर रहा हूँ।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment