‘अनुपमा’ से लेकर ‘ये रिश्ता…’ तक, इन टीवी शोज की कहानी को रबड़ की तरह खींच रहे हैं मेकर्स, दर्शक हो चुके हैं बोर

TV Shows Boring Storyline: टीवी इंडस्ट्री अपनी चटपटी कहानियां के लिए काफी ज्यादा पसंद की जाती है। कभी तो सीरियल्स में सास बहू तो कभी सौतन-सौतन देखा जाता है। कभी ननद भाभी की लड़ाइयां भी देखी जाती है। लेकिन आज हम आपको टीवी के कुछ ऐसे सीरियल्स के बारे में बताएंगे जिनकी कहानी को मेकर्स लगातार खींचे जा रहे हैं और अब दर्शकों को उनकी कहानियाँ बहुत ज्यादा बोर करने लगी है।

अनुपमा

रूपाली गांगुली का फेमस सीरियल अनुपमा इस समय काफी ज्यादा चर्चा में है। अब शो की कहानी दर्शकों को बहुत ज्यादा बोर कर रही है। मेकर्स बार-बार शो की कहानी को उसी मोड़ पर लाकर खड़ा कर देते हैं।

ये रिश्ता क्या कहलाता है

ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल कई सालों से इंडस्ट्री में चल रहा है और यह इंडस्ट्री का सबसे पुराना सीरियल माना जाता है। शो की कहानी इतनी ज्यादा खींची जा रही है कि दर्शक भी अब बहुत ज्यादा परेशान हो चुके हैं। मेकर्स भी जनरेशन पर जेनरेशन लेकर आते रहते हैं।

झनक

झनक सीरियल कई सालों से चल रहा है और एक ही कहानी को बार-बार दोहराता हुआ नजर आ रहा है। लेकिन दर्शकों को अब शो की कहानी इतनी ज्यादा पसंद नहीं आ रही है और बहुत ज्यादा बोरिंग भी लग रहा है।

मंगल लक्ष्मी

सीरियल मंगल लक्ष्मी में भी काफी ज्यादा बोरिंग कहानी दिखाई जा रही है। लीप आने के बाद तो लोगों का इंटरेस्ट पूरी तरीके से खत्म हो चुका है और इसकी टीआरपी भी गिर रही है। जिसकी वजह से कहा जा रहा है कि शो जल्दी ही ऑफ एयर हो सकता है।

उड़ने की आशा

उड़ने की आशा सीरियल भी अपनी दमदार कहानी के लिए काफी ज्यादा फेमस हुआ करता था। लेकिन अब शो में कहानी बिना सिर-पैर की दिखाई जा रही है। जिसके चलते दर्शक भी काफी ज्यादा गुस्साए हुए हैं।

Read More: फेमस होने के चक्कर में इन सितारों ने खाक में मिला डाली इज़्ज़त, खूब करवाई थू-थू!

इत्ती सी खुशी

सुंबुल तौकीर खान का सीरियल इतनी सी खुशी भी इस समय काफी चर्चा में है और मेकर्स कहानी में कुछ नया लाने के बजाय इस को बार-बार रिपीट करते हुए नजर आ रहे हैं जिसकी वजह से शो बहुत ज्यादा बोरिंग हो गया है।

मेरा नाम राजकिरण बिश्नोई है। मैं एक प्रोफेशनल न्यूज़ कंटेंट राइटर हूँ। इससे पहले मैं कई जगह पर फ्रीलान्स राइटिंग कर चुका हूँ। लेकिन अभी के वक्त में मैं Ultimas Noticias पर बतौर राइटर काम कर रहा हूँ।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment