फेमस होने के चक्कर में इन सितारों ने खाक में मिला डाली इज़्ज़त, खूब करवाई थू-थू!

​These Stars Become Joke On Social Media: बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर कई बार फेमस होने के चलते कुछ ऐसा कर जाते हैं कि वह फेमस होने के बजाय सिर्फ हंसी के पात्र बनकर रह जाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने फेमस होने के चक्कर में कुछ ऐसा कर दिया जिसके चलते आज के वक्त में उनकी थूथू हो रही है।

चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit)

​’बिग बॉस ओटीटी 3′ से फेमस हुई वडा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित अभी के वक्त में काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। दरअसल उन्होंने अपने पति युगम गेरा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया। लेकिन अब खुद चंद्रिका को एक आदमी के साथ में देखा जाता है जिसके साथ में वह शादी के जोड़े में तस्वीरों को भी शेयर करती हुई नजर आती हैं। यह आदमी एक मुस्लिम है और इसी की वजह से लोग काफी ज्यादा चंद्रिका को खरी खोटी भी सुनाते हुए नजर आते हैं।

शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra)

शर्लिन चोपड़ा वैसे तो बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री रह चुकी है और कई बार वह अपने बयानों की वजह से विवादों में भी आ जाती हैं। लेकिन उनका पहनावा भी कुछ ऐसा है कि लोग उनका मजाक बना देते हैं। शर्लिन चोपड़ा ब्रेस्ट इंप्लांट हटाने के बाद में जगह-जगह पर अपना सिलिकॉन लेकर पहुंची और इसके बाद में उनका काफी मजाक बनाया गया।

राखी सावंत (Rakhi Sawant)

राखी सावंत वैसे तो बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री रह चुकी है और आपको बताते चलें कि उनको बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन भी कहा जाता है। लेकिन कई बार वह अपने लुक या फिर बयानों की वजह से काफी ज्यादा चर्चा में आ जाती है। लेकिन सबसे ज्यादा उनकी निजी जिंदगी की वजह से उनका मजाक बना है।

उर्फी जावेद (Urfi Javed)

उर्फी जावेद को आज के वक्त में कौन नहीं जानता है उनकी फैशन सेंस से लेकर उनका बेबाकपन हर किसी को पसंद आता है। एक वक्त था जब वह टीवी इंडस्ट्री में काफी अच्छा काम कर रही थी। लेकिन उन्होंने अजीबोगरीब आउटफिट पहने और इसके बाद में उनको काफी ज्यादा खरी खोटी भी सुनाई गई। लेकिन अभी के वक्त में उनकी क्रिएटिविटी को लोग पहचानने लगे हैं और उनकी काफी रिस्पेक्ट भी करते हैं।

Read More: शादीशुदा होते हुए पराए मर्द संग इन टीवी हसीनाओं ने दिए इंटीमेट सीन, खूब हुई थू-थू!

आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola)

आकांक्षा चमोला पिछले कुछ वक्त से काफी ज्यादा चर्चा में है और आपको बता दें कि वह टीवी एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी है। कुछ वक्त पहले उनके एक डांस वीडियो की वजह से काफी ज्यादा उनको ट्रोल किया गया था। वह अपने बोल्ड अंदाज की वजह से भी काफी पसंद की जाती है। हाल ही में उन्होंने एक वेब सीरीज के लिए अपने को एक्टर के साथ इंटिमेट सीन दिया और इसके बाद में वह काफी ज्यादा ट्रोल हुई है।

मेरा नाम राजकिरण बिश्नोई है। मैं एक प्रोफेशनल न्यूज़ कंटेंट राइटर हूँ। इससे पहले मैं कई जगह पर फ्रीलान्स राइटिंग कर चुका हूँ। लेकिन अभी के वक्त में मैं Ultimas Noticias पर बतौर राइटर काम कर रहा हूँ।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment