Rubina Dilaik: रुबीना दिलैक टीवी इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है। साथ ही वह एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर भी बन चुकी हैं। मुख्य तौर पर हिंदी टीवी शोज और रियलिटी शोज में ही उनको देखा गया है। रुबीना दिलैक ने अपनी दमदार एक्टिंग के चलते फैंस के बीच में अपनी एक खास पहचान बनाई है। आज हम आपको रुबीना दिलैक की पूरी लाइफ जर्नी के साथ-साथ उनकी लव लाइफ और फीस से लेकर नेटवर्थ के बारे में भी बताने वाले हैं।

रुबीना दिलैक की उम्र (Rubina Dilaik Age)
अब बात कर लेते हैं कि रुबीना दिलाइक की उम्र कितनी है तो आपको बता दें कि उनका जन्म 26 अगस्त 1987 में हिमाचल प्रदेश के शिमला में हुआ था। अभी के वक्त में उनकी उम्र 38 साल की है।
रुबीना दिलैक की हाइट (Rubina Dilaik Height)
अब बात कर लेते हैं कि रुबीना दिलाइक की हाइट कितनी है तो आपको बता दें कि उनकी हाइट तकरीबन 5 फीट 1 इंच यानी की 155 सेमी है। टीवी इंडस्ट्री में उनको अपनी फिट बॉडी और स्टाइलिंग के लिए भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।

रुबीना दिलैक का परिवार (Rubina Dilaik Family)
अब बात करेंगे कि रुबीना दिलैक के परिवार में कौन-कौन है तो आपको बता दें कि उनके माता-पिता के अलावा उनकी दो बहने हैं। साथ ही उनके पति और उनकी दो बेटियां भी हैं।
रुबीना दिलैक के पिता का नाम गोपाल दिलैक है और वह एक लेखक है। उन्होंने हिंदी में कई सारी किताबें और कविताएं भी लिखी हुई है। अभिनेत्री की मां का नाम शकुंतला है और वह एक हाउसवाइफ है।
रुबीना की दो बहने हैं एक उनसे बड़ी है और एक उनसे छोटी है। बड़ी बहन का नाम रोहिणी है और छोटी बहन का नाम ज्योतिका है। रुबीना दिलैक की छोटी बहन ज्योति का एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर होने के साथ-साथ कंटेंट क्रिएटर भी हैं। वह अपनी बहन यानी कि रुबीना को बिग बॉस 14 में सपोर्ट करने के लिए भी पहुंची थी।
रुबीना दिलैक ने जून 2018 में टीवी एक्टर अभिनव शुक्ला के साथ में शादी कर ली थी। अभिनव शुक्ला एक टीवी एक्टर होने के साथ-साथ मॉडल और एडवेंचर फोटोग्राफर भी है। दोनों को बिग बॉस 14 में साथ में देखा गया था। रुबीना दिलैक और अभिनव की दो बेटियां हैं जिनका नाम एडलिन और जीवा है। कपल को दो जुड़वा बेटियां हुई थी। रुबीना दिलैक मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के शिमला की रहने वाली है।

रुबीना दिलैक की पढ़ाई (Rubina Dilaik Education)
अब बात कर लेते हैं कि रुबीना दिलैक ने अपनी ग्रेजुएशन कहां से पूरी की है। तो आपको बता दे कि उन्होंने इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया हुआ है। जिसमें पॉलिटिकल साइंस उनका माइनर सब्जेक्ट भी था। उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन सेंट बेड्स कॉलेज (St. Bede’s College), शिमला से पूरी की। स्कूल की पढ़ाई उन्होंने शिमला पब्लिक स्कूल से की है। अभिनेत्री स्कूल के वक्त नेशनल लेवल की डिबेट चैंपियन भी रह चुकी है। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है की एक्टिंग में आने से पहले रुबीना एक आईएएस ऑफिसर बनना चाहती थी। जिसकी वह तैयारी भी कर रही थी लेकिन किस्मत ने उनको ग्लैमर की दुनिया में लाकर खड़ा कर दिया।

रुबीना दिलैक का संघर्ष (Rubina Dilaik Struggle)
अब बात करेंगे रुबीना दिलैक ने अपने करियर में किन संघर्षों का सामना किया है। ऐसा इसीलिए क्योंकि शिमला से मुंबई आना और फिर टीवी की क्वीन बन जाना बहुत आसान नहीं था। उन्होंने काफी सारे उतार-चढ़ाव देखे।
बहुत कम लोगों को पता है कि रुबीना दिलैक पढ़ाई में शुरू से ही काफी अच्छी थी और आईएएस ऑफिसर बनना चाहती थी। लेकिन जब वह चंडीगढ़ में अपनी परीक्षाओं की तैयारी में लगी हुई थी तो उनकी छोटी बहन ने उनको छोटी बहू सीरियल के ऑडिशन के लिए इंस्पायर किया। वह बिना किसी तैयारी के वहां पर जाकर सेलेक्ट हो गई और एक फैसले ने उनके पूरे करियर को बदल कर रख दिया।
लेकिन मुंबई आने के बाद में रुबीना दिलैक का कैरियर इतना आसान नहीं रहा। उनको एक्टिंग का कोई भी एक्सपीरियंस नहीं था और एक बार एक शर्ट के लिए उन्होंने 17 रीटेक ले लिए थे। जिसकी वजह से डायरेक्टर ने गुस्सा होकर उन्हें सेब की पेटी कहकर अपमानित कर दिया था। साथ ही घर वापस भेजने की भी बात की थी।
रुबीना दिलैक ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि शुरुआती वक्त में उनका उनका चेहरा गोल होने की वजह से टौंट मारा जाता था और कहा जाता था कि वह कभी भी लीड रोल प्राप्त नहीं कर पाएंगे। लेकिन अपनी मेहनत से उन्होंने इस धारणा को तोड़ दिया।
रुबीना दिलैक का पहला शो छोटी बहू काफी ज्यादा हिट हुआ था और उसके बावजूद भी उनका समय से सैलरी नहीं मिली थी। उन्हें अपने घर की किश्तें और कर्ज चुकाने के लिए अपनी गाड़ी और घर दोनों बेचने पड़ गए थे।
तकरीबन 7 से 8 साल रुबीना डिप्रेशन में रही और खुद को असुरक्षित और अकेला महसूस करती रही। एक्ट्रेस ने बताया था कि तब वह अपने परिवार और दोस्तों से पूरी तरीके से कट गई थी और उन्होंने सुसाइड का भी सोच लिया था।
रुबीना दिलैक हमेशा से ही कुछ अलग करना चाहती थी और जब उन्होंने शक्ति अस्तित्व के एहसास की सीरियल में ट्रांसजेंडर का किरदार निभाया तो काफी सारे लोगों ने इसके लिए उन्हें मना भी किया था। लेकिन उन्होंने इस चुनौती को स्वीकार किया और टीवी इंडस्ट्री के इतिहास में एक मिसाल को कायम किया।

रुबीना दिलैक का करियर (Rubina Dilaik Career)
अब बात करेंगे रुबीना दिलैक के करियर की तो आपको बता दें कि उन्होंने साल 2008 में अपने करियर की शुरुआत की थी। उनका पहला शो ज़ी टीवी का मशहूर सीरियल छोटी बहू था। यह शो काफी लोकप्रिय हुआ। साल 2011 में इसका दूसरा सीजन आया। साल 2012 में सास बिना ससुराल में भी उनको देखा गया।
इसके बाद में रुबीना को साल 2013 में पुनर्विवाह – एक नयी उम्मीद’ में दिव्या, जीनी और जूजू और देवों के देव महादेव में माता सीता का किरदार निभाते हुए देखा गया। साल 2014 में बॉक्स क्रिकेट लीग में भी उन्होंने हिस्सा लिया और सबसे बड़ा मोड साल 2016 में आया जब उन्होंने शक्ति अस्तित्व के एहसास की सीरियल में काम किया। इस शो से उन्हें घर-घर में एक खास पहचान मिली।
इसके बाद साल 2020 में उनका रियलिटी शो बिग बॉस 14 में देखा गया। रुबीना ने 2021 में बिग बॉस 14 का खिताब अपने नाम किया। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर साल 2022 में व्लॉग सीरीज Wanderlust में काम किया।
साल 2022 में ही रुबीना ने फिल्म अर्ध में भी बॉलीवुड डेब्यू किया। रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 और झलक दिखलाजा 10 में भी उनको बतौर कंटेस्टेंट देखा गया। साल 2023 में रुबीना को एंटरटेनमेंट की रात हाउसफुल को होस्ट करते हुए देखा गया और 2024 में पंजाबी फिल्म चल भज्ज चलिए में वह लीड किरदार में नजर आई।
इसके बाद रुबीना साल 2025 में कुकिंग रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स – अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट में दिखी। इसके अलावा पति-पत्नी और पंगा की वह विनर बनी।

रुबीना दिलैक की लव लाइफ (Rubina Dilaik Love Life)
अब हम बात करेंगे रुबीना दिलैक की लव लाइफ और निजी जिंदगी की। खबरों की माने तो वह बहुत ज्यादा डेटिंग लाइफ में इंवॉल्व नहीं रही है उनके मुख्य तौर पर दो ही रिलेशनशिप रहे हैं।
एक वक्त हुआ करता था जब रुबीना दिलैक और टीवी एक्टर अविनाश सचदेव एक बहुत ही गहरे रिश्ते में थे। दोनों ने साथ में छोटी बहू सीरियल में काम किया था। दोनों ने तकरीबन 2019 से 2013 तक करीबन 4 साल तक एक दूसरे को डेट किया। तब दोनों की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई और खबर भी आई थी कि उनकी शादी होगी। लेकिन दोनों के आपसी मतभेद और निजी कर्म के चलते 2013 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। हाल ही में अविनाश ने एक इंटरव्यू में इसको बचपन का प्यार कह दिया था।
अविनाश से ब्रेकअप करने के बाद में कुछ वक्त बाद रुबीना दिलैक की मुलाकात अभिनव शुक्ला से हुई। जो खुद भी एक टीवी अभिनेता है। दोनों की मुलाकात एक दोस्त के घर पर गणपति उत्सव के दौरान हुई थी। अभिनव को रुबीना का साड़ी लुक इतना ज्यादा पसंद आया था कि वह उनके पहली नजर में दीवाने हो गए थे। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को तीन साल तक डेट किया और फिर 21 जून 2018 को शिमला में शादी कर ली।

रुबीना दिलैक से जुड़े विवाद (Rubina Dilaik Controversies)
अब बात करते हैं रुबीना दिलैक से जुड़ी हुई कंट्रोवर्सीज के बारे में। दरअसल वह अपने बेबाक बातों की वजह से काफी ज्यादा पसंद की जाती हैं। वह बिना किसी से डरे अपनी राय रखना पसंद करती हैं। नीचे हम आपको उनसे जुड़े हुए कुछ विवादों के बारे में बताने वाले हैं।
जब रुबीना दिलैक बिग बॉस 14 में थी तो सलमान खान के साथ में उनकी बहस हो गई थी। दरअसल एक एपिसोड के दौरान सलमान ने रुबीना के पति अभिनव को सामान कह दिया था। एक्ट्रेस को यह बात इतनी ज्यादा बुरी लग गई थी कि उन्होंने कन्फेशन रूम में जाकर बिग बॉस से इस बात की शिकायत कर दी थी। उन्होंने इसको अपना और अपने पति का अपमान भी बता दिया था।
इसके अलावा बिग बॉस के घर में रुबीना दिलैक और अभिनेत्री कविता कौशिक के बीच में काफी तगड़ी बहस हुई थी। कविता ने अभिनव शुक्ला को लेकर कुछ निजी और विवादित बात कह दी थी जिसकी वजह से रुबीना काफी गुस्सा हो गई थी। बहस इस कदर बढ़ गई थी की कविता ने गुस्से में खुद है इस शो को छोड़ दिया था।
प्रेगनेंसी के वक्त और उसके बाद में रुबीना को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा आलोचना का सामना करना पड़ा था। लोगों ने उन पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने लिप जॉब करवाया है और गालों पर कॉस्मेटिक सर्जरी भी करवाई है। लेकिन अभिनेत्री ने लोगों को करारा जवाब दिया और बताया कि यह उनकी हेल्थ और फिजिकल कंडीशन की वजह से हुआ है। उन्होंने किसी भी तरीके की सर्जरी नहीं करवाई।
बिग बॉस 14 के दौरान रुबीना दिलैक ने नेशनल टीवी पर यह कबूल कर लिया था कि उनके और अभिनव के बीच के रिश्ते कुछ सही नहीं थे। उन्होंने इस दौरान यह भी बताया था कि दोनों तलाक लेने वाले थे और एक दूसरे को नवंबर 2020 तक का समय दे दिया था। इस बात को सुनकर फैंस और उनके परिवार दोनों ही हैरान हो गए थे और बाद में दोनों ने अपना रिश्ता बचा लिया था।
कुछ वक्त पहले रुबीना दिलैक फिटनेस रियलिटी शो बैटलग्राउंड में बतौर मेंटर के तौर पर नजर आई थी। जहां पर उनके कई लोगों के साथ में विवाद हुए थे। रजत दलाल के साथ उनकी तीखी बहस हुई थी और रूबीना ने खुद को अल्टीमेट फिटनेस क्वीन कह दिया था। असीम रियाज को एक कंटेस्टेंट को डिमोटिवेट करने के लिए रुबीना दिलैक ने टोक दिया था। इसके बाद में दोनों के बीच में खूब बहस हुई थी।
बिग बॉस 14 के वक्त रुबीना दिलैक और राहुल वैद्य के बीच में भी 36 का आंकड़ा देखा गया था। हाल ही में ‘लाफ्टर शेफ्स’ (2025) के दौरान भी दोनों की छोटी-मोटी नोक झोंक हुई। जिसको राहुल ने बाद में सिर्फ एक कंपटीशन बता दिया था।

रुबीना दिलैक का इंस्टाग्राम (Rubina Dilaik Instagram)
अगर हम रुबीना दिलैक के इंस्टाग्राम की बात करें तो आपको बता दें कि तकरीबन उनको 9.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। सोशल मीडिया पर उनको काफी एक्टिव भी देखा जाता है और अक्सर अपने फिटनेस और स्टाइल की वजह से लोग उनको काफी पसंद भी करते हैं। अभी के समय पर रुबीना की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा बढ़ चुकी है।

रुबीना दिलैक की फीस (Rubina Dilaik Fees)
अब बात कर लेते हैं कि रुबीना दिलैक अपने काम के लिए कितनी फीस लेती है तो आपको बता दें कि अभी के वक्त में वह टीवी की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। साल 2026 के आंकड़ों की माने तो वह टीवी के एक एपिसोड के लिए तकरीबन 2 से 3 लाख की फीस ले लेती है। हाल ही में रियलिटी शो जैसे ‘लाफ्टर शेफ्स’ (सीजन 2) के लिए उनकी फीस करीब 2 लाख रुपये प्रति एपिसोड बताई गई थी। रियलिटी शोज जैसे बिग बॉस या खतरों के खिलाड़ी के लिए वह हर हफ्ते के लिए 10 से 15 लाख की फीस ले लेती हैं। एक फिल्म या फिर वेब सीरीज के लिए प्रोजेक्ट के हिसाब से वह 20 से 50 लाख की फीस ले लेती हैं।

रुबीना दिलैक की संपत्ति (Rubina Dilaik Net Worth)
रुबीना दिलैक की कुल संपत्ति की बात करें तो आपको बता दें कि वह तकरीबन 30 से 32 करोड़ की संपत्ति की मालकिन है। वह सिर्फ एक्टिंग से ही नहीं बल्कि ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया के जरिए भी तगड़ी कमाई करती हैं।
रुबीना दिलैक सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के लिए तकरीबन 7 से 10 लाख की फीस ले लेती है। उनका एक यूट्यूब चैनल भी है जहां से वह विज्ञापन और स्पॉन्सरशिप के जरिए भी खूब कमाई कर लेती हैं। वह कई सारे ब्यूटी ब्रांड और फिटनेस ब्रांड की एंबेसडर भी है और ब्रांड एंडोर्समेंट से तगड़ी कमाई कर लेती हैं। किसी उद्घाटन या फिर शादी समारोह में जाने के लिए भी वह अच्छी खासी फीस लेती हैं।
रुबीना दिलैक ने कई सारी प्रॉपर्टीज में भी इन्वेस्ट किया हुआ है। उनके पास में मुंबई के मलाड/अंधेरी में उनका अपना एक आलीशान घर है। साथ ही शिमला में भी उनका अपना एक पुश्तैनी और नया घर है। उनके पास कार कलेक्शन में BMW 5 Series, Audi A4 और Honda City जैसी लग्जरी गाड़ियां भी है।