Ankita Lokhande: अंकिता लोखंडे टीवी इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने कई साल तक हिंदी टीवी इंडस्ट्री में काफी बेहतरीन काम किया है। आज भी वह एक्टिंग में काफी एक्टिव रहती हैं। उन्हें पवित्र रिश्ता सीरियल से काफी अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल हुई थी। लेकिन अभी के वक्त में वह काफी बोल्ड एक्ट्रेस बन चुकी है और बॉलीवुड डेब्यू भी कर चुकी है। आज हम आपको अंकिता लोखंडे के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं।
अंकिता लोखंडे की उम्र (Ankita Lokhande Age)
सबसे पहले बात कर लेते हैं कि अंकिता लोखंडे की उम्र कितनी है तो आपको बता दे कि उनका जन्म 19 दिसंबर 1984 में हुआ था। अभी के हिसाब से उनकी उम्र 41 साल की हो चुकी है। उनका जन्म मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था और वह एक मराठी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनका असली नाम तनुजा लोखंडे है।

अंकिता लोखंडे की हाइट (Ankita Lokhande Height)
अब बात करेंगे कि अंकिता लोखंडे की हाइट और वजन कितना है। सबसे पहले उनकी हाइट की बात करें तो उनकी हाइट तकरीबन 5 फीट 5 इंच है यानी की 165 सेमी। (Ankita Lokhande Height In Feet) उनका वजन तकरीबन 55 से 58 किलोग्राम के बीच में है। वह काफी ज्यादा फिटनेस फ्रीक है और अक्सर खुद को फिट रखने के लिए जिम भी जाती है और योग भी करती हैं।

अंकिता लोखंडे का परिवार (Ankita Lokhande Family)
अब बात करेंगे कि अंकिता लोखंडे के परिवार में कौन-कौन है तो आपको बता दें कि वह मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाली हैं और एक मराठी परिवार से बिलॉन्ग करती हैं। उनके स्वर्गीय पिता का नाम शशिकांत लोखंडे है और वह एक बैंकर हुआ करते थे। साल 2023 में अगस्त महीने में उनका निधन हो गया था।
अंकिता लोखंडे की मां का नाम वंदना लोखंडे है और वह एक टीचर रह चुकी हैं। अंकिता लोखंडे के करियर की शुरुआत से ही उनकी मां ने उनका सपोर्ट किया। वह कई बार अंकिता के साथ में रियलिटी शो या फिर सोशल मीडिया पोस्ट में भी नजर आ जाती है।
अंकिता लोखंडे का एक छोटा भाई भी है जिसका नाम अर्पण लोखंडे है। (Ankita Lokhande Brother) अभिनेत्री की एक बहन भी है जिसका नाम ज्योति लोखंडे है। (Ankita Lokhande Siblings) इसके अलावा अंकिता लोखंडे की शादी हो चुकी है और उन्होंने बिजनेसमैन विक्की जैन के साथ में दिसंबर 2021 में शादी की थी। विक्की जैन का कोयला का बिजनेस है। (Ankita Lokhande Husband Name) इसके अलावा वह रियल एस्टेट और लॉजिस्टिक्स का भी कारोबार करते हैं। कपल को साथ में बिग बॉस 17 में भी देखा जा चुका है।

अंकिता लोखंडे की पढ़ाई (Ankita Lokhande Education)
अब बात करेंगे अंकिता लोखंडे की एजुकेशन क्वालीफिकेशन की तो आपको बता दें कि उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा इंदौर, मध्य प्रदेश के स्थानीय स्कूल से ही की। उन्होंने ग्रेजुएट भी इंदौर से ही की और कॉलेज के वक्त वह पढ़ाई के साथ-साथ स्पोर्ट्स में भी काफी अच्छी थी। एक्टिंग में आने से पहले वह कॉलेज लेवल पर स्टेट लेवल की बैडमिंटन प्लेयर रह चुकी है।
बहुत कम लोगों को पता है कि अंकिता लोखंडे एक्टिंग में आने से पहले ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद में एयर होस्टेस बनना चाहती थी। इसके लिए उन्होंने इंदौर के फ्रैंकलीन इंस्टीट्यूट में एडमिशन भी ले लिया था और ट्रेनिंग मिली थी। लेकिन इसी बीच उनका सिलेक्शन एक टैलेंट हंट शो ज़ी सिनेस्टार्स की खोज 2007 के लिए हो गया था। यहीं से उनके एक्टिंग करियर की शुरुआत हो गई और वह मुंबई आ गई।

अंकिता लोखंडे का संघर्ष (Ankita Lokhande Struggle)
अब बात करेंगे अंकिता लोखंडे के संघर्ष की तो आपको बता दें कि उन्होंने इस मुकाम को हासिल करने के लिए बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं। वह एक मिडिल क्लास परिवार से आती है और अब टेलीविजन की इतनी बड़ी एक्ट्रेस बनना कोई आम बात नहीं होती है।
जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया कि अंकिता लोखंडे का जन्म इंदौर में हुआ था और कॉलेज के वक्त में वह एक बैडमिंटन प्लेयर रह चुकी हैं। एक वक्त पर वह एयर होस्टेस बनने का सपना देखती थी। लेकिन साल 2005 के आसपास वह अपनी आंखों में बड़े सपने लेकर मुंबई आ गई थी।
शुरुआत में तो मुंबई आने के बाद में उनको सफलता हासिल नहीं हुई थी। उन्होंने कई सारे ऑडिशन दिए और कुछ रिजेक्शन का भी सामना करना पड़ा। इसके बाद में साल 2017 में उन्होंने टैलेंट हंट शो ‘ज़ी सिनेस्टार्स की खोज’ में हिस्सा लिया था। लेकिन इस शो में वह जीत हासिल नहीं कर पाई। हालांकि इसी शो के चलते उनका ऑफर आने लगे और लगभग इसके बाद में उनका बड़ा ब्रेक मिलने में 2 साल लग गए।
इसके बाद साल 2009 में अंकिता लोखंडे के जीवन में एक टर्निंग पॉइंट आया। एकता कपूर ने उनको अपनी पवित्र रिश्ता सीरियल में अर्चना की लीड किरदार के लिए चुन लिया था। यह शो ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था और 5 से 6 साल तक चला था। इसके बाद में कभी भी अंकिता लोखंडे ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
टीवी इंडस्ट्री में इतना ऊपर जाने के बाद भी अंकिता लोखंडे ने हार नहीं मानी और बॉलीवुड में कदम रखा। लेकिन बॉलीवुड में आना भी उनके लिए इतना आसान नहीं था। पवित्र रिश्ता सीरियल को छोड़ने के बाद में उन्होंने कुछ वक्त के लिए ब्रेक लिया था। कई बार उनको बड़े प्रोजेक्ट की भी ऑफर आए लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद साल 2019 में टीवी पर डेब्यू करने के बाद 10 साल के बाद में उन्हें फिल्म मणिकर्णिका ऑफर हुई थी और यही से उनको बॉलीवुड में पहला ब्रेक मिला।
निजी जीवन में भी अंकिता लोखंडे ने काफी संघर्ष झेला है। हम सभी जानते हैं कि सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे एक वक्त पर एक दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन कुछ वक्त के बाद में दोनों का रिश्ता टूट गया था। जब एक्टर का निधन हुआ तो अंकिता लोखंडे के लिए वह वक्त काफी ज्यादा मुश्किल भरा था। इस दौरान उनका सोशल मीडिया पर भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा और फिर भी उन्होंने मजबूती से कम बैक किया था।

अंकिता लोखंडे का करियर (Ankita Lokhande Career)
अंकिता लोखंडे ने अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में टैलेंट हंट शो इंडियाज़ बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज से की थी। जिसमें वह एक पार्टिसिपेंट थी। लेकिन उनका असल पहचान और बड़ा ब्रेक साल 2009 में ही मिल पाया। साल 2009 में अंकिता लोखंडे को पवित्र रिश्ता में लीड किरदार ऑफर हुआ जिसमें वह अर्चना के रोल में नजर आई। इसके अलावा साल 2011 में झलक दिखला जा 4 में उन्होंने पार्टिसिपेट किया। साल 2011 में कॉमेडी सर्कस का नया दौर में भी वह नजर आई थी।
इसके बाद में साल 2013 में वह हॉरर मिनी सीरीज एक थी नायिका में प्रज्ञा के किरदार में नजर आई थी। इसके बाद में उन्होंने काफी लंबा ब्रेक लिया और साल 2022 में उन्होंने पति विक्की के साथ रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी में पार्टिसिपेट किया और विनर बने। इसके बाद में दोनों की जोड़ी को बतौर कंटेस्टेंट बिग बॉस 17 में देखा गया। अभी के वक्त में कुकिंग बेस्ड शो लाफ्टर शेफ्स में वह नजर आ रहे हैं।
फिल्म इंडस्ट्री में अंकिता लोखंडे ने साल 2019 में मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद में साल 2020 में वह एक्शन फिल्म बागी 3 में भी नजर आई थी। साल 2023 में उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म द लास्ट कॉफी में भी काम किया। साल 2024 में उनका फिल्म ‘स्वतंत्र्य वीर सावरकर’ में ‘यमुनाबाई सावरकर’ में बहुत ही दमदार किरदार में देखा गया।
अंकिता लोखंडे ने अपने मशहूर किरदार अर्चना को दोबारा से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जिंदा कर दिया। साल 2021 में वेब सीरीज पवित्र रिश्ता: इट्स नेवर टू लेट सीजन 1 और 2 में काम किया। अभी के वक्त में वह ऐतिहासिक ड्रामा वेब सीरीज आम्रपाली को लेकर भी काफी चर्चा में बनी हुई है जिस पर काम भी चल रहा है।

अंकिता लोखंडे की लव लाइफ (Ankita Lokhande Love Life)
अब बात करेंगे अंकिता लोखंडे की लव लाइफ की तो आपको बता दें कि उनके मुख्य तौर पर दो ही रिलेशनशिप रहे हैं। सबसे पहला नाम सुशांत सिंह राजपूत का आता है और वह साल 2010 से लेकर साल 2016 तक उन्ही को डेट कर रही थी। दोनों को सीरियल पवित्र रिश्ता के सेट पर पहली बार देखा गया था और यही से दोनों के रिलेशनशिप की शुरुआत हुई। बताया जाता है कि दोनों शादी भी करने वाले थे लेकिन साल 2016 में दोनों का ब्रेकअप हो गया।
इसके बाद में अंकिता लोखंडे ने साल 2018 से विक्की जैन को डेट करना शुरू किया। सुशांत सिंह राजपूत से अलग हो जाने के कुछ साल के बाद में वह विक्की जैन से मिली थी। दोनों पहले दोस्त थे लेकिन साल 2018 के आसपास दोनों ने डेटिंग शुरू की। फिर 3 साल डेटिंग के बाद 14 दिसंबर 2021 में शादी कर ली। (Ankita Lokhande Wedding Date) उसके अलावा अंकिता लोखंडे का नाम आधिकारिक तौर पर किसी भी एक्टर या फिर किसी भी दूसरे शख्स के साथ में नहीं जोड़ा गया है।

अंकिता लोखंडे से जुड़े विवाद (Ankita Lokhande Controversies)
अब बात करेंगे अंकिता लोखंडे से जुड़े हुए विवादों की क्योंकि वह अपने बेबाक अंदाज के लिए ज्यादा जानी जाती हैं। उनका सबसे पहले विवाद है बिग बॉस 17 का जहां पर उनकी शादी में खूब क्लेश हुआ था। शो के वक्त अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन के बीच में लगातार खूब बहस होती रही थी। यहां तक कि तलाक की भी बातें आ रही थी। एक एपिसोड के दौरान तो विक्की जैन गुस्से में बिस्तर से उठते हुए हाथ उठाते भी नजर आए। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हुई कि वह अंकिता लोखंडे पर हाथ उठाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन विक्की जैन ने इसको सिर्फ कंबल हटाने का इशारा बताया था। इसके अलावा शो के दौरान अंकिता लोखंडे की सास यानी कि विक्की जैन की मां ने भी अपनी बहू पर कई सारे आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि वह अपने पति की इज्जत नहीं करते हैं और परिवार की छवि को भी खराब करती हैं जिसको लेकर काफी विवाद हुआ था।
जब सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुआ था तो उसके बाद में अंकिता लोखंडे ने कई सारे इंटरव्यू दिए थे और बिग बॉस में भी कई बार वह इसको लेकर बात करती नजर आई थी। काफी सारे लोगों और उनकी खुद की सास ने भी एक्ट्रेस पर यह आरोप लगाया था कि वह सुशांत का नाम लेकर सिंपैथी बटोरती हैं। अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में यह भी कहा था कि उन्होंने सुशांत के लिए बाजीराव मस्तानी और हैप्पी न्यू ईयर जैसी बड़ी फिल्मों को छोड़ दिया था। जिसको लेकर उनको काफी ट्रोल भी किया गया था।
कुछ वक्त पहले अंकिता लोखंडे एक कानूनी विवाद में भी फस गई थी। दरअसल अभिनेत्री रोजलीन खान ने अंकिता लोखंडे के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कर दिया था। विवाद तब ज्यादा बड़ा जब अंकिता लोखंडे ने रोजलिनके एक कमेंट पर उनको चीप कह दिया था। इसके बाद में रोज लेने ने पुलिस और अदालत में याचिका दायर की।
दिसंबर साल 2025 के दौरान यह खबर आई थी कि अंकिता लोखंडे के ससुराल के कोयला बिजनेस से जुड़े हुए ठिकानों पर जीएसटी अधिकारियों ने रेड मार दी है। करोड़ों की कर चोरी की भी बात सामने आ रही थी। जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही थी। इसके लिए अंकिता लोखंडे और विक्की जैन काफी सुर्खियों में आए थे।
बिग बॉस 17 के दौरान मन्नारा चोपड़ा के साथ में अंकिता लोखंडे की कैट फाइट भी हुई थी। मन्नारा चोपड़ा ने अंकिता लोखंडे पर प्लास्टिक सर्जरी की दुकान होने का भी कमेंट कर दिया था। साथ ही उनके चेहरे को लेकर व्यक्तिगत कमेंट कर दिया था और इसकी वजह से विवाद काफी बढ़ गया था। मन्नारा चोपड़ा को बॉडी शेमिंग के लिए आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था। कई बार अंकिता लोखंडे इन विवादों पर अपनी मजबूती से राय रखती हैं और उनका यह भी मानना है कि एl वह एक ट्रांसपेरेंट व्यक्ति हैं। जिसकी वजह से कई बार गलत तरीके से वह अपनी बातों को बोल देती हैं।

अंकिता लोखंडे का इंस्टाग्राम (Ankita Lokhande Instagram)
अब बात करते हैं अंकिता लोखंडे के इंस्टाग्राम की तो आपको बता दें कि वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी वीडियो और फोटोस को शेयर करती हुई भी नजर आ जाती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर भी 5.5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है और अक्सर वह अपनी फैमिली की अपडेट्स भी इंस्टाग्राम के जरिए शेयर करती रहती हैं।

अंकिता लोखंडे की फीस (Ankita Lokhande Fees)
अभी के समय पर अंकिता लोखंडे एक सफल अभिनेत्री बन चुके हैं और टीवी इंडस्ट्री में भी उनका बहुत नाम है। लेकिन अगर हम उनकी फीस की बात करें तो आपको बताते चलें कि कुछ खबरों के अनुसार वह टीवी के एक एपिसोड के लिए तकरीबन 2.5 लाख से 3 लाख तक की फीस ले लेती है।
रियलिटी शो जैसे बिग बॉस 17 के दौरान भी अंकिता लोखंडे सबसे महंगी कंटेस्टेंट में से एक मानी जाती है। बताया जाता है कि उन्होंने हर सप्ताह के लिए 10 लाख से 12 लाख तक की फीस ली थी। फिल्मों के लिए भी उनकी फीस उनके किरदार की लंबाई और फिल्म के बजट के अनुसार 1 करोड़ से 2 करोड़ के बीच होती है।

अंकिता लोखंडे की संपत्ति (Ankita Lokhande Net Worth)
अब बात करेंगे अंकिता लोखंडे की कुल संपत्ति की तो आपको बता दें कि वह तकरीबन 25 से 30 करोड़ के बीच की मालकिन है। पति विक्की जैन के साथ में अगर हम उनके संयुक्त कुल संपत्ति की बात करें तो अभी के वक्त में 125 से 130 करोड़ तक की उनकी नेटवर्थ है। विक्की जैन भी एक बड़े बिजनेसमैन है और उनकी लाइफ स्टाइल बहुत ही ज्यादा लग्जरी है।
लेकिन अगर हम अंकिता लोखंडे की बात करते हैं तो आपको बता दें कि वह सिर्फ एक्टिंग से ही नहीं बल्कि कई और स्रोतों से भी कमाई कर लेती हैं। जिसमें ब्रांड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया, प्रॉपर्टीज और गेस्ट के तौर पर इवेंट में जाने से भी वह फीस लेती है।
अभी के वक्त में अंकिता लोखंडे ‘नेस्ले’ (Nescafe), ‘योहो फुटवियर’ (Yoho Footwear) जैसे कई बड़े ब्रांड का चेहरा बन चुकी है और एक विज्ञापन के लिए लाखों में चार्ज करती है। सोशल मीडिया पर भी उनकी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है और वह एक ब्रांड प्रमोशन के लिए अच्छी खासी फीस ले लेती है। गेस्ट अपीयरेंस के लिए जैसे किसी बड़े इवेंट या शादियों में गेस्ट बनकर जाने के लिए भी वह तगड़ी फीस लेती हैं।
इसके अलावा अंकिता लोखंडे के पास में कई सारी प्रॉपर्टीज भी है। जैसे मुंबई में उनका एक बहुत ही आलीशान 8 बीएचके का अपार्टमेंट है। (Ankita Lokhande House) कुछ खबरों की माने तो विक्की जैन ने अंकिता लोखंडे को मालदीव में तकरीबन 50 करोड़ का एक विला तोहफे में भी दिया था। उनके पास जगुआर XJ और पोर्श केयेन (Porsche Cayenne) जैसी कई लग्जरी गाड़ियां भी मौजूद है।